Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
December 08, 2021वो हीरोइन जिसने अपने आगे Rekha और Sharmila Tagore को भी कुछ नहीं समझा, Mumtaz की कहानी‘छुप गए सारे नज़ारे’, ‘कोई शहरी बाबू’ और ‘गोरे रंग पे’ जैसे दर्जनों गाने और बहुत फिल्में हैं, जिनमें उनका आकर्षण चुंबकीय था. शाहरुख खान का बचपन उनके सम्मोहन में बीता और आज भी सिर्फ उन्हीं के दीवाने हैं. वे मुमताज़ हैं. बंबई में 31 जुलाई, 1947 को जन्मी, 11 की उम्र में फिल्मों में आ गईं, 16 की उम्र में हिट हो गईं, 22 की उम्र में सुपरस्टार बन गईं और 26 की उम्र में युगांडा के बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी कर ली, 30 की उम्र में फिल्में छोड़ दीं. लंदन में रहती हैं. आज 72वें बर्थडे पर कुछ किस्सों में उनकी जादुई याद.सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #Mumtaz #Rekha #SharmilaTagore #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
December 07, 202150 के दशक की सबसे महंगी गायिका जिनकी शादी ने हंगामा कर दिया, शमशाद बेगम की कहानीबॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गायक हुए, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं और लोग बड़े ही चाव से इनके गीत सुनते हैं। ‘मेरे पिया गये रंगून’ और ‘कजरा मोहब्बत वाला’ गाना भी ऐसी ही एक महान गायिका ने गाया था और हमेशा के लिए इस गाने को अमर कर दिया। इन गीतों को अपनी आवाज देने वालीं गायिका शमशाद बेगम की आज जयंती है। उनके सुरीले सुर आज भी लोगों के कानों में गूंजते हैं। शमशाद बेगम भारतीय हिंदी सिनेमा का वो नाम हैं, जिसको संगीत के प्रेमी कभी नहीं भूल सकते हैं। शमशाद ने अपने करियर में ऐसे गीतों को गाया था, जो फैंस के जहन में अब तक तर-ओ-ताजा हैं. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #ShamshadBegum #BollywoodHistory #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more5minPlay
December 07, 2021जब Suraiya के सामने कुरान रख कर रोकी गई शादी, दंगों का दिखाया था डरहिंदी सिनेमा जगत में सुरैया (Suaiya) एक बेहतरीन गायिका और अभिनेत्री के रूप में पहचानी जाती हैं। सुरैया ने अपनी मधुर आवाज़ और शानदार एक्टिंग से कई सालों तक लोगों के दिलों पर राज किया। आज सुरैया का जन्मदिन है। 15 जून 1929 में उन्होंने पंजाब के एक मुस्लिम घराने में जन्म लिया था। बताया जाता है कि सुरैया बेहद ही खूबसूरत थीं। उन्हें कोई एक नज़र देख ले तो फिर वो अपनी नज़रे उनसे नहीं हटा पाता था। उनकी इसी खूबसूरती के दीवाने दिग्गज अभिनेता देव आनंद भी हो चले थे। सुरैया और देव आनंद (Dev Anand) की लव स्टोरी के किस्से आज भी इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। चलिए जानते आपको बतातें हैं। इनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #Suraiya #DevAnand #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
December 07, 2021जब विकीपीडिया ने Sanjay Dutt की नानी Jaddanbai को बताया Motilal Nehru की बेटीसंजय दत्त (Sanjai Dutt) की नानी और नरगिस की मां जद्दन बाई (Jaddanbai) को विकीपीडिया और सोशल मीडिया पर मोतीलाल नेहरू (Motilal Nehru) की बेटी बता दिया गया. इस संबंध में जब पोस्ट वायरल हुई तो कई लोग इसे शेयर करने लगे. कुछ लोगों में इस बात पर बहस भी शुरू हो गई. आंख मूंदकर सोशल मीडिया पर भरोसा करने वाले लोगों के लिए ऐसी खबरों की सच्चाई जान लेना जरूरी है. दरअसल शनिवार को विकीपीडिया पर जद्दनबाई के पेज को खोलने पर उनके पिता के नाम की जगह मोतीलाल नेहरू और मां के नाम की जगह दिलीपाबाई का नाम लिखा था. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #MotilalNehru #SanjayDutt #Jaddanbai #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
December 07, 2021जब Rajesh Khanna ने पिला दी बेटी Twinkle Khanna को शराब, खुद किया था खुलासाबॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने हिंदी सिनेमा में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी। राजेश खन्ना ने फिल्म ‘आखिरी खत’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म ‘अराधना’ से मिली थी। राजेश खन्ना की बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) उनकी लाडली थीं और एक्टर ने उनकी परवरिश भी बहुत ही खास अंदाज में की थी। राजेश खन्ना अपनी बेटी को रिलेशनशिप पर सलाह दिया करते थे। इतना ही नहीं, ट्विंकल खन्ना ने पहली बार शराब भी अपने पिता राजेश खन्ना के हाथों ही पी थी. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #RajeshKhanna #TwinkleKhanna #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
