
Sign up to save your podcasts
Or


गौरव सोलंकी का एक बड़ा भारी सा शेर है, तुम से मोहब्बत जैसे कोई चाँद से उजले चकले पर रात भर बेलता रहे रोटियां और सुबह भूख से मर जाये.
आज की कहानी कुछ ऐसी ही है, कहानी पूरी होते होते आपको ये शेर इसी मोहब्बत पर लिखा सा महसूस होगा.
See omnystudio.com/listener for privacy information.
एक ऐसा प्रेम जो सिर्फ लिखा जाता था कभी बोलकर बयां नहीं हुआ, ये कहानी आपकों रूबरू कराएगी एक ऐसे प्रेम से जहाँ सिर्फ मोहब्बत होती है कोई स्वार्थ नहीं.
See omnystudio.com/listener for privacy information.
सुनिए चित्रा और रिदान की कहानी, जहाँ रिदान लेकर आता है चित्रा के लिए बड़े ही प्यार से एक गुलाब का फूल, रोज डे जैसे खास मौके पर लेकिन चित्रा इस दिन के बिलकुल खिलाफ है, अब कहानी ये है कि रिदान की कोशिश है चित्रा को अपने एहसास सांझा करना, आईये सुनते हैं सिर्फ इश्क से प्रसारित जागरण पॉडकास्ट की ये खास पेशकश Surbhee के साथ.
See omnystudio.com/listener for privacy information.
सिर्फ इश्क में आज आप सुनेंगे एक ऐसी मोहब्बत जो दुनिया की हर औरत को अपने जीवन में करनी चाहिये, एक ऐसी मोहब्बत जिसके ना होने से सब कुछ फीका सा लगता है , सब कुछ बेजान सा होता है.
See omnystudio.com/listener for privacy information.
चेहरे पे सारे शहर के गर्द-ए-मलाल है जो दिल का हाल है वही दिल्ली का हाल है, सिर्फ इश्क लेकर आया है आपके लिए अनुज की लिखी हुई एक अधूरी सी प्रेम कहानी जो न कभी शुरू हुई और ख़त्म होने से पहेले ही अधूरी रह गयी, जिसमे ना अलग होने का दर्द हुआ लेकिन प्रेम की शुरुआत का मलाल ज़रुरु हुआ कि क्यूँ ही उनके साथ शुरुआत हुई.
See omnystudio.com/listener for privacy information.
एक लंबे ब्रेक के बाद सुरभी हाजिर है आपके लिए एक इश्क की कहानी लेकर ये कहानी है पवन की जिसे इश्क हो जाता है अपने सामने वाली बालकनी में अक्सर दिखने वाली लड़की से ॥
ये कहानी मेरी लिखी हुई नहीं है ये आप में से ही एक पवन की कहानी है और अगर आप चाहते हैं कि आपकी भी मोहब्बत कि दास्तान पूरा हिंदुस्तान सुने तो आप हमे अपनी कहानी लिख कर या record करके भेज सकते हैं [email protected] पर ।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
कोशिशें लगती है जनाब किसी की मोहब्बत को फितूर बनने के लिए
जैसे पूरे बादल को बरसना पड़ता है एक पत्ते की बूँद बनने के लिए
Glimpses of the story !
हाजिर हूँ अपने कीमती मोहब्बत के इस पॉडकास्ट के आखिरी एपिसोड को लेकर, जहा हम सबको एक rickshaw वाले ने सीखा दिया की एक इश्क़ तो कोई भी कर लेता है मगर उस इश्क़ को फितूर बनाने के लिए कोशिशे लगती है म्हणत लगती है और सबसे ज्यादा शिद्दत लगती है मगर अफ़सोस इतनी म्हणत के बाद भी राकेश का अपनी बीवी से ही प्यार मुक्कमल नहीं हो पाया और जो उसकी खवाइश थी की अपनी लता की झिझक को उतार कर Valentines day मनाएगा वो भी शायद अब अधूरी रह जाएगी क्युकी राकेश तो लता का प्यार पाने के लिए अपनी लाचारी से, अपने हालातो से, अपनी गरीबी से सब से लड़ गया मगर अंत तक आते आते उसकी बस एक ही दुश्मन बची थी और वो थी उसकी बीवी लता, आज valentine है और 4 साल की शादी में पहली बार Rakesh से लता नाराज हुई है और उससे बात नहीं कर रही है राकेश की एक छोटी सी गलती की वजह से और ये होता है अक्सर हम इश्क़ की जल्दबाज़ी में उसी शक्श की परवाह नहीं करते जिससे हमे प्यार है.
See omnystudio.com/listener for privacy information.
इश्क़ का दरिया पार करके इश्क़ ऐ मुरीद आते है
हम तो बा - दस्तूर तेरे है रोज़ नया दरिया पिरोते है
बेपनाह उसमे डूबते है और रोज़ तेरे करीब आते है
Glimpses of the story
आज के episode दिखावटी प्यार पर जहा राकेश अपनी बीवी को खुले आम सड़क पर hug करने जा रहा था की हवलदार ने उसको पकड़ लिया और जेल ले जाने लगा इस हाथापाई में हवलदार ने लता को भी धक्का मार दिया और राकेश बिचारा अपनी हालत पर वही बैठा बैठा रोने लगा l हवलदार ने देखा की उसके हाथो एक औरत को धक्का लग गया है तो वो भी सेहम गया और फिर तुरंत राकेश के दोस्त ने बात रफा दफा करने की बात कही और हवलदार भी मान गया हवलदार ने एक वार्निंग दी कुछ पैसे लिए और वहा से चला गया l सब राकेश और लता को लेकर घर आ गए राकेश के जीवन में ये एक काली रात थी उसके साथ जो हुआ पहले तो उसके गले से वही नहीं उत्तर रहा था मगर फिर उसकी वजह से आज लता को भी बेइज्जत होना पड़ा वो खुद को कोसने लगा था l मगर लता सब भूलने के लिए राकेश से बात करना चाहती थी उससे कुछ कहना चाहती थी वो कुछ कहती उससे पहले ही वो सो गया l रात भर राकेश उस police वाले का हाथ लता के ऊपर देख कर खुद को कोस रहा था और बस कैसे भी वापस उस वक़्त में जाना चाहता था और सब कुछ ठीक करना चाहता था .
