Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
Sports News in Hindi: Watch and Read All Latest Sports Hindi News, IPL 2020 News hindi, स्पोर्ट्स न्यूज़, क्रिकेट समाचार, live scores (लाइव स्कोर) on Cricket, Tennis, Badminton and more related to spo... more
FAQs about Sports News - हिन्दी:How many episodes does Sports News - हिन्दी have?The podcast currently has 99 episodes available.
September 25, 2023Asian Games 2023: ऐश्वर्य तोमर ने जीता कांस्य पदक, रोइंग इवेंट में चमके भारतीयAsian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 के दूसरे दिन भी भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के दमपर फैंस का ध्यान खींचा. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में रिकॉर्ड तोड़ स्वर्ण पदक जीतने के बाद, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने व्यक्तिगत इवेंट में भी कांस्य पदक जीता. हालांकि, इस दौरान विडंबना यह रही कि टॉप 4 में जगह बनाने के बाद उन्होंने शूट-ऑफ में हमवतन रुद्रांक्ष को हराया था. इस इवेंट में चीन ने गोल्ड और साउथ कोरिया ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. Asian Games 2023: शूटिंग में भारत ने जीता गोल्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा वहीं नौकायान इवेंट में भी भारत का दिन अच्छा रहा जहां भारत ने 2 कांस्य पदक अपने नाम किए. दिन की शुरुआत में जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित कुमार और आशीष गोलियान की चौकड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया इसके बाद सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जकार खान और सुखमीत सिंह की पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स टीम ने भी भारत को मेडल जितवाया....more1minPlay
September 25, 2023Asian Games 2023: शूटिंग में भारत ने जीता गोल्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ाAsian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारत ने पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है. दिव्यांश, रुद्राक्ष पाटिल और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की तिकड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए शूटिंग टीम इवेंट में भारत के लिए गोल्ड जीता है. R Praggnanandhaa EXCLUSIVE: 'हमारे पास मेडल जीतने का अच्छा मौका', ग्रैंडमास्टर ने जताई उम्मीद 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारतीय तिकड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1893.7 पॉइंट स्कोर किए. इस इवेंट में साउथ कोरिया ने सिल्वर और चीन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता....more1minPlay
September 24, 2023Asian Games 2023: 25 सितंबर को भारत के पास कई गोल्ड मेडल जीतने का मौका, एक नजर भारत के फुल शेड्यूल परचीन के हांगझू में चल रहे एशियाई खेल 2023 के तीसरे दिन भारत के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है, जिसमें क्रिकेट, शूटिंग और रोइंग सहित कई खेल शामिल हैं. 25 सितंबर को हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच खेलने उतरेगी. इस दिन कुल 38 गोल्ड मेडल दांव पर हैं. आइए एक नजर डालते हैं भारत के पूरे शेड्यूल पर- Asian Games 2023: हॉकी में दिखा भारत का दबदबा, उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंदा क्रिकेट सुबह 9 बजे - महिलाओं का ब्रॉन्ज मेडल मैचदोपहर 2 बजे - महिलाओं का गोल्ड मेडल मैच शूटिंग पुरुषों की 10 मीटर रनिंग टारगेट- सुबह 9 बजेपुरुषों की 10 मीटर रनिंग टारगेट टीम- सुबह 9 बजेपुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम- सुबह 9 बजेपुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम फेज 2- सुबह 9 बजेपुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल- सुबह 11:30 बजेपुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल फाइनल- दोपहर 2 बजे साइक्लिंग माउंटेन बाइक सुबह 9 बजे - महिला क्रॉस-कंट्री ओलंपिकदोपहर 1:30 बजे - पुरुष क्रॉस-कंट्री ओलंपिक वुशु सुबह 9 बजे - महिला चांगक्वान फाइनलदोपहर 2:30 बजे- पुरुषों का ताईजीजियन फाइनल रोइंग सुबह 09:10 बजे - महिला एकल स्कल्स फाइनल एसुबह 09:30 बजे - पुरुष एकल स्कल्स फाइनल एसुबह 09:50 बजे- महिला जोड़ी फाइनल एसुबह 10:10 बजे- पुरुषों के चार फाइनल एसुबह 10:30 बजे- महिला क्वाड्रपल स्कल्स फाइनल एसुबह 11:00 बजे - पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स फाइनल एसुबह 11:20 बजे- महिलाओं का आठ फाइनल ए स्केटबोर्डिंग