
Sign up to save your podcasts
Or


इश्क़ ऐ दिल की खवाइश बन जरूरत नहीं
प्यार में शिददत ला मशक्कत नहीं
देर रात में जो तुझे चैन से सो लेने दे
वो तेरे दिल का सुकून जरूर हो मगर सकता है मोहब्बत नहीं
Glimpse of the Story!
AAJ TEDDY DAY HAI l अच्छा जो लोग कहते है प्यार एक ख़ूबसूरत एहसास होता है प्यार आपको हमेशा खुश रखता है आप हर वक़्त अच्छा महसूस करते है दरअसल उन्होंने असली प्यार किया ही नहीं होता ये लक्षण तो फिल्मो से copy paste किये हुए प्यार के है असली प्यार में नींद का उड़ना तो लाज़मी है उसके बाद बेचैनी, हर वक़्त कुछ करने से पहले उसको केसा लगेगा का ख्याल, खुद के साथ कुछ अच्छा होने के बाद अपने lover का आस पास ना होने पर एक cheating का एहसास, और तो और हर वक़्त उत्सुकता ख़ुशी और तनाव का एक बेजोड़ लम्बा सफर कहलाता है प्यार और अगर इससे नीचे आपने कुछ किया है तो उसको आप dictionary में से उठा कर कोई और शब्द दे दीजिये मगर प्यार नहीं क्युकी प्यार तो ऐसा ही होता है जैसा ये Rakesh कर रहा है अपनी 2 वक्त के लिए रोटी ना खाने वाली गरीबी के कारन भी वो valentine Week खूब जोरो से मना रहा है l अब valentine week के rose day propose day chocolate day के बाद आज है TEDDY day जिसमे राकेश को कल से भी ज्यादा म्हणत करनी पड़ेगी क्युकी teddy bear तो rose और chocolate से भी महंगा आता है.
See omnystudio.com/listener for privacy information.
दिल ये बेनूर है इसको बेपनाह रो लेने दे
रेगिस्तान का मुसाफिर हु महोबत की झील में खो लेने दे
ज़माना बहार का बहुत थका देने वाला है
मुझे आग़ोश में तेरी सर रख कर सो लेने दे
Glimpse of the Story..
अगर आपने पहले 2 एपिसोड नहीं सुने है तो दोनों episodes के link नीचे दिए हुए है आप इत्मीनान से उनको सुन कर इस तीसरे एपिसोड को सुनने आ सकते है . चलिए तो शुरू करते है तीसरा episode यानी प्यार वाले हफ्ते का तीसरा दिन. Chocolate Day l भाई जहा राकेश को rose day और Propose day मनाने में इतनी दिक्कत आयी जहा वो Rose खरीदने के पैसे नहीं जुटा पाया था और कल भी उसकी कमाई सिर्फ 70Rs हुई थी आज chocolate day कैसे मनाएगा ये तो और भी महंगा त्यौहार है.
See omnystudio.com/listener for privacy information.
कोशिशे तो बड़ी है मेरे पास तुझे अपना बनाने को
बस मेरे अल्फाज़ो में हिम्मत नहीं है तेरा नाम तक बुलाने को
Glimpse of the Story!
आज की कहानी में राकेश पूरी कोशिश करता है अपनी बीवी के साथ प्रपोज़ डे सेलिब्रेट करने की लेकिन क्या उसकी कोशिश कामयाब हो पाई ?
See omnystudio.com/listener for privacy information.
सिर्फ इश्क लेकर आया है आपके लिए मोहब्बत के ये खास हफ्ते में एक इश्क से भरी पेशकश- "कीमती मोहब्बत" प्यार के इस खूबसूरत हफ्ते के हर दिन सुनेंगे आप ये मोहब्बत भरी दांस्तान.
Glimpse of the story
आँखों से बयान होने वाला इश्क़ निगाहो की चौखट पर दम तोड़ देता है ,
रूह्दारियो में शामिल होने के लिए शिद्दत जुनूनीयत मशक्कत का ईमान लगता है।
नमस्कार आभार अभिनन्दन मैं सुरभि हाजिर हूँ प्यार के इस मौसम में इश्क़ और मोहब्बत की दास्ताँ लेकर। अक्सर आपने हमने यही सुना है ना की आँखों से बयां होने वाला इश्क़ पाक होता है, पवित्र होता है। मगर ऐसा नहीं है असलियत में सिर्फ आँखों से अगर इश्क़ मुकम्मल होता तो भगवन मोहब्बत में शिद्दत ना देता। इश्क़ तो एक मासूम फूल है जिसको जूनून और दीवानगी की जरूरत पड़ती रहती है। आज प्यार के हफ्ते के इस पहले दिन, मैं लायी हु एक कहानी, कहानी राकेश की जो बिहार के एक छोटे से गांव से अपनी बीवी और ढाई बच्चो के साथ 1 साल पहले दिल्ली आया था, जी हा दो बच्चे उसकी गोद में खेलते थे और आधा बच्चा उसकी बीवी की कोख में। जानते हो उम्र कितनी है राकेश की महज़ 21 साल।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
ठन्डे मौसम में गरमा गरम इश्क़ की कहानी लेकर मौसम देखिये ना बहार इश्क़ का नहीं है ? आज ऐसे ही एक मौसम और इश्क़ की कहानी है मेरे पास उस इश्क़ की जिसपर कई लालछन लगाए जाते है की वक़्त के साथ ये कम हो जाता है बारीक हो जाता है फीका पड़ जाता है। अरे भाई इश्क़ हमेशा वक़्त के साथ बढ़ता जाता है आपको बस एहसास होना बंद हो जाता है , ऐसा ही एह्साह होना बंद हो गया था सतीश को जो की एक govt employee है इन्होने घर वालो की मंजूरी से love marriage और अपना सीधा साधा घर बसा लिया बच्चो को शहर के बहार एक hostel में रख कर उनकी पढाई भी high level की चल रही थी और सब ठीक ही चल रहा था मगर फिर 41 साल की उम्र में इनकी बीवी इन्हे छोड़ कर चली गयी.
