बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र और एक्ट्रेस आशा पारेख ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। दोनों एक साथ ‘आया सावन झूम के’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘शिकार’, ‘आए दिन बहार के’ और ‘समाधि’ जैसी कई फिल्मों में नजर आए। खास बात तो यह है कि उनकी जोड़ी अब टीवी की दुनिया में भी धमाल मचाती नजर आएगी। दरअसल, दोनों एक साथ ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में नजर आएंगे, जहां वे कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस देखने के साथ-साथ मजेदार किस्से भी साझा करेंगे। शो पर ही धर्मेंद्र ने आशा पारेख से हुई मुलाकात का भी किस्सा साझा किया, जिसे सुन एक्ट्रेस शर्मा गईं।
#AshaParekh #Dharmendra #TheBollywoodRadio #TheEntertainmentPoint #TheMythologyRadio