Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
December 01, 2021जब Raj Kapoor ने Manoj Kumar को किया फोन और जवाब मिला - ये रॉंग नंबर हैएक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र मनोज कुमार ने खुद किया था। मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में मनोज कुमार ने बताया था कि ‘मैंने राज कपूर को उस दिन सफाई पेश की थी। हमारी मुलाकात हुई तो वह बहुत नाराज थे। हम 4 बजे करीब मिले। हम कंपोजर जयकिशन जी के घर मिले थे। मैंने उनसे कहा कि मैं आपके साथ काम करने की इच्छा रखता हूं। एक शो मैन के साथ नहीं एक कर्मयोगी के साथ।’दरअसल, जब राज कपूर बेरुखी से पेश आए तो मनोज कुमार ने इसका कारण पूछा। सब जान ने के बाद मनोज कुमार ने राज कपूर से कहा कि वह ऐसी हरकत कर ही नहीं सकते कि राज कपूर को इग्नोर कर सकें. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ....more4minPlay
December 01, 2021जब Nargis ने किया Shammi Kapoor से Kiss का वादा, बाद में कुछ ऐसे किया पूराकई सालों बाद मैं नरगिस जी से दोबारा आरके स्टूडियो में मिला। लेकिन इसके बाद नरगिस को राज कपूर के साथ काम करने का मौका मिला और उन्होंने फिल्म आवारा में काम भी किया। मैंने उसके बाद स्कूल खत्म किया और कॉलेज भी चला गया। कॉलेज के दौरान मैं अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ ड्रामा थिएटर में काम करने लगा। एक दिन मेरी मुलाकात नरगिस जी से अचानक हो गई और उन्होंने मुझे देखकर कहा, ‘मुझे अपना वायदा याद है, लेकिन अब तुम बड़े हो गए हो, इसलिए कुछ और मांगो।’ सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ....more6minPlay
November 30, 2021Amitabh Bachchan से पहले किन तीन सुपरस्टार्स को ऑफर हुई थी Don, सुनिए दिलचस्प किस्साफिल्म डॉन का फेमस गाना 'खाइके पान बनारसवाला' गाना देव आनंद की साल 1973 में आई फिल्म 'बनारसी बाबू' के लिए लिखा गया था। ये तब शूट किया गया जब फिल्म पूरी हो चुकी थी। इस गाने को इंटरमिशन के बाद इसलिए रखा गया था, ताकि इस एक्शन पैक्ड फिल्म को थोड़ा बैलेंस किया जा सके। इसके साथ ही आपको बता दें कि 'डॉन' के प्रोड्यूसर नरीमन इरानी लगभग 12 लाख रुपए के कर्ज में डूबे थे। जिसके बाद उन्हें फिल्म बनाने की सलाह दी गई। ऐसे में फिर 'डॉन' फिल्म बनी थी. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ....more3minPlay
November 29, 2021जब Shatrughan Sinha को मारने के लिए बेल्ट लेकर दौड़े Shashi Kapoor, सुनिए क्या थी वजह?शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अपनी दमदार डायलॉग डिलीवरी के अलावा एक और चीज के लिए मशहूर थे-वह था सेट पर लेट आने को लेकर। अमिताभ बच्चन एक बार एक इवेंट में पहले भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं, कि शत्रुघ्न सेट पर 5 या 10 मिनट नहीं बल्कि 3-3 घंटे लेट पहुंचा करते थे। जबकि घर से वह समय पर शूटिंग सेट के लिए निकल जाते थे। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद बताया कि अमिताभ बच्चन के अलावा एक और एक्टर थे जो कि उनकी इस आदत से बेहद परेशान थे- शशि कपूर। जी हां, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), शत्रुघ्न सिन्हा और शशि कपूर (Shashi Kapoor) सुपरहिट फिल्म ‘शान’ में साथ काम कर चुके हैं. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #ShashiKapoor #ShatrughanSinha #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
November 28, 2021जब Raj Kapoor ने 1 रुपए के लिए की झाड़ू लगाने की नौकरी, सुनिए शोमैन राज कपूर का किस्साग्रेट शोमैन राज कपूर (Raj Kapoor) को इस दुनिया से अलविदा कहे हुए 33 साल हो गये हैं, लेकिन उनके कई किस्से आज भी उतने ही मशहूर हैं, जितने उस जमाने में थे। तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और 11 फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजे जाने वाले राज कपूर ने 10 साल की उम्र में पहली बार हिंदी फिल्म 'इंकलाब' में अभिनय किया। फिल्म इंडस्ट्री की इस महान शख्सियत ने मात्र 24 साल की उम्र में खुद का स्टूडियो 'आर.के स्टूडियो' स्थापित कर डाला.सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #RajKapoor #RajKapoorMovies #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more5minPlay