सुबह 09:30 बजे - महिला पार्क फाइनलदोपहर 12:30 बजे- मेन्स पार्क फाइनल कलात्मक जिमनास्टिक सुबह 10:00 बजे, दोपहर 3:00 बजे, शाम 7:30 बजे - महिला टीम फाइनल (तीन सबडिवीजन) तायक्वोंडो दोपहर 2 बजे से - पुरुष -58 किग्राइसके बाद - महिला -49 किग्राइसके बाद - मिश्रित टीम जूडो दोपहर चार बजे से - महिला -57 किग्राइसके बाद - पुरुष -73 किग्राइसके बाद - महिला -63 किग्राइसके बाद - पुरुष -81 किग्राइसके बाद - महिला -70 किग्रा फेंसिंग पुरुष सेबर सेमीफाइनल (ब्रॉन्ज)- शाम 6 बजेमहिला फॉइल सेमीफाइनल (ब्रॉन्ज)- शाम 6:45 बजेपुरुषों का सेबर फाइनल- शाम 7:50 बजेमहिला फॉइल फाइनल- शाम 8:15 बजे तैराकी पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल- शाम 7:30 बजेमहिलाओं की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल- शाम 7:36 बजेपुरुषों की 50 मीटर फ़्रीस्टाइल फाइनल- शाम 7:42 बजेमहिलाओं की 200 मीटर फ़्रीस्टाइल फाइनल- शाम 7:48 बजेपुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक फाइनल- शाम 20:13 बजेमहिलाओं की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले फाइनल- शाम 8:28 बजेपुरुषों की 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले फाइनल- शाम 20:54 बजे...more3minPlay
September 24, 2023Asian Games 2023: पहले ही दिन चीन ने मेडल टैली में दिखाया दबदबा, भारत 5 मेडल के साथ इस पोजीशन पर मौजूदचीन में हो रहे एशियाई खेलों के पहले दिन भारत ने शानदार आगाज किया है. भारतीय खिलाड़ियों ने इन खेलों के पहले ही दिन अभी तक 5 मेडल अपने नाम कर लिए. मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता की तिकड़ी ने भारत को पहला मेडल दिलाया. इसके बाद रोइंग में देश को 3 मेडल मिले. Asian Games 2023: Nikhat Zareen की धुआंधार शुरुआत, Nguyen Thi Tam को दी 5-0 से मात इसके अलावा भारत की दो बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज निखत जरीन ने भी प्री-क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बना ली है. इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच गई है. रविवार को पहले दिन के इवेंट समाप्त होने के बाद भारत मेडल टैली में पांच मेडल के साथ सातवें स्थान पर आ गया है. वहीं मेजबान चीन 20 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज सहित 30 मेडल जीतकर टॉप पर है. इस लिस्ट में रिपब्लिक ऑफ कोरिया 14 मेडल के साथ दूसरे, जापान 14 मेडल के साथ तीसरे और हॉन्गकॉन्ग 7 मेडल के साथ चौथे नंबर पर है....more3minPlay
September 24, 2023IND vs AUS: इंदौर में स्पिनरों के आगे ऑस्ट्रेलिया का सरेंडर, टीम इंडिया ने किया सीरीज पर कब्जाटीम इंडिया ने बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से हराकर सीरीज में अजेय बढ़त ले ली है. भारत ने इसके साथ ही इस साल वनडे सीरीज में मिली हार का बदला ले लिया. मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. भारत ने 50 ओवरों में 399 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया. IND vs AUS: Suryakumar Yadav ने कर दी Cameroon Green की हालत खस्ता, जड़ दिए लगातार चार छक्के टीम के लिए शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने जोरदार शतक जड़े. उनके अलावा कप्तान केएल राहुल ने भी 52 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. आखिर में सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 37 गेंदों पर 72 रनों की धुआंधार पारी खेली और टीम का स्कोर 400 के करीब पहुंचाया. इतने बड़े स्कोर के जवाब में कंगारू टीम की शुरुआत खराब रही. टीम की तरफ से सीन एबॉट और डेविड वॉर्नर ही संघर्ष कर सके. दोनों ने टीम के लिए फिफ्टी जड़ी. टीम की पारी 217 रनों पर समाप्त हुई, जिससे भारत यह मैच 99 रनों से जीत गया. भारत की ओर से आर अश्विन और रविंद्र जडेजा को तीन-तीन विकेट मिले, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को दो और मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला....more2minPlay
September 24, 2023IND vs AUS: श्रेयस अय्यर-शुभमन गिल ने मचाया तहलका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़े जोरदार शतकइंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों का हाहाकार देखने को मिला है, जहां शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने तूफानी शतक जड़ दिए. ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद गिल-अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 200 रन जोड़े. इस दौरान गिल ने छठा जबकि अय्यर ने करियर का तीसरा वनडे शतक जड़ा. Asian Games 2023: भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया, सिल्वर मेडल हुआ पक्का दोनों बल्लेबाजों ने इसके साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी की. इस मैच में गिल ने जैसे ही सेंचुरी पूरी की, वैसे ही वह भारत की तरफ से सबसे तेज छह वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने यह कारनामा बस 35 मैच खेलकर किया. इसी के साथ गिल वनडे रैंकिंग में टॉप रैंकिंग हासिल करने के काफी करीब पहुंच गए हैं. वह इस समय बाबर आजम के बाद नंबर दो पर काबिज हैं....more1minPlay
