https://youtu.be/ae9p3pBb58Q Andhere Mein Ek Chehra: Ruskin Bond
अंधेरे में एक चेहरा: रस्किन बॉन्ड
एंग्लो इंडियन शिक्षक मिस्टर ऑलिवर एक बार शिमला हिलस्टेशन के बाहर बने अपने स्कूल के लिए देर रात लौट रहे थे ।मशहूर लेखक रुडयार्ड किपलिंग के समय से भी पहले, यह स्कूल अंग्रेज़ी पब्लिक स्कूलों की तर्ज़ पर चल रहा था और यहाँ पढ़ने वाले बच्चे ब्लेज़र, टोपियों और टाई में सजे अधिकांशतः समृद्ध भारतीय परिवारों के थे । प्रसिद्ध अमरीकी लाइफ़ पत्रिका ने एक बार भारत पर किए गए अपने फीचर में इस स्कूल की तूलना इंग्लैंड स्थित प्रसिद्ध लड़कों के स्कूल इटेन से करते हुए इसे इटेन ऑफ ईस्ट की संज्ञा दी थी। मिस्टर ऑलिवर यहाँ कुछ सालों से पढ़ा रहे थे।
अपने सिनेमा घरों और रेस्तरां के साथ शिमला बाज़ार स्कूल से लगभग तीन मील दूर था और कुँवारे मिस्टर ऑलिवर अक्सर शाम को घूमने शहर की ओर निकल पड़ते थे और अंधेरा होने के बाद देवदार के जंगल से गुजरते छोटे रास्ते से स्कूल लौटते थे । तेज़ हवा चलने पर देवदार के पेड़ से निकलती उदास, डरावनी सी आवाज़ों की वजह से अधिकांश लोग उस रास्ते को नहीं इस्तेमाल कर मुख्य रास्ते से ही जाते थे । लेकिन मिस्टर ऑलिवर भीरु या कल्पनाशील नहीं थे । उन्होंने एक टॉर्च रखा हुआ था जिसकी बैटरी ख़त्म होने वाली थी । टॉर्च से निकलता अस्थिर प्रकाश जंगल के सँकरे रास्ते पर पड़ रहा था । जब उसकी अनियमित रोशनी एक लड़के की आकृति पर पड़ी, जो चट्टान पर अकेले बैठा हुआ था, मिस्टर ऑलिवर रुक गए । लड़कों को अंधेरे के बाद बाहर रहने की अनुमति नहीं थी।