
Sign up to save your podcasts
Or


साप्ताहिक राशि दर्पण में देखें क्या कहते है आपके सितारें
शारदीय नवरात्र में जातक राशि अनुसार करें मंत्रों का जाप
ज्योतिषाचार्य पं अमर अभिमन्यु डब्बावाला से जाने नवरात्रि पर आपका राशि मंत्र कौन सा हैं
ज्योतिषाचार्य पं अमर डब्बावाला से जाने साप्ताहिक राशि दर्पण में क्या कहते है आपके सितारें
अभी भाद्रपद मास चल रहा है यह समय पितरों के निम्मित तर्पण और पिंड दान करने के लिए विशेष माना जाता है। आज हम श्राद्धकर्म को लेकर आपको कुछ विशेष जानकारी दे रहे हैं।
परिवार में पुरुषों के न होने पर महिलाएं भी श्राद्धकर्म कर सकती हैं। इस बारे में धर्म सिंधु ग्रंथ के साथ ही मनुस्मृति, मार्कंडेय पुराण और गरुड़ पुराण में भी बताया गया है कि महिलाओं को तर्पण और पिंड दान करने का अधिकार है। इनके अलावा वाल्मिकी रामायण में भी बताया गया है कि सीताजी ने राजा दशरथ के लिए पिंडदान किया था। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य और धर्मग्रंथों के जानकार पं. अमर डब्बावाला के मुताबिक श्राद्ध करने की परंपरा जीवित रहे और लोग अपने पितरों को नहीं भूलें इसलिए इस प्रकार की व्यवस्था बनाई गई है।
मार्कंडेय पुराण में कहा गया है कि अगर किसी का पुत्र न हो तो पत्नी ही बिना मंत्रों के श्राद्ध कर्म कर सकती है। पत्नी न हो तो कुल के किसी भी व्यक्ति द्वारा श्राद्ध किया जा सकता है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि अगर घर में कोई बुजुर्ग महिला है तो युवा महिला से पहले श्राद्ध कर्म करने का अधिकार उसका होगा।
पं. अमर डब्बावाला के अनुसार महिलाएं श्राद्ध के लिए सफेद या पीले कपड़े पहन सकती हैं। केवल विवाहित महिलाओं को ही श्राद्ध करने का अधिकार है। श्राद्ध करते वक्त महिलाओं को कुश और जल के साथ तर्पण नहीं करना चाहिए। साथ ही काले तिल से भी तर्पण न करें। ऐसा करने का महिलाओं को अधिकार नहीं है।
From the publisher's feed