
Sign up to save your podcasts
Or


देश की प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में दाखिले के लिए आयोजित होने वाला कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 की तारीख नजदीक आ गई है। यह परीक्षा 7 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
यह राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षा देशभर के 139 एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित होगी। CLAT 2026 के माध्यम से देश की 25 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में UG (अंडरग्रेजुएट) और PG (पोस्ट ग्रेजुएट) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
CLAT 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 नवंबर को ही जारी कर दिए गए थे। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण:
CLAT एग्जाम 2026 की आधिकारिक वेबसाइट (consortiumofnlus.ac.in) पर जाएं।
अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें।
एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा। इसे डाउनलोड करें और सभी डिटेल्स (जैसे अपना नाम, सेंटर और रोल नंबर) अच्छी तरह जांच लें।
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेना अनिवार्य है।
क्या है परीक्षा का पैटर्न?
CLAT 2026 का एग्जाम पेन एंड पेपर मोड (ऑफलाइन) में होगा और इसकी कुल समय सीमा 2 घंटे होगी। यह परीक्षा कुल 120 मार्क्स की होगी और इसमें 5 मुख्य सेक्शन्स शामिल हैं:
करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज
इंग्लिश लैंग्वेज
लॉजिकल रीजनिंग
क्वांटिटेटिव टेक्निक्स
लीगल रीजनिंग
मार्किंग स्कीम: हर सही जवाब के लिए कैंडिडेट्स को 1 नंबर मिलेगा। वहीं, हर गलत जवाब के लिए 0.25 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
टाइम मैनेज करने के लिए फॉलो करें '30-सेकेंड रूल'
परीक्षा में अब बहुत कम दिन शेष हैं, ऐसे में कैंडिडेट्स के लिए अपनी तैयारी को सही दिशा देना जरूरी है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अब कोई भी नया टॉपिक पढ़ने से बचें। बेहतर होगा कि आपने अब तक जो भी पढ़ा है, सिर्फ उसे ही रिवाइज करें, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
30-सेकेंड रूल: एग्जाम हॉल में टाइम मैनेजमेंट सबसे जरूरी होता है। यदि कोई सवाल 30 सेकंड के भीतर आपकी समझ में नहीं आ रहा है या आप उसे हल नहीं कर पा रहे हैं, तो बिना समय गंवाए उसे छोड़कर अगले सवाल पर बढ़ जाना चाहिए। इसके अलावा, सबसे पहले आसान लगने वाले सवालों को हल करें और उसके बाद मुश्किल सवालों की ओर जाएं।
आखिरी के दिनों में शांत रहना जरूरी
एग्जाम से ठीक पहले स्ट्रेस लेना, नए मॉक टेस्ट पर फोकस करना या उन टॉपिक्स को लेकर परेशान होना जो नहीं पढ़े गए हैं, व्यर्थ है। इस समय को 'कूल डाउन पीरियड' के तौर पर लें। पुराना रिवीजन करें और रिलैक्स रहें। शांत और स्टेबल रहने से आप एग्जाम देते समय भी पैनिक नहीं होंगे।
एग्जाम सेंटर के लिए ज़रूरी गाइडलाइंस
1. एग्जाम सेंटर का दौरा: स्टूडेंट्स को परीक्षा से एक दिन पहले अपने सेंटर का दौरा ज़रूर कर लेना चाहिए। इससे उन्हें सेंटर तक पहुंचने में लगने वाला समय और रास्ते के ट्रैफिक का अंदाज़ा हो जाएगा।
2. समय से पहले पहुंचें: एग्जाम सेंटर पर तय समय से पहले पहुंचने की कोशिश करें, ताकि बायोमेट्रिक और चेकिंग प्रक्रिया आराम से पूरी हो सके।
3. ज़रूरी दस्तावेज़: एग्जाम देने जाते समय निम्नलिखित चीज़ें साथ ले जाना अनिवार्य है:
एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट।
एक फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड)।
चार रीसेंट पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ्स।
ट्रांसपेरेंट पानी की बॉटल (यदि आवश्यक हो)।
नोट: एडमिट कार्ड के अलावा किसी भी तरह का कागज़ या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ रखना सख्त मना है।
कैंडिडेट्स किसी भी तरह की क्वेरीज के लिए हेल्पडेस्क नंबर 08047162020 पर कॉल कर सकते हैं।
सेंट जॉर्ज पार्क में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गकेबेरहा में खेला जाएगा। सेंट जॉर्ज पार्क क्रिकेट स्टेडियम में मैच इंडियन टाइम रात 7:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 7:00 बजे होगा। भारत ने पहला मैच 61 रन से जीता था। टीम चार मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।
सेंट जॉर्ज पार्क में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में सामना हुआ था। तब साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से जीत मिली थी। यहां पिछले 12 साल से साउथ अफ्रीका की टीम कोई मैच नहीं हारी है। आखिरी हार उन्हें यहां वेस्टइंडीज से 2007 में मिली थी।
भारत टी-20 में साउथ अफ्रीका पर भारी दोनों के बीच अब तक 28 टी-20 मैच खेले गए हैं। इसमें भारत 16 और साउथ अफ्रीका 11 मैच जीता है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। पिछली बार भारत ने 2023 में टी-20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा किया था, जहां दोनों टीमों ने 1-1 से ड्रॉ खेला था, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। दोनों के बीच अब तक 9 टी-20 सीरीज खेली गईं, जिसमें भारत ने 4 और साउथ अफ्रीका ने 2 जीती। जबकि 3 सीरीज ड्रॉ रहीं।
6 sixes in 1 over in Delhi League: Priyansh Arya did a feat, record 308 runs made in 20 overs
Shooter Rubina won bronze in Paris Paralympics: India has won 5 medals so far; Para shuttler Sukant Kadam in semi-finals
Rawalpindi Test - Pakistan all-out for 274 in first innings: Captain Masood, Ayub and Salman hit fifties, Mehdi Hasan took 5 wickets
Rahul Dravid's son Samit in Indian Under-19 team: Selected for home series against Australia, matches from September 21
England vs Sri Lanka Lord's Test: English team lost 3 wickets in the first session on the third day; 390 run lead in the second innings
26-year-old Australian batsman Will Pucovski retires: Decision taken due to severe head injury; Windies' Gabriel also retires
First day of second Test between Pakistan and Bangladesh cancelled: Toss could not take place due to rain, Bangladesh leads the series 1-0
Shaheen Shah Afridi out of Pakistan's playing-11: Second Test against Bangladesh from tomorrow, Abrar and Hamza to return
Root can break Sachin's record of Test runs: More than 12 thousand runs, 33 centuries at the age of 33
Statue of Tendulkar's coach to be built in Shivaji Park: Former cricketer wrote - It will be a true tribute to him
England ahead by 256 runs in Lord's Test: Atkinson and Root hit centuries, Fernando gets 5 wickets; Sri Lanka all out for 196 runs
From the publisher's feed
Welcome to our SISODIA MEDIA INDIA most popular podcast NEWS VIEWS AND sports activities podcast channel! Join us as we dive into all things DAILY NEWS FASHION , cricket,…