Savdhan Hindustan

Savdhan Hindustan

By livehindustan - HT SmartcastTrue Crime
Download on the App Store

Savdhan Hindustan episodes

  • Delhi Kanjhawala Car Accident: 6 दिन, 6 सवाल, 6 गिरफ्तार
    कंझावला कांड से जुड़े दो नए वीडियो सामने आए हैं जिसने इस केस में नया ट्विस्ट ला दिया है... इस वारदात को हुए 6 दिन बीत चुके हैं... पुलिस 6 थ्योरियां बता चुकी है, इस केस में 6 गिरफ्तारियों हो गई हैं लेकिन 6 बड़े सवाल अभी भी ऐसे हैं जिनका जवाब मिलना बाकी है... जो सीसीटीवी सामने आया है उसमें अंजलि, निधि और एक लड़का स्कूटी पर दिख रहे हैं लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर वो लड़का कौन है ?... 31 दिसंबर और 1 जनवरी की रात को ही भयावह कंझावला कांड हुआ था जिसमें अंजलि को कार से घसीटकर मार डाला गया था.... वायरल वीडियो 31 दिसंबर की शाम का है.... स्कूटी पर अंजलि बीच में बैठी हुई है और निधि सबसे पीछे है... नए सीसीटीवी ने इस केस को सुलझाने के बजाए और ज्यादा उलझा दिया है...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    14 min
  • Kanjhawala Car Accident Case: Delhi के कंझावला कांड में Anjali के परिवार ने की CBI जांच की मांग
    निधि की संदिग्ध कहानी, पहेली बन चुकी सहेली, पुलिस की भटकी हुई थ्योरी और आरोपियों के बदलते बयान... आखिर क्या है कंझावला कांड का सच... रोज नए सीसीटीवी फुटेज और चौंकाने वाले खुलासे इस केस में लगातार हो रहे हैं... दिल्ली का कंझावला हिट एंड रन केस काफी चर्चा में है... इसका सच पूरा हिंदुस्तान जानना चाहता है... कई सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब मिलना बाकी है... पुलिस का दावा है कि वो जल्द चार्जशीट दाखिल कर देगी, उधर गिरफ्तार 5 आरोपियों को रोहिणी कोर्ट ने 9 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है... दिन चढ़ता है और कंझावला कांड से जुड़ा नया सीसीटीवी फुटेज सामने आ जाता है लेकिन सवाल ये है कि अंजलि को न्याय कब मिलेगा... अंजलि की सहेली ने जो खुलासे किए हैं उससे पीड़िता परिवार इत्तेफाक नहीं रखता लेकिन पुलिस इस केस में निधि को अहम कड़ी मान रही है... कंझावला कांड को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर बड़ा खुलासा किया है... स्पेशल सीपी ने दावा किया कि वारदात में 5 नहीं बल्कि 7 लोग शामिल हैं...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    13 min
  • Delhi Kanjhawala case: कंझावला कांड में कौन सच्चा कौन झूठा
    पुलिस, परिवार या वो लड़की... कंझावला कांड में कौन सच्चा है और कौन झूठा ये अब बड़ा सवाल बन चुका है... दिल्ली के कंझावला मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं... अब एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें आरोपियों की गाड़ी के पीछे एक पीसीआर वैन दिखाई दे रही है... इस बीच अंजलि की सहेली अब पुलिस के लिए पहेली बन चुकी है... मृतका के परिवार के दावा है कि वो निधि को नहीं जानते और उसने जो आरोप लगाए हैं वो निराधार हैं... इस बीच कंझावला कांड को लेकर और एक बड़ा खुलासा हुआ है... इस मामले से जुड़ी FSL रिपोर्ट सामने आ चुकी है... रिपोर्ट में कहा गया है कि अंजलि सिंह कार के अंदर नहीं थी और गाड़ी दीपक खन्ना चला रहा था...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    16 min
  • Delhi Girl Road Accident: Kanjhawala Accident case में नया खुलासा | Part 2
    नए साल की दरमियानी रात को एक हादसे ने दिल्ली को झकझोर कर रख दिया... उस रात एक लड़की को मौत की सौगात मिली जब पूरा देश नए साल का जश्न मना रहा था... 72 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और दिल्ली हॉरर केस में लगातार एक के बाद एक चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं... दिल्ली का कंझावला कांड का सच पूरा देश जानना चाहता है... पुलिस की थ्योरी और कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन इस बीच नए सीसीटीवी फुटेज और सामने आ चुके हैं... अंजलि के साथ जो सहेली थी उसने जो हकीकत बताई और जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है उसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं... सूत्रों की मानें तो अंजलि की दोस्त ने उस काली रात की पूरी कहानी बताई है... उसने बताया कि स्कूटी और कार की आमने-सामने की टक्कर हुई थी... पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतका की दोस्त ने बताया कि जब गाड़ी की टक्कर हुई तो वो डर गई जिसकी वजह से किसी को कुछ नही बताया... अंजलि की सहेली ने बताया कि वो घबरा गई थी इसलिए वो घटनास्थल से सीधे घर पहुंची... उसकी दोस्त ने खुलासा किया कि वो दोनों एक साथ होटल में मौजूद थे...दावा ये भी किया जा रहा है कि कि अंजली नशे में थी लेकिन लाइव हिंदुस्तान इस सभी बातों की पुष्टि नहीं करता... वहीं, आरोपियों ने पुलिस को बयान दिया है कि स्कूटी सड़क पर लहरा रही थी जिसकी वजह से टक्कर हुई...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    12 min
  • Delhi Girl Road Accident: Sultanpuri में लड़की से हैवानियत | Part 1
    साल बदल गया लेकिन दिल्ली नहीं बदली... बेटियों के लिए देश की राजधानी कितनी सुरक्षित है ये निर्भया कांड के बाद एक बार फिर हर किसी ने देखा... उस रात पूरा देश नए साल का जश्न मना रहा था, मगर दिल्ली में एक लड़की को उसी वक्त मौत की सौगात मिली... दिल्ली के कंझावला कांड देश को झकझोर कर रख दिया है... कंझावला कांड पर पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों की कहानियों में जमीन-आसमान का अंतर है... सुल्तानपुरी में लड़की की ऐसी मौत जिसे देखकर किसी भी इंसान का दिल दहल जाए और पैरों तले जमीन खिसक जाए... देश का दिल कहे जाने वाले दिल्ली में 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरम्यानी रात हैवानियत की इंतेहा हो गई और इंसानियत का सिर एक बार फिर झुक गया... कंझावला इलाके में नए साल पर कार सवार 5 युवकों ने 20 साल की एक युवती को टक्कर मार दी... हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे...लड़की कार के नीचे फंसी रही और करीब 12 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही... इस वारदात के बाद पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया... रोहिणी कोर्ट में उनकी पेश किया गया जिसके बाद पांचों आरोपियों मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है... दिल्ली पुलिस ने 5 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने आरोपियों को 3 दिन की रिमांड पर भेजा...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    13 min
  • Sukesh Chandrasekhar के प्यार, पैसा और चिट्ठी की कहानी, सियासत तेज | Jacqueline Fernandez
    एक ऐसा शख्स जो हसीनाओं के बीच में रहा, जिसके नाम पर दिल्ली में सियासी पारा हाई है... जेल के अंदर हो या बाहर Conman Sukesh Chandrasekhar की हर तरफ चर्चा है... सुकेश चंद्रशेखर, एक ऐसा ठग जो खुद को Jacqueline Fernandez का आशिक बताता है और जिसका नाम Nora Fatehi तक से जुड़ चुका है... गाड़ी, बल्ली, बाइक और महंगे तोहफे ये सबकुछ सुकेश ने Bollywood की हसीनाओं को दिए... जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर एक के बाद एक चिट्ठियां लिख रहा है जिसने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है...सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal और Satyendra Jain को लेकर कई दावे किए हैं और साथ ही साल 2017 में डिनर पार्टी का जिक्र करते हुए फंड को लेकर भी काफी कुछ लिखा है... सुकेश ने चिट्ठी में कहा, अगर मैं महाठग हूं तो सत्येन्द्र जैन ने मुझसे 50 Crore रुपये क्यों लिए ?''...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min
  • दिल्ली पुलिस ने किया ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश
    उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने उसे काम पर रखा और फिर नौकरी से निकाल दिया। दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन की घंटी बजी और चोरी की शिकायत मिली। पुलिस जब मौका-ए-वारदात पर पहुंची तो पता चला कि यह चोरी नहीं बल्कि ट्रिपल मर्डर है। इस कड़ी में आपको दिल्ली में हुए एक चौंकाने वाले ट्रिपल मर्डर की इनसाइड स्टोरी बताई जाएगी। जहां हरि नगर के अशोक नगर में पति, पत्नी और उनकी नौकरानी को मौत के घाट उतार दिया. अब सवाल यह है कि आरोपी कौन थे, घटना को क्यों अंजाम दिया गया, ऐसे तमाम सवाल-जवाब जानने के लिए सुनिए इस हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी.

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min

About Savdhan Hindustan

From the publisher's feed

हमारे आस-पास कब क्या वारदात हो जाए कौन आपका दुश्मन साबित हो जाए ये जानना मुश्किल है। जब जुर्म दस्तक देता है तो उसकी आवाज़ बहुत कम पर रफ़्तार तेज़ होती है, लेकिन उसके शुरू होने के 4 मुख्य कारण होते हैं,…