See omnystudio.com/listener for privacy information.
250 ग्राम धनिया और इश्क़
आँखों का इशारा, पलकों की हरकत या बालो की लटकन कैसे भी मेरी बेचैनी को आगाज़ तो दे।
मैं खुद को बर्बाद कर दूंगा तुझे पाने के लिए तू मन में ही सही एक आवाज़ तो दे।
college के बाद भी राहुल ने नौकरी वही वाली चुनी जिसके लिए माँ बाप ने हां कर दी थी। अब माँ बाप ने चुनी है तो नौकरी भी ऐसी होगी की भले ही जिंदगी में मजा हो ना हो मगर हर सात तारीख को बैंक बैलेंस को भरने वाली तन्खा जरूर हो। राहुल भी इस जिंदगी में चल रहा था उसको ना किसी और तरह के रोमांच की आस थी ना ही उम्मीद। हर दिन उसका एक जैसा ही होता था रोज सुबह office जाना लंच करना काम करना और फिर एक कंधे पर bag लटका कर लौटते वक़्त घर के लिए सब्जी लेते हुए आना। राहुल की मम्मी फ़ोन पर ही राहुल को सब्जी खरीदने की सारी instructions देती थी और अगर सब्जी वाले भईया कोई दाम ठीक से नहीं लगाते थे तो उनसे बहस का डिपार्टमेंट भी उन्ही का होता था।
और फिर इसी साधारण सी ज़िंदगी मेन Entry मारी इश्क ने.
See omnystudio.com/listener for privacy information.
गर खबर होती की इतनी तल्फ होगी मोहब्बत तो बिसार-ऐ इल्म भी लेलेते , भूल जाते तुम्हें और उफ़्फ़ तक न करते दिल-ऐ -चीख को तेरी हंसी की धुन देदेते. सुरभी हाजिर है आपके लिए एक और सिर्फ इश्क का किस्सा लेकर मेरा आज का किस्सा आपको एक अधूरी मोहब्बत की दास्ताँ बयां करेगा , आज का किस्सा उन हज़ार आशिकों का फरमान देगा जो एक होने से पहले ही एकाकी हो गए.
See omnystudio.com/listener for privacy information.
ये किस्सा है एक स्कूल की मोहब्बत का , ये किस्सा है सानिया का जो मोहब्बत के जाल मेन इस कदर फस जाती है की एक दिन भी सानिया को उसके बिना रहना रास नहीं आता और अगर जब तब long weekend आजाए तो उसका दिल जैसे धड़कना बंद कर देता है ,, साँसे थम जाती हैं और उससे मिलने की घबराहट में वो बेचैन रहती है फिर क्या होता है school पहुँचकर सुनिए इस खास किस्से में , सिर्फ इश्क में ।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
मोहब्बत सिर्फ एक रिश्ता नहीं होता ये एक ऐसा खास एहसास होता है जहां इंसान ना तो अपने ख़यालों पर काबू कर पाता है न अपने कदमों पर , जब दो दिलों का ये खूबसूरत मेल होता है ना तो दुनिया की खूबसूरती में अलंकार जड़ जाते हैं हर मुश्किल घड़ी आसान लगने लगती है।
मोहब्बत के इसी हंसीन रिश्ते को समझने के लिए सुनिए Jagran Podcast की ये खास पेशकश "सिर्फ इश्क किस्से आपकी मोहब्बत के " ये कहानिया आपको याद दिलाएगी आपकी मोहब्बत की , आपकी स्कूल वाली मोहब्बत , Graduation वाला लव , शादी से पहले वाला प्यार या फिर वो मम्मी पापा वाला प्यार , हर मोहब्बत के किस्से सुनेंगे आप इस खास प्रोग्राम में ।
आज की कहानी - हमारी आज की कहानी है एक मासूम इश्क पर जो होजता है स्कूल में ही लेकिन मुकम्मल होता है कश्मीर की वादियों में , आइए सुनते हैं आज का ये मोहब्बत - ऐ - एहसास का किस्सा ।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
From the publisher's feed
सिर्फ इश्क" जागरण पॉडकास्ट का एक एक्सक्लूसिव लव स्टोरी पॉडकास्ट है, जहाँ सुरभि बेफिक्र प्रेम संबंधों की दिलचस्प कहानियाँ आप तक लेकर आती हैं।
स्कूल के लुका छुपी वाले प्यार से लेकर ग्रेजुएशन वाली कहानियों तक, आज के नए ज़माने वाले रिबाउंड, सिचुएशनशिप से लेकर ब्रेक-अप वाले किस्सों तक, विवाह से पहले वाले प्रेम और ओल्ड-एज रोमेंस तक की कहानियां आप सुनेंगे इस खास ऑडियो शो में |