Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
November 18, 2021जब फिल्म सिलसिला की शूटिंग के दौरान बोलीं Jaya Bachchan, कहा- मेरे आंसू अब सूख चुके हैंफिल्म सिलसिला की शूटिंग करवाना यश चोपड़ा जैसे बड़े कलाकार के लिए भी मुश्किल हो गया था, वजह थी, रियल लाइफ की कहानी को रील लाइफ़ में लाना. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), रेखा (Rekha) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) अभिनीत फिल्म सिलसिला की शूटिंग के दौरान एक बार जया ने कहा था कि अब मेरी आँख के आंसू सूख चुके हैं. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ....more4minPlay
November 18, 2021शूटिंग के दौरान अपने स्पॉट बॉय का खाना खा जाते थे Shashi Kapoor, सुनिए दिलचस्प किस्साफिल्म इंडस्ट्री में प्रिंस चार्मिंग के नाम से मशहूर शशि कपूर (Shashi Kapoor) अपनी शोखियों की वजह से को-एक्ट्रेस के बीच खासे मशहूर थे. बच्चों के संग उनका गजब का याराना था. सेट पर अगर बाल कलाकार मिल जाए तो मस्ती इतनी करते थे कि पूछो मत. कुछ ऐसा ही मौका उन्हें फिल्म ‘आ गले लग जा’ (Aa Gale Lag Jaa) की शूटिंग के दौरान भी मिला था. उनके साथ फिल्म में बाल कलाकार के तौर पर काम करने वाले टीटो खत्री ने शशि (Shashi Kapoor) को याद करते हुए उनके साथ बरसों पहले बिताए गए खूबसूरत पलों को साझा किया था.सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ....more4minPlay
November 17, 2021Sanjeev Kumar से शादी के सवाल पर बोलीं Hema Malini, कहा – उन्हें हाउस वाइफ चाहिए थीएक वक्त था जब संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) और हेमा मालिनी (Hema Malini) एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। बात शादी तक पहुंच गई थी। ऐसा भी हुआ था जब रिश्ता लेकर संजीव कुमार हेमा मालिनी के घर जा पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस वक्त हेमा मालिनी भी संजीव कुमार से शादी के लिए राजी थीं। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती ने संजीव कुमार को हेमा का हाथ देने से इनकार कर दिया. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #SanjeevKumar #HemaMalini #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
November 17, 2021फिल्म शोले में गब्बर सिंह ने धोबी से सीखा था डायलॉग डिलीवरी का ठेठ अंदाज़, सुनिए दिलचस्प किस्साफिल्म शोले (sholay) का वो किरदार जिसने पूरे देश में खलबली मचा दी, जिसके बारे में मांए अपने बच्चों से कहती थी, सो जा वरना गब्बर आ जाएगा। गब्बर सिंह का किरदार निभाकर अमजद खान (Amjad Khan) लोगों के दिलों दिमाग में हमेशा के लिए अमर हो गए। अपने ठेठ अंदाज में बीहड़ का डकैत बनकर अभिनेता ने जो वाहवाही लूटी वो विरलो को ही नसीब होती है। लेकिन आप जब ये जानेंगे कि अमजद खान को गब्बर सिंह जैसी डायलॉग डिलीवरी करने की प्रेरणा किससे मिली तो आप हैरान रह जाएंगे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #AmjadKhan #Sholey #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
November 17, 2021अब Kangna Ranut ने Mahatma Ganghi पर की अमर्यादित टिप्पणी, बताया - सत्ता का भूखाकंगना ने दूसरे पोस्ट में लिखा है, गांधी ने कभी भगत सिंह और नेताजी को सपोर्ट नहीं किया। कई सबूत हैं जो इशारा करते हैं कि गांधीजी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए। इसलिए आपको चुनना है कि आप किसे सपोर्ट करते हैं। क्योंकि उन सबको अपनी याद के एक ही बॉक्स में रख लेना और उनकी जयंती पर याद कर लेना काफी नहीं सच कहें तो मूर्खता नहीं बल्कि गैरजिम्मेदाराना और सतही है। लोगों को अपना इतिहास और अपने हीरो पता होने चाहिए. सुनिए पूरी ख़बर का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ....more4minPlay
