https://youtu.be/ks9WFUDiwD0 Aadhi Duniya : Kamleshwar
आधी दुनिया : कमलेश्वर
जहाज छूटने में कुछ देर थी। जेटी के कगार पर बैठे हुए पक्षी अजनबियों की तरह इधर-उधर देख रहे थे। जैसे वे उड़ने के लिए कतई तैयार न हों। खौलते पानी के बुलबुलों की तरह उनमें से एक-दो धीरे-से कुदकते थे और फिर वहाँ समा जाते थे। कहीं कोई हड़बड़ी नहीं थी। पास कण्ट्रोल का गेट अभी खुला हुआ था। ट्रेन जहाज में लद चुकी थी। बेड़ियों की तरह पड़ी जंजीरें उसे जकड़े हुए थीं। पास कण्ट्रोल के इर्द-गिर्द कुछ लोग रिक्त-से खड़े थे। ......