December 07, 2021जब भीड़ से लड़ने जा रहे Raj Kapoor को रोकने के लिए उनके ऊपर बैठ गईं Waheeda Rehman, सुनिए दिलचस्प किहिंदी फिल्मों में एक दौर था, जब राज कपूर राज (Raj Kapoor) करते थे। वह ‘शोमैन’ कहलाते। एक्टिंग-डांस करते, तो लाखों दिल फिदा हो जाते। वह थे भी तो बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वहीं 1950 से लेकर 1970 तक बॉलीवुड पर राज करने वाली एक्ट्रेस थीं वहीदा रहमान। वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) ने उस दौर कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। चलिए आज हम वहीदा रहमान और राज कपूर से जुड़ा एक रोचक किस्सा बताते हैं जब वहीदा रहमान के लिए भीड़ से लड़ने के लिए राज कपूर निकल पड़े थे और उन्हें रोकने के लिए वहीदा उनके ऊपर तक बैठ गई थीं. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #RajKapoor #WaheedaRehman #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
December 06, 2021क्यों बनाई गई फिल्म प्रेम रोग, Raj Kapoor ने बताई थी वजहआरके स्टूडियो के बैनर तले बनी फिल्म प्रेम रोग की कहानी विधवा विवाह जैसी सामाजिक समस्या की तहें खोलती है. रितु नंदा की किताब 'शोमैन राज कपूर' में खुद राज कपूर ने इस फिल्म के निर्माण की वजह बताई है. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ....more5minPlay
December 06, 2021'डिंपल' को रोज़ बेरहमी से पीटने वाली Rajesh Khanna की फैन का किस्सा, Rishikesh Mukharji ने सुनायाये वो दौर था जब लड़कियां राजेश खन्ना की दीवानी हुआ करती थीं, जब देशभर में ख़बर फैली कि काका शादी कर रहे हैं तो एक फैन ने जो किया लोग उसे कभी नहीं भूले, ऋषिकेश मुखर्जी ने सुनाया था किस्सा, सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ....more5minPlay
December 05, 2021किस्सा कोठे का: 19वीं सदी की वो तवायफ जिसने अंग्रेजों से लोहा लिया, अजीजन बाई की कहानीएक महिला पुरुष वेश में, सीने पर मेडल से आभूषित, घोड़े की पीठ पर सवार, पिस्तौल लिए मैदान-ए-जंग में उतर गई और ब्रिटिश सैनिकों से खूब बहादुरी से लड़ी। अजीजन बाई वह नाम है जो 1857 की क्रांति में उभरकर सामने आया। वह एक ऐसी तवायफ थीं जो देश की आजादी के लिए बहादुरी से लड़ीं, कभी पर्दे में रहकर तो कभी बिना किसी पर्दे के। कहते हैं कि अजीजन बाई एक जासूस, खबरी और योद्धा थीं। उनका जन्म लखनऊ में हुआ था। उनकी मां भी एक तवायफ थीं, लेकिन देश के प्रति प्रेम अजीजन को लखनऊ से कानपुर ले आया. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #AjijanBai #Tawayaf #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
December 05, 2021गरीबी के मुश्किल वक्त में Pran ने दिया था शोमैन Raj Kapoor का साथ, सिर्फ 1 रुपए में किया था कामक्या आप जानते हैं कि हर किरदार में जान डाल देने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्राण (Pran) ने राज कपूर (Raj Kapoor) की उस वक्त सहायता की थी, जब उन्होंने अपना सबकुछ खो दिया था। राज कपूर की स्थिति देखकर प्राण के आंखों में आंसू आ गये थे और उन्होंने उनसे फीस के दौर पर 1 रुपये की मांग की थी। दरअसल, यह वह वक्त था जब शोमैन राज कपूर की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'मेरा नाम जोकर' प्लॉप हो गई थी और उनको काफी कर्ज हो गया था। कह लीजिए कि इस फिल्म को बनाने के बाद राज कपूर बर्बाद हो गये थे। राज कपूर ने इस फिल्म को पूरा करने के लिए 5-6 साल लगाये थे, लेकिन उनकी पूरी मेहनत में पानी फिर गया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई! ऐसे वक्त के बाद प्राण ने राज कपूर की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया था।#Pran #Rajkapoor #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #TheEntertainmentPoint...more4minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.