November 16, 2021सेट पर बात तक नहीं करते थे Amir Khan और Juhi Chawla, 7 साल बाद हुआ था पैचअपजूही चावला आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री होने के साथ-साथ जूही एक निर्माता और एंटरप्रेन्योर भी हैं। 80 और 90 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड पर राज किया और लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया। उनके करियर के लिए फिल्म ‘कयामत से कयामत’ तक मील का पत्थर साबित हुई। इसमें उनके साथ आमिर खान थे। जूही ने आमिर के साथ कई फिल्में की हैं लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों के बीच अनबन हो गई थी और करीब सात साल तक एक दूसरे से बात नहीं की थी।सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #AmirKhan #JuhiChawla #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more5minPlay
November 16, 2021फिल्म ‘मर्डर’ के बाद Imran Hashmi से बात तक नहीं करती थीं Mallika Sherawat, सालों बाद किया खुलासामल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) और इमरान हाशमी (Imran Hashmi) ने फिल्म मर्डर में साथ काम किया था। साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों के बीच फिल्माये गए बोल्ड सीन्स काफी चर्चा में भी रहे थे। इस फिल्म को अनुराग बासु (Anurag Basu) ने डायरेक्ट किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन भी किया था। अब कई सालों पर फिल्म की एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने खुलासा किया है कि दोनों लीड एक्टर्स एक-दूसरे से बात तक नहीं करते थे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #MallikaSherawat #ImranHashmi #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
November 16, 2021पहली बार फ्लाइट में Jennifar से मिले थे RajKumar, शादी के बाद बदल लिया था धर्मअभिनेता राज कुमार (Raj Kumar) को हिंदी सिनेमा जगत के एक दमदार अभिनेता के रूप में याद किया जाता है। हिंदी सिनेमा में काम करते हुए उनका दिल कभी मीना कुमारी पर तो कभी हेमा मालिनी पर आया लेकिन उनकी असली प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब वो एंग्लो-इंडियन जेनिफर से मिले. जेनिफर (Jennifar) और राजकुमार की मुलाकात एक फ्लाइट में हुई थी। जेनिफर एक एयर होस्टेस थीं। राजकुमार को जेनिफर पहली ही नज़र में पसंद आ गईं और जेनिफर को भी राजकुमार का अंदाज़ बहुत भाया। इसके साथ ही राजकुमार और जेनिफर के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। राजकुमार ने जेनिफर से 60 के दशक में शादी कर ली. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #RajKumar #RajKumarMovies #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
November 16, 2021Arbaaz Khan की इस आदत से परेशान हो गई थीं Malaika Arora, इंटरव्यू में खोलेमलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ रोमांटिक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसमें दोनों बेहद खुश नज़र आ रहे थे। साल 2017 में मलाइका ने अरबाज़ खान (Arbaaz Khan) से अपनी राहें अलग कर ली थीं। दोनों के तलाक के बाद कई वजहें निकलकर सामने आई थीं। लेकिन दोनों ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की। तलाक के सवाल पर अरबाज और मलाइका अक्सर बचते हुए नज़र आते हैं. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #MalaikaArora #ArbaazKhan #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
November 15, 2021सालों बाद Dharmendra ने बताया Meena Kumari से अपना संबंध, कहा – मैं उनका फैन थाधर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) के प्रेम प्रसंग के चर्चे तो खूब होते हैं लेकिन मीना कुमारी से उनके रिश्तों पर कम ही बात हुई है। फिर भी गाहे- बगाहे दोनों की प्रेम कहानी की चर्चा हो ही जाती है। कहा जाता है कि धर्मेंद्र जब शुरू में इंडस्ट्री में आए थे तो उन्हें बॉलीवुड की समझ नहीं थी और न ही एक्टिंग की बारीकियां समझते थे वो। मीना कुमारी ने ही उन्हें फ़िल्म इंडस्ट्री के सलीके बताए और उन्हें आगे बढ़ने में मदद की। मीना कुमारी उन दिनों टॉप की एक्ट्रेस हुआ करतीं थीं और कहते हैं कि उनकी खूबसूरती के आगे राजकुमार भी अपने डायलॉग्स भूल जाते थे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #Dharmendra #MeenaKumari #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.