Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
November 12, 2021Kumar sanu को जब Jagjeet Singh के कुत्तों ने घेर लियाहिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से कुमार सानू का परिचय जगजीत सिंह ने करवाया था, सही मायने में फिल्मी दुनिया में कुमार सानू को लाने वाले जगजीत सिंह ही थे, एक रोज़ जब जगजीत सिंह ने कुमार सानू को मिलने के लिए घर पर बुलाया तो जगजीत साहब के कुत्तों ने कुमार सानू को घेर लिया. सुनिए पूरी कहानी का Podcast अनूप आकाश वर्मा के साथ....more4minPlay
November 11, 2021जब Rajesh Khanna को इस डायरेक्टर ने जड़ दिया झन्नाटेदार थप्पड़, हक्के-बक्के रह गए थे सुपरस्टारराजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की जबरदस्त सफलता ने उनका दिमाग खराब कर दिया था. कहते हैं कि एक समय तो ऐसा आया कि काका अपनी मनमर्जी चलाने लगे. जब मन होता सेट पर आते, जब नहीं होता तो नहीं आते. ऐसे में फिल्म का पूरा क्रू इंतजार करते करते परेशान हो जाता था. इसके अलावा किसी की भी बेइज्जती कर दिया करते थे. लेकिन एक एक्टर-डायरेक्टर ऐसा था जिसने काका को ऐसा सबक सिखाया कि सारी हेकड़ी निकल गई थी. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #RajeshKhanna #Mehmood #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more5minPlay
November 11, 2021पाकिस्तान के वो प्रधानमंत्री जो मधुबाला के प्यार में पड़ गए, सुनिए इस अधूरी प्रेम कहानी का पूरा किस्वो पचास के दशक का आखिरी दौर था,जब हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में मधुबाला एक जाना पहचाना नाम बन चुकी थीं, उन्हीं दिनों मधुबाला का नाम बहुत से फिल्मी सितारों के साथ जोड़ा जा रहा था, इस लिस्ट में एक नाम ऐसा भी था जो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का मुस्तकबिल बनने वाला था. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ....more4minPlay
November 10, 2021Zeenat Aman पर फिल्माया गया वो गाना जिसे सुनकर Pancham Da के पिता ने झुका लिया था सिरआरडी बर्मन ने हिंदी सिनेमा को अपने मधुर गानों से संगीतमय किया है। आज भी पंचम दा के गाने यूथ न सिर्फ सुनता है बल्कि खुद में उन्हें उतारता भी है। आरडी बर्मन अपने आप में एक ‘इंस्टिट्यूट’ हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार आरडी बर्मन (RD Burman) ने एक ऐसा गाना बनाया था जिसे सुन कर उनके पिता एसडी बर्मन (SD Burman) बहुत नाराज हो गए थे। एसडी बर्मन पर लिखी गई एक किताब ‘एसडी बर्मन: द वर्ल्ड ऑफ म्यूजिक’ में इस किस्से का जिक्र है. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #Rekha #RDBurman #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
November 10, 2021खुदकुशी से पहले Rekha के पति Mukesh Agrwal ने सुसाइड नोट में क्या लिखा था?बॉलीवुड की सदाबहार ऐक्ट्रेस रेखा (Rekha) आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं. उनकी ऐक्टिंग और उनकी अदाएं दोनों ही उनके फैन्स को दीवाना करती हैं । कई दशकों तक इंडस्ट्री में काम कर चुकीं रेखा ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में कि है और खूब नाम कमाया। वही रेखा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सुर्खियों में रही हैं उससे कही ज्यादा उनकी निजी ज़िंदगी की चर्चा रही है। रेखा की निजी ज़िंदगी से हर कोई बेहद अच्छे से वाक़िफ़ है। रेखा को कई बार प्यार हुआ लेकिन उन्हें सच्चा प्यार कभी मुकम्मल नहीं हो पाया। उन्होंने शादी भी की लेकिन हमसफर बहुत जल्द साथ छोड़ गए. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #Rekha #MukeshAgrwal #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more6minPlay
