Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
November 21, 2021Premnath की बहन पर अपना दिल हार बैठे थे Raj Kapoor, सुनिए दिलचस्प किस्साप्रेमनाथ ने सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्मों और सीरीयल में भी एक साथ काम किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकन टीवी धारावाहिक ‘माया’ में 1967 से लेकर 1969 तक काम किया था. इसके अलावा अमेरिकन फिल्म ‘केनेर’ में जिम ब्राउन के साथ काम किया था. प्रेमनाथ आखिरी बार 1985 में फिल्म ‘हम दोनों’ में नजर आए थे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ....more4minPlay
November 21, 2021जब Hema Malini के घर शादी का रिश्ता लेकर पहुंचीं Sanjeev Kumar की माँ, ड्रीम गर्ल ने ठुकरा दियासंजीव की मां भी हेमा से शादी के लिए संजीव को मंजूरी दे दी थीं। और खास बात ये थी कि हेमा संजीव की मा को देखकर अपने सिर को अपने पल्लू से ढंक लेती थी और शांताबेन के पैर छूती थीं।शादी का प्रस्ताव लेकर हेमा के घर संजीव की मां घर आईं तो बस एक बात सुनकर हेमा दंग रह गई थीं, वह यह कि शादी के बाद हेमा को फिल्म इंडस्ट्री छोड़नी होगी। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ....more3minPlay
November 20, 2021जब फिल्म के लिए Amitabh Bachchan ने 6 दिन तक अपना मुंह नहीं धोयापुंढरी उनके जज़्बे को देखकर हैरान थे. साथ ही ये भी सोच रहे थे कि इस दौरान उन्होंने कैसे खाना खाया होगा, नहाए होंगे, इसके साथ ही कैसे सोए होंगे? उनका काम के प्रति ये डेडिकेशन देखकर पुंढरी दादा ने उनसे कहा था कि वो एक दिन ज़रूर सुपरस्टार बनेंगे. हुआ भी ऐसा ही. उनकी पहली फ़िल्म भले ही फ़्लॉप रही हो, मगर इस फ़िल्म से इंडस्ट्री में ऐसे स्टार का उदय हुआ जो आज भी फ़िल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहा है. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ....more3minPlay
November 20, 2021जब Jemini Ganeshan ने Rekha के सामने Pushpavalli को छोड़कर Savitri से कर ली शादीरेखा पूरी जिंदगी जिस जायज़ सरनेम की चाहत लिए रहीं, उसी नाम की चाहत माँ पुष्पावल्ली को भी ताउम्र रही. तब रेखा को भानु रेखा कहते थे. जब पिता जेमिनी ने पुष्पावल्ली को छोड़कर साउथ एक्ट्रेस सावित्री से शादी कर ली. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ....more5minPlay
November 20, 2021उस दौर का किस्सा जब Shatrughan Sinha की कार में धक्का लगाते थे Amitabh Bachchanऐसे ही एक दिन दोनों एक फ़िल्म देखकर कुछ और दोस्तों के साथ वापस आ रहे थे. तभी बीच रास्ते में वो कार बंद हो गई. तब शत्रुघन ने सभी से कहा 'उतरो यार धक्का लगाओ'. फिर उन्हें छोड़कर सभी लोगों ने कार में धक्का लगाया था. मतलब अमिताभ ने भी उनकी गाड़ी को धक्का लगाया है. इस क़िस्से का ज़िक्र अमिताभ ने एक शो में किया था. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा(Anoop Aakash Verma) के साथ....more3minPlay
November 20, 2021हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का वो महान संगीतकार जिसे अपनी शादी के लिए टेलर बनना पड़ाकहते हैं जब लखनऊ में नौशाद साहब के घर पर शादी हो रही थी, तब रतन फ़िल्म का गाना 'अंंखियां मिला के जिया भरमा के चले नहीं जाना' लाउड स्पीकर पर बज रहा था. उसे सुन नौशाद साहब के ससुर ने कहा, 'इस तरह के गाने इस समाज को बर्बाद कर रहे हैं. जिसने ये गाना बनाया है उसे जूतों से पीटना चाहिए.' सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ....more4minPlay
November 20, 2021जब मजबूरी में Jitendra को करना पड़ा हीरोइन वाला रोल, वी. शांताराम ने बनाई थी फिल्मजितेंद्र (Jitendra) को जब ये फ़िल्म ऑफ़र हुई, तो वो बहुत ख़ुश थे. उन्हें लगा कि उन्हें बतौर लीड रोल फ़िल्म ऑफ़र हुई है. मगर उनकी ये ख़ुशी ज़्यादा देर नहीं टिकी. उन्हें मालूम पड़ा कि उन्हें फ़िल्म में हीरो नहीं, बल्कि हीरोइन के 'बॉडी डबल' का रोल करना है. सुनिए पूरी ख़बर का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ....more4minPlay
November 19, 2021उस रात का किस्सा जब छत पर चढ़ कर चिल्ला रहे थे Rajesh Khanna, Dimple Kapadia भी थीं मौजूदक्या हुआ था उस रात को? राजेश खन्ना ने सालों बाद मूवी मैगज़ीन को दिए अपने इंटरव्यू में कहा , सुबह के तीन बज रहे थे, मैंने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी, अचानक मेरे लिये सबकुछ बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया था..क्योंकि ऐसी नाकामी से मेरा सामना पहली बार हुआ था. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #RajeshKhanna #DimpleKapadia #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
November 19, 2021ICU में भर्ती थे Amitabh Bachchan, शैंपेन की बोतल लेकर पहुंच गए थे Raj Kapoorबॉलीवुड के मशहूर एक्टर राज कपूर (Raj Kapoor) ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। राज कपूर को उनकी फिल्मों और एक्टिंग के लिए हिंदी सिनेमा का ‘शो मैन’ भी कहा जाता था। राज कपूर का अंदाज कुछ ऐसा था कि वह ‘कुली’ एक्सीडेंट के बाद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से मिलने पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान उनके हाथ में शैंपेन की बोतल थी और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान भी थी। राज कपूर से जुड़ी इस बात का खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने उनकी ऑटोबायोग्राफी लॉन्च के दौरान किया था. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #RajKapoor #AmitabhBachchan #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
November 19, 2021करियर की शुरुआत में Hema Malini को फिल्मी पत्रिकाओं ने क्यों कहा - ठंडी मालिनी?जब हेमा मालिनी ने अपने करियर की शुरुआत की तो उन पर मां जया चक्रवर्ती का बहुत असर रहा, हालात ऐसे हो गए थे उनकी शूटिंग पर मां हमेशा मौजूद रहती थीं, किसी से हेमा का बात करना, मिलना जुलना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था, फिर इसी बीच वो समय आया जब फिल्मी पत्रिकाओं ने कहना शुरू कर दिया कि ये हेमा मालिनी नहीं ठंडी मालिनी हैं. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ....more5minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.