September 24, 2023IND vs AUS: Suryakumar Yadav ने कर दी Cameroon Green की हालत खस्ता, जड़ दिए लगातार चार छक्केशुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक लगाया हो, लेकिन इस मैच में भारत के एक्स-फैक्टर सूर्यकुमार यादव ही थे. सूर्यकुमार ने सिर्फ 37 गेंदों में 72 रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को धो डाला. IND vs AUS: श्रेयस अय्यर-शुभमन गिल ने मचाया तहलका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़े जोरदार शतक उन्होंने इस सीरीज में लगातार दूसरी फिफ्टी जड़ी. सूर्यकुमार ने सिर्फ 24 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की ओर से सबसे तेज फिफ्टी है. इस मैच में एक पल ऐसा भी आया, जब सूर्यकुमार ने कैमरून ग्रीन के एक ही ओवर में लगातार चार छक्के जड़ दिए. वह युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी करने के नजदीक थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. सूर्यकुमार की इस पारी के दम पर भारत ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 399 रन बनाए, जो उसका कंगारुओं के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ा स्कोर है....more1minPlay
September 24, 2023Asian Games 2023: Nikhat Zareen की धुआंधार शुरुआत, Nguyen Thi Tam को दी 5-0 से मातस्टार भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन ने रविवार को वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2023 की सिल्वर मेडलिस्ट वियतनाम की गुयेन थी टैम पर प्रभावशाली जीत के साथ अपने एशियाई खेल 2023 अभियान की शुरुआत की. निखत ने 5-0 से जीत के साथ महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उनका मुकाबला दक्षिण कोरिया की चोरोंग बाक से होगा. Asian Games 2023: भारत की बेटियों ने किया कमाल, सिल्वर मेडल से खोला खाता बता दें कि दो बार की वर्ल्ड चैम्पियन निखत उन चार मुक्केबाजों में से एक थीं, जिन्हें वर्ल्ड चैंपियन होने के बावजूद 50 किग्रा इवेंट में पहले दौर में बाई नहीं मिली थी. निकहत ने जीत के बाद कहा, 'मैंने इस मुकाबले को एकतरफा होने की उम्मीद नहीं की थी लेकिन मेरी योजना इसे ऐसा करने की थी. मेरी योजना पहले दो राउंड सर्वसम्मत फैसले में जीतने की थी ताकि मैं तीसरे राउंड में रिलैक्स रहूं.' ओलंपिक कोटा दांव पर लगा है तो इस पर निखत ने कहा कि वह पहले पेरिस के लिए क्वालीफाई करने पर ध्यान लगा रही हैं. उन्होंने कहा, 'मैं पहले क्वालीफाई करने पर ध्यान लगाए हूं. फिर मैं फाइनल और गोल्ड मेडल के बारे में सोचूंगी.' लाइटवेट वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों मुक्केबाजों को ओलंपिक कोटा मिलेगा. निखत ने शुरू से ही सटीक मुक्के जड़ अपनी प्रतिद्वंद्वी को हिलाकर रख दिया जिससे रैफरी को पहले ही राउंड में एनगुएन को 30 सेकेंड के अंदर दो बार 'आठ काउंट' देने पड़े. दूसरे राउंड में एनगुएन ने वापसी का प्रयास किया लेकिन निकहत ने मजबूत मुक्कों से करारा जवाब दिया और वियतनाम की मुक्केबाज को तीसरी बार 'आठ काउंट' मिले. तीसरे राउंड में भारतीय मुक्केबाज बेहतरीन मुक्कों से अगले दौर में पहुंच गईं....more1minPlay
September 24, 2023World Cup 2023: श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, Wanindu Hasaranga हुए वर्ल्डकप से बाहरWorld Cup 2023: वर्ल्डकप 2023 की शुरुआत से ठीक पहले श्रीलंका टीम को तगड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) चोट के कारण वर्ल्डकप से बाहर हो गए हैं. हसरंगा हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं. World Cup 2023: Gautam Gambhir का बड़ा दावा, कहा- वर्ल्ड कप में खूब चलेगा Babar Azam का बल्ला बता दें कि इसी चोट के चलते हसरंगा एशिया कप 2023 में भी नहीं खेल पाए थे. श्रीलंका को वर्ल्डकप 2023 में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 अक्टूबर को खेलना है....more1minPlay
FAQs about Sports News - हिन्दी:How many episodes does Sports News - हिन्दी have?The podcast currently has 99 episodes available.