
Sign up to save your podcasts
Or


यह कहानी है मोरा जी की, जो हिमाचल प्रदेश के नैण गांव की रहने वाली हैं। इन्होंने आशा कार्यकर्त्ता और वार्ड सदस्य के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मोरा जी अपने गांव की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं, जिन्हें देख कर आस-पास की महिलाओं को भी कुछ हटकर करने का ज़ोश मिला।
This is a story about Mora Ji, who belongs to the village of Nain in Himachal Pradesh. She has made a distinct identity for herself as an Asha worker and ward member. Mora Ji is an inspiration for the women of her village, and her enthusiasm has encouraged women in the surrounding areas to do something extraordinary.
यह कहानी है बिहार के गांव से संबंध रखने वाली एक लड़की की, जिसने करियर बनाने के लिए अपने जीवन में बहुत सारे निर्णय लिए हैं। जो आमतौर पर बहुत ही कम ग्रामीण लड़कियाँ कर पाती है। निर्णय लेने की उसकी यही क्षमता उसे बाकी लड़कियों से अगल करती है।
आज की चर्चा के हमारी मेहमान है सीमा कुमारी, जो झारखंड के डहु गांव की रहने वाली है। सीमा की कहानी सुनकर आप घर बैठे ही स्पेन की सैर कर लीजिएगा। सीमा एक आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं, इन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए साद्री भाषा से इंग्लिश बोलना सीखा और अभी विश्व के जानेमाने विश्वविद्यालय हारवर्ड में जाकर इकोनॉमिक की पढ़ाई कर रही है। इसके साथ ही सीमा एक फुटबॉल प्लेयर भी है। सीमा से बातचीत कर रही हैं सपनेवाली ऋतु यादव, जो साझे सपने के स्टूडेंट रह चुकी है और मुस्कान नाम की संस्था में जॉब भी कर रही हैं।
क्या आप भी कभी सोचती हो कि आसमान में उड़ना कैसा होता होगा? मिलिए बीड गाँव की अदिति से- ये रोज़ आसमान में उड़ती हैं और अपने साथ और लोगों को भी उड़ाती हैं। अदिति हिमाचल की पहली और इकलौती महिला पैराग्लाइडिंग पायलट हैं। अदिति को यह कदम उठाने के लिए उनके पापा ने प्रोत्साहित किया।और अब उनके लिए बड़े गर्व की बात है उनकी बेटी को देखकर और लड़कियाँ भी पैराग्लाइडिंग सीखने लगी हैं। इस एपिसोड में अदिति से उनकी कहानी पूछेंगी साझे सपने कि छात्रा निक्की जो अभी हिमाचल में एक साल का कोर्स कर रही हैं।
क्या आप भी कभी सोचती हो कि आसमान में उड़ना कैसा होता होगा? मिलिए बीड गाँव की अदिति से- ये रोज़ आसमान में उड़ती हैं और अपने साथ और लोगों को भी उड़ाती हैं। अदिति भारत की पहली और इकलौती महिला पैराग्लाइडिंग पायलट हैं। अदिति को यह कदम उठाने के लिए उनके पापा ने प्रोत्साहित किया।और अब उनके लिए बड़े गर्व की बात हैं उनकी बेटी को देखकर और लड़कियाँ भी पैराग्लाइडिंग सीखने लगी हैं। इस एपिसोड में अदिति से उनकी कहानी पूछेंगी साझे सपने की छात्रा निक्की जो अभी हिमाचल में एक साल का कोर्स कर रही हैं।
मीरा जाटव के सपनो की कहानी सुनकर उन्हें बुंदेलखंड की नारीवादी नंबर 1 बुलाने का मन करता है | पिछले २० साल में उन्होंने कई ग्रामीण महिलाओ को पत्रकार बनाया है और गांव के मुद्दों को सरकार और समाज के सामने उठाया है | यह सिर्फ दो समाचार संस्थाओ की संपादक ही नहीं पर दोनों की सह-संस्थापक भी रही है | सबसे पहले ख़बर लहरिया नाम की सन्स्था संभाली और अब चित्रकूट कलेक्टिव चला रही है |
मीरा जी ने समाज के दिए हुए हर उस दायरे को लांघा है जो उनको बांधने के लिए बनाया गया था - फिर वह चाहे उनकी दलित जाती की पहचान हो, या पांच बेटियों की माँ होने की ज़िम्मेदारी | उनके पत्रकारिता के करियर में उन्होंने बड़े बड़े डाकुओं का सामना किया, शक्तिशाली व्यवसायी और नेताओ के खिलाफ भी ख़भरे छापी |
इस एपिसोड में उनकी बेटी दीपिका यह जानना चाहती है की एक ग्रामीण महिला होकर उन्होंने पत्रकारिता जैसे पुरुष प्रधान छेत्र में किस तरह अपने काम का और अपने सपनो का परचम लहराया
From the publisher's feed