Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
July 28, 2021दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक थीं Leela Naidu, ठुकरा दी थी Raj Kapoor की 4 फिल्मेंहिंदी सिनेमा में 50 का दशक आते-आते सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने वालीं सुंदरियां फिल्मों में आने लगीं। इसकी शुरुआत नूतन (Nutan) से हुई, जो 1952 में 16 साल की उम्र में मिस इंडिया बनी थीं। उनके बाद जब 14 साल की उम्र में 1954 में लीला नायडू (Leela Naidu) मिस इंडिया बनीं, तो उन्हें फिल्मों में लाने की तैयारी शुरू कर दी। लीला नायडू हालांकि मुंबई में पैदा हुई थीं मगर उनकी शिक्षा दीक्षा जेनेवा और स्विटजरलैंड में हुई थी। उनके परमाणु भौतिकविद पिता पट्टीपति रामैया नायडू नोबल पुरस्कार विजेता मैरी क्यूरी के लिए काम कर चुके थे और वह यूनेस्को से लेकर टाटा कंपनी में सलाहकार भी रहे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #LeelaNaidu #RajKapoor #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more6minPlay
July 27, 2021जब Rakhi से पहली बार मिले थे Rishi Kapoor, ‘खुल्लम खुल्ला’ में किया दिलचस्प खुलासाऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में राखी