November 10, 2021जब Dilip Kumar ने ठुकरा दी थी Raj Kapoor की फिल्म संगम, सुनिए क्या थी वजह?बॉलीवुड के मशहूर एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और राज कपूर (Raj Kapoor) ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। जहां दिलीप कुमार को ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से जाना जाता था तो वहीं राज कपूर को ‘शो मैन’ कहा जाता था। राज कपूर ने एक्टिंग के साथ-साथ कई फिल्मों को बनाया भी था। अपनी एक फिल्म में तो वह दिलीप कुमार को भी कास्ट करना चाहते थे, लेकिन ‘ट्रेजेडी किंग’ ने उनके साथ काम करने से इंकार कर दिया था। इतना ही नहीं, वह उनके साथ काम करने से भी कतराते थे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #DilipKumar #RajKapoor #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
November 10, 2021जब खुद से 16 साल छोटी Rekha को जबरन Kiss करने लगे Kamal Haasan, सुनिए दिलचस्प किस्साएक्टर कमल हासन (Kamal Haasan) अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो चर्चा में रहे ही, साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रही, जो कॉन्ट्रोवर्सीज से भरी रही है. इसके साथ ही आपको उनसे जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं, जो कि उनके और एक्ट्रेस रेखा (Kamal Haasan And Rekha) से जुड़ा है. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #KamalHaasan #Rekha #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
November 10, 2021Jitendra के सेट से बेटी Ekta Kapoor को क्यों रखा जाता था दूर, सुनिए क्या थी वजह?बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जितेंद्र (Jitendra) ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। जितेंद्र ने फिल्म ‘गीत गाया पत्थरों ने’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था और इसके बाद वह कई हिट फिल्मों में नजर आए थे। लेकिन जितेंद्र जब भी शूटिंग कर रहे होते थे तो उनकी बेटी एकता कपूर को उनके सेट से दूर रखा जाता था। इतना ही नहीं, एकता कपूर (Ekta Kapoor) को सेट पर एंट्री तक नहीं दी जाती थी। इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि जितेंद्र की हिरोइनें थीं. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #Jitendra #EktaKapoor #TheKapilSharmaShow #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
November 09, 2021चोरी-छिपे करना पड़ा था Raj Kumar का अंतिम संस्कार, मरने से पहले खुद रखी थी शर्तहिंदी जगत में बहुत से कलाकार हुए लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी रहे जिन्हें दुनिया ने सिर्फ अभिनय ही नहीं बल्कि उनकी शख्सियत की वजह से भी याद रखा। इसमें दिग्गज अभिनेता राजकुमार (Raj Kumar) का नाम शामिल है। राजकुमार एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने बेहद अलग अंदाज में अपनी जिंदगी जी और कभी किसी चीज की परवाह नहीं की। वह इंडस्ट्री के सबसे बेबाक और मुंहफट कलाकार थे। किसी से भी मजाक कर लेना, किसी का भी मजाक उड़ा देना इन सब बातों पर राजकुमार ज्यादा सोच विचार नहीं करते थे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #RajKumar #RajKumarMovies #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
November 08, 2021जब Raj Kapoor की एक आदत से परेशान हो गया पूरा होटल, शोमैन को भरना पड़ा था जुर्मानाहिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कपूर (Raj Kapoor) जितने बड़े आदमी थे उतनी ही सादगी से अपना जीवन बिताते थे। राज कपूर की ऐसी ही एक आदत थी जिसके बारे मे जानकर आपको थोड़ी हैरानी जरूर होगी। राज कपूर जब भी अपने घर से बाहर किसी होटल में ठहरते थे तो कभी भी बेड पर नहीं बल्कि जमीन पर सोया करते थे। जब वह देश के किसी भी कोने में जाते थे तो अपने होटल के कमरे में वह बेड से गद्दा खींच लेते थे और जमीन पर बिछा कर आराम से सोते थे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #RajKapoor #RajKapoorMovies #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.