See omnystudio.com/listener for privacy information.
खुद से बाते करता हु तो तेरी हर नक्श पर अपना हक़ जमा लेता हु
खुद से बाते करता हु तो तेरी हर नक्श पर अपना हक़ जमा लेता हु
मगर हक़ीक़त से जब ताज्जुब करता हु
तो तेरी नजर पड़ने से पहले खुद को भीड़ में मिला देता हु l
कीमती इश्क़ के छटे episode बेइज्जत इश्क़ में अगले दिन जैसे ही वो मंजन करने गल्ली की नाली पर आया औरते उसको बधाई देने लगी कहने लगी लता कितनी खुशकिस्मत है की उसको Rakesh जैसा पति मिला क्युकी आज से पहले उसकी गली में किसी ने भी valentine week को अपनी औकात से बाहर जाकर नहीं मनाया थाl राकेश ये सारी तारीफे बटोर कर अपने काम पर जाने लगा चेहरे पर मंद मुस्कान आँखों में romantic होने का गुरूर और दिल में लता के करीब जाने का सुकून l ये सब लेकर राकेश फिर निकल पड़ा आज के दिन को मनाने के लिए. आज पूरा दिन राकेश का ख़ुशी ख़ुशी निकल रहा था शाम को जाकर बीवी को गल्ले और मिलना था बस इसी सोच में उसने पूरा दिन निकाल दिया और शाम के 6 बजे के क़रीब अचानक से अपने दोस्त से बोला "यार मैं लता को घर की चार दीवारी में गले नहीं मिलुंगा तू उसे यहाँ ले आ सबके सामने ये दिन मनाएंगे " वो अपने घुटनो पर बैठने से मिली सफलता और promise day के बाद हुई तारीफों से बहुत गर्व में आ चूका था और आज के दिन को बड़े पैमाने पर मनाना चाहता था और वैसे भी वो प्यार में कंजुसी नहीं करता था l दोस्त ने इतना सुना ही था की उसने अपने rickshaw पर पेडल मारा और किसी motor गाढ़ी से तेज़ उसको भगा कर ले गया क़रीब 7 :30 बजे वो लता को लेकर आ गया.
See omnystudio.com/listener for privacy information.
EPISODE 6 - 15 रुपये का वादा
कोई वादे में फलक लाता है तो कोई चाँद की झलक लाता है
कोई वादे में फलक लाता है तो कोई चाँद की झलक लाता है
तुम बस साथ रहने का वादा करो, आखिरी सांस का बुलावा जब तलक आता है
दोस्तों जहा राकेश जैसे तैसे valentines week को मनाने की कोशिश कर रहा है कल टेडी था और राकेश के दोस्त ने जुगाड़ से ही सही राकेश की लता के लिए teddy तैयार करवा लिया था l और राकेश लता को लेकर घर जा रहा था की उसके दोस्त ने रोक लिया और कहा सबके सामने घुटनो पर बैठ कर भाभी जी को टेडी दे राकेश के लिए ये जितना बड़ा task था लता के लिए उतना ही शर्मसार भी था उसने आज से पहले ये सब ना कभी देखा था ना किया था l मगर फिर दोस्त और उसकी बीवी के लाख ज़िद्द करने पर राकेश घुटनो पर बैठ कर लता को टेडी देने लगा लता शर्म के मारे ना टेडी ले रही थी न उसकी तरफ देख रही थी राकेश भी शर्मा रहा था मगर सबकी तालियों के बीच उसको हिम्मत मिलने लगी और ठीक 25 mint तक राकेश के घुटनो पर बैठे रहने के बाद और सबके लाख मनाने के बाद लता ने टेडी ले लिया और इस तरह उनका 11 :55 पर teddy day खत्म हुआ राकेश का सीना गर्व से चौड़ा हो चूका था अपनी गली का अब वो सबसे रोमांटिक आदमी बन गया था सब उसकी तारीफ़ कर रहे थे l
See omnystudio.com/listener for privacy information.
From the publisher's feed
सिर्फ इश्क" जागरण पॉडकास्ट का एक एक्सक्लूसिव लव स्टोरी पॉडकास्ट है, जहाँ सुरभि बेफिक्र प्रेम संबंधों की दिलचस्प कहानियाँ आप तक लेकर आती हैं।
स्कूल के लुका छुपी वाले प्यार से लेकर ग्रेजुएशन वाली कहानियों तक, आज के नए ज़माने वाले रिबाउंड, सिचुएशनशिप से लेकर ब्रेक-अप वाले किस्सों तक, विवाह से पहले वाले प्रेम और ओल्ड-एज रोमेंस तक की कहानियां आप सुनेंगे इस खास ऑडियो शो में |