9:30 AM- बंगाल की चुंचुड़ा सीट से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी पीछे हो गई हैं। पहले वे आगे चल रही थीं।
9:27 AM- बंगाल के टॉलीगंज से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो पीछे हो गए हैं।
9:20 AM- पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में पहले राउंड की काउंटिंग खत्म, भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने 1500 वोटों की बढ़त बनाई, ममता बनर्जी पीछे
9:15 AM- पश्चिम बंगाल में तृणमूल 133 और भाजपा 109 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे
9:00 AM- पुडुचेरी में भाजपा+ 9 और कांग्रेस+ 5 सीटों पर आगे
8:50 AM- असम में भाजपा+ 29 और कांग्रेस+ 19 सीटों पर आगे
8:45 AM- तमिलनाडु में भाजपा+ 23 और कांग्रेस+ 31 सीटों पर आगे
8:30 AM- केरल की सभी 140 सीटों के रुझान आना शुरू। लेफ्ट 79, कांग्रेस 59 और भाजपा 2 पर आगे
8:20 AM- बंगाल की आसनसोल सीट से तृणमूल की सयानी घोष आगे, भाजपा की अग्निमित्रा पॉल पीछे
8:15 AM- बंगाल की देबरा सीट से भाजपा की भारती घोष आगे, तृणमूल के हुमायूं कबीर पीछे
8:12 AM- बंगाल की तारकेश्वर सीट से भाजपा के स्वप्न दासगुप्ता आगे
8:10 AM- बंगाल की बेहाला सीट से भाजपा की पायल सरकार आगे
8:07 AM- बंगाल की सिंगूर सीट पर भाजपा को बढ़त
8:05 AM- पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में ममता बनर्जी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से पीछे
8:04 AM- बंगाल की चुंचुड़ा सीट से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी पीछे हो गई हैं।