November 28, 2021Zeenat Aman की तीसरी शादी जिसके लिए मौलवी ने भी दी थी कोर्ट में गवाही, 26 साल छोटा था दूल्हाबॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस में शुमार जीनत अमान (Zeenat Aman) ने दो शादियां की थी, लेकिन 59 साल की उम्र में जीनत की तीसरी शादी भी चर्चा उठी थी, वह भी 33 साल के अमन खन्ना उर्फ सरफराज (Aman Khanna Aka Sarfaraz) से। मामला कोर्ट तक गया था और मौलवी ने गवाही भी थी दी। इसके बाद एक्ट्रेस ने जो कुछ बताया वह हैरान करने वाला था.सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #ZeenatAman #SanjayKhan #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
November 27, 2021जब Rajesh Khanna और Amitabh Bachchan की पॉपुलैरिटी पर Dharmendra ने दिया था ये जवाबअपने जमाने के सुपरहिट हीरो धर्मेंद्र (Dharmendra) का नाम इंडस्ट्री के टॉप मोस्ट हैंडसम मैन की लिस्ट में शुमार था, आज भी उनका जलवा कम नही हैं। फिटनेस के मामले में हमेशा सजग रहने वाले एक्टर को ‘ही-मैन’ कह कर बॉलीवुड में पुकारा जाता रहा है। धर्मेंद्र की पर्सनालिटी को देख कर आम लड़कियां तो क्या, बेहद खूबसूरत हेमा मालिनी (Hema Malini) भीं अपना दिल हार बैठी थीं. बावजूद इसके धर्मेंद्र ने फिल्म इंडस्ट्री में कभी भी नंबर 1 रहने की रेस में दौड़ नहीं लगाई.सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #Dharmendra #RajeshKhanna #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
November 27, 2021पहली मुलाकात में Dilip Kumar ने मारा था Shahrukh Khan को चांटा, सुनिए किस्साशाहरुख खान ने एक अवार्ड शो में कहा था कि मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैं पहली बार मुंबई आया और मेरी पहली बार जब मुलाकात दिलीप साहब से हुई तो उन्होंने मेरे गाल पर धीरे से चांटा मारते हुए कहा था कि 'work hard' यह मुझे हमेशा याद रहेगा. आगे शाहरुख कहते है कि उनके एक थप्पड़ की वजह से उनकी एक्टिंग की गाड़ी 10 सालों तक खींच गई. उन्होंने कहा कि मैं दिलीप साहब से गुजारिश करता हूं कि वो एक थप्पड़ मुझे और मारे ताकि मेरी एक्टिंग की गाड़ी अच्छी चल जाए. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ....more4minPlay
November 27, 2021Amitabh Bachchan से सीनियर थीं Rekha, सेट पर देखते ही भूल जाती थीं डायलॉगअमिताभ बच्चन ने कहा था, ‘नहीं मैंने इन आरोपों का बहुत सामना किया है. लेकिन कुछ आरोप बेहद बेहूदा थे. कुछ ने तो यहां तक दावा कर दिया था कि मैं उनके साथ रहने लगा हूं. कुछ का ये भी दावा था कि उनके पास उस घर की तस्वीरें भी थीं जहां मैंने उन्हें रखा था. तो फिर ऐसी बातों के बारे में क्या कहें जो महज मजाक से अधिक कुछ नहीं हैं. वो मेरा घर है जहां मेरी फैमिली रहती है. मेरे माता-पिता रहते हैं. मैं उनकी देखभाल करता हूं. ये बहुत संवेदनहीन बात है कि बिना किसी सच्चाई के बिना किसी जांच पड़ताल के मीडिया मुझ पर इस तरह के आरोप लगाए. मैं पूछना चाहता हूं कि बताइए कि आपने हम दोनों को कब साथ में देखा था कि आपको इस तरह की बातें करने का इशारा मिला’. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ....more5minPlay
November 25, 2021अनारकली बनने वाली थीं Nargis, Dilip Kumar की वजह से नहीं बनी बातनरगिस की ना के पीछे दो कारण माने गए। पहला ये कि दिलीप कुमार और राज कपूर बहुत अच्छे दोस्त थे। ऐसे में नरगिस राज कपूर के दोस्त के साथ रोमांस कैसे कर सकती थीं! रिपोर्ट्स के मुताबिक राज कपूर भी नहीं चाहते थे कि नरगिस उस फिल्म में काम करें। और दूसरी वजह ये बताई जाती है कि फिल्म ‘हलचल’ के दौरान नरगिस की मां जद्दनबाई के आसिफ और दिलीप कुमार से नाराज हो गई थीं। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ....more3minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.