एक्टर ओमप्रकाश (Om Prakash) की गिनती बॉलीवुड के लेजेंड्री स्टार्स में होती है. कॉमेडी में तो उनका कोई हाथ ही नहीं पकड़ सकता था. वो अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग से लोगों को चकित कर दिया करते थे. अपने क़रीब 56 साल के करियर में उन्होंने बॉलीवुड में 350 से अधिक फ़िल्मों में काम किया था. उनकी कुछ यादगार फ़िल्में हैं- 'चुपके-चुपके', 'पड़ोसन', ‘चमेली की शादी’, 'जूली', 'पूरब पश्चिम', 'शराबी', 'नमक हलाल', 'प्यार किए जा', 'खानदान', 'चौकीदार', 'लावारिस', 'आंधी', 'लोफर', 'ज़ंजीर'. ओमप्रकाश जी ने कई फ़िल्में डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी की थीं. मतलब नाम भी ख़ूब कमाया और पैसा भी. मगर एक वक़्त ऐसा भी था जब उनके पास खाने तक को पैसे नहीं थे. ओमप्रकाश जी से जुड़ा ये क़िस्सा आज हम आपको बताएंगे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ.
#OmPrakash #OldMovies #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma