Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
July 18, 2021जब Salim Khan से शादी कर के पछता रही थीं Helen, सुनिए क्या थी वजह?बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हेलेन (Helen) ने अपने डांस से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। म्यांमार में जन्मी हेलेन दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बर्मा से भारत आयी थीं भारत में रहते हुए हेलेन ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने स्पेशल सॉन्ग से धमाल मचाकर रख दिया था। कहा जाता है कि बॉलीवुड में करियर बनाने में सलीम खान (Salim Khan) ने भी हेलेन की काफी मदद की थी। 1980 में सलीम खान और हेलेन शादी के बंधन में बंध गए थे, हालांकि सलमान खान के पिता पहले से ही शादीशुदा थे। वहीं अपने एक इंटरव्यू में हेलेन ने बताया था कि उन्हें सलीम खान से शादी के बाद पछतावा होता था और वह खुद को दोषी भी मानती थीं. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #SalimKhan #Helen #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
July 18, 2021जब Padmini Kolhapure पर पिता ने डाला फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का दबाव, सुनिए क्या थी वजह?‘प्रेम रोग’ फेम एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी (Padmini Kolhapure) जब 7 साल की थीं तब उन्होंने पहली बार कैमरा के आगे काम किया था। पद्मिनी की शानदार एक्टिंग और भोली सूरत ने दर्शकों के खूब दिल जीते। ‘ये गलियां ये चौबारा यहां आना ना दोबारा’ गाने से वह बहुत लोकप्रिय हो गई थीं। छोटी सी उम्र में पद्मिनी कोल्हापुरी को नेम फेम मिलना शुरू हो गया था। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरुआत करने वालीं पद्मिनी आगे जाकर स्टारडम की जिंदगी जीने लगीं। तभी उनकी जिंदगी में एक शख्स की एंट्री हुई। जिसकी वजह से पद्मिनी की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #PadminiKolhapure #PadminiKolhapureMovies #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
July 17, 2021जब Raj Kapoor पर बिफरे Dilip Kumar, कहा – जानता हूं बड़े एक्टर हो, मगर अब बहुत हुआबॉलीवुड के मशहूर एक्टर राज कपूर (Raj Kapoor) और एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने अपनी एक्टिंग से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई थी। दिलीप कुमार और राज कपूर एक-दूसरे के जिगरी यार माने जाते थे। दोनों की दोस्ती ऐसी थी कि दिलीप कुमार की बारात में राज कपूर घुटनों के बल नाचते हुए गए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने ट्रेजेडी किंग के शर्मीलेपन को दूर करने की भी खूब कोशिशें भी की थी। वहीं एक पल ऐसा भी था जब दिलीप कुमार, राज कपूर पर बिफर पड़े थे। उन्होंने एक्टर से कहा था कि मुझे मालूम है कि आप बहुत अच्छे एक्टर हो, लेकिन अब बस बहुत हो गया. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #RajKapoor #DilipKumar #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
July 17, 2021जब Rajesh Khanna पर भड़के Naseeruddin Shah ने कहा – वो एक घटिया एक्टर थेराजेश खन्ना (Rajesh Khanna) अपने दौर के मशहूर अभिनेता थे। उन्होंने इंडस्ट्री को सुपरस्टार शब्द दिया। खन्ना ने अपने प्रति लोगों की जो दीवानगी देखी, आज तक किसी अभिनेता की नसीब नहीं हुई। ऐसे अभिनेता पर जब नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने टिप्पणी कर दी तब उन्होंने कई लोगों को नाराज कर दिया। बात साल 2016 की है। नसीरुद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू के दौरान राजेश खन्ना को एक घटिया अभिनेता बता दिया था। उनकी इस टिप्पणी से फैंस के साथ-साथ राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia), बेटी ट्विंकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बेहद नाराज़ हुए थे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #RajeshKhanna #NaseeruddinShah #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
July 17, 2021क्यों अपनी मां Shobhna Samarth से हमेशा खराब रहे Nutan के रिश्ते, सुनिए दिलचस्प किस्सानूतन (Nutan) ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1950 में की थी जब वह स्कूल की छात्रा थीं। बतौर बाल कलाकार फिल्म ‘नल दमयंती’ में उन्होंने काम किया था। इसी साल उन्हें फिल्म हमारी बेटी में काम करने का मौका मिल गया। ये फिल्म उनकी मां शोभना समर्थ ने ही बनाई थी। नूतन अपनी मां के बेहद करीब थीं और उनके सपनों को भी उनकी मां Shobhna Samarth ने ही उड़ान दी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नूतन और उनकी मां के बीच रिश्ते बेहद खराब हो गए थे। यहां तक की बेटी ने मां से बात करना भी बंद कर दी थी#ShobhnaSamarth #Nutan #TheBollywoodradio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more5minPlay
July 16, 2021जब फिल्म ‘कोहिनूर’ में सितार बजाते-बजाते कट गईं Dilip Kumar की उंगलियां, सुनिए दिलचस्प किस्साये बात 1959 की है, जब दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की फिल्म कोहिनूर की शूटिंग चल रही थी. इस फिल्म में दिलीप कुमार के साथ मीना कुमारी भी थीं. फिल्म में एक गाना है- ‘मधुबन में राधिका’. इस गाने में दिलीप कुमार को पर्दे पर सितार बजाते हुए दिखाया जाना था. चूंकि, दिलीप कुमार को सितार बजाना नहीं आता था, तो फिल्म के निर्देशक एसयू सनी ने फैसला किया कि गाने के लिए दिलीप कुमार के बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जाएगा. पर दिलीप कुमार इसके लिए नहीं माने. इसके बाद सनी ने फैसला किया कि दिलीप कुमार सिर्फ दिखावे के लिए अपनी उंगलियों को सितार पर बजाएंगे, ताकि दिखे कि वह बजा रहे हैं. हालांकि, दिलीप कुमार ने इसके लिए भी इनकार कर दिया.#DilipKumar #DilipKumarMovies #TheBollywoodradio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more5minPlay
July 16, 2021जब Rajesh Khanna ने जड़ दिया Sanjeev Kumar को थप्पड़, सुनिए क्या थी वजह?बॉलीवुड गलियारों में कलाकारों के लिंकअप की खबरें आम हैं. पुराने दौर के कलाकारों की बात करें तो उस समय उनके इश्क और मुश्क छिपाये नहीं छिपते थे. ऐसी ही एक इश्क की कहानी राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और अंजू महेंद्रू (Anju Mahendroo) की भी रही. राजेश खन्ना और अंजू एक दूसरे से बेइंतेहा मोहब्बत करते थे, लेकिन दोनों के इश्क ने ऐसी करवट ली कि यह रिश्ता कांच की तरह टूट गया. अंजू महेंद्रू से रिश्ता टूटा तो राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से शादी कर ली. डिंपल से शादी करने के बावजूद राजेश खन्ना का अनौपचारिक तौर पर अंजू के साथ एक रिश्ता बना रहा. दोनों का यह रिश्ता दिग्गज अभिनेता संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) उर्फ हरी भाई को खटकता था. राजेश खन्ना, संजीव कुमार से बहुत चिढ़ते थे. इसी चिढ़न की वजह से एक फिल्म के दौरान राजेश खन्ना ने संजीव कुमार को शूटिंग के वक्त असली थप्पड़ जड़ दिया था. राजेश खन्ना और अंजू के रिश्ते को लेकर संजीव कुमार क्यों चिढ़ते थे? संजीव कुमार को राजेश खन्ना ने थप्पड़ क्यों मारा था? यह किस्सा हम आपके साथ आज साझा करने जा रहे हैं.#RajeshKhanna #SanjeevKumar #TheBollywoodradio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more5minPlay
July 14, 2021जब गोवा के पूर्व सीएम के बेटे ने पत्नी से पूछा – Kishore Kumar ने प्रपोज किया तो क्या करोगी?हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा लीना चंदवारकर (Leena Chandavarkar) की शादी गोवा के पहले सीएम दयानंद बांदोडकर के बेटे सिद्धार्थ बांदोडकर से हुई थी। लीना चंदवारकर ने राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के साथ साल 1971 में एक फिल्म की थी- महबूब की मेहंदी। इस फिल्म से वह काफी चर्चा में आ गई थीं। वहीं 1976 में उन्होंने फिल्म ‘बैराग’ में दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के साथ भी काम किया था#KishoreKumar #LeenaChandavarkar #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
July 14, 2021जब Dilip Kumar ने Lata Mangeshkar से कहा – मराठियों की उर्दू दाल-चावल सी होती हैदिलीप कुमार (Dilip Kumar) भारत के पहले मैथड अभिनेता थे। वो फिल्म के हर पहलू पर बड़े ही बारीकी से काम करते थे। हाल ही में जब दिलीप कुमार का निधन हुआ तब पूरा देश गमगीन हो गया था। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने भी दिलीप कुमार के जाने पर दुख व्यक्त किया था। दिलीप कुमार और लता मंगेशकर के बीच काफी अच्छे संबंध थे। हालांकि जब दिलीप कुमार पहली बार लता मंगेशकर से मिले थे और उन्हें पता चला था कि लता महाराष्ट्र से हैं तो उन्होंने कहा था कि मराठियों की उर्दू दाल-चावल जैसी होती है#LataMangeshkar #DilipKumar #TheBollywoodradio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
July 14, 2021जब Dharmendra ने सबके सामने कहा – Rekha मेरी बहुत पुरानी सहेली हैंधर्मेंद्र (Dharmendra) अपने दिलकश और मजाकिया मिजाज के लिए जाने जाते हैं। उनके साथ काम कर चुकीं अभिनेत्रियों भी उनकी ज़िंदादिली की खूब तारीफ करती हैं। अभिनेत्री जया प्रदा (JayaPrada) ने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) शो पर बताया था कि सेट पर सबसे ज्यादा फ्लर्ट धर्मेंद्र किया करते थे। धर्मेंद्र का जिंदादिली का अंदाज़ हमेशा कायम रहा। साल 2018 में जब वो अपनी फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ के प्रमोशन में अपने बेटों सनी देओल (Sunny Deol), बॉबी देओल (Bobby Deol) के साथ मौजूद थे, वहां रेखा की तारीफ करने लगे थे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #Dharmendra #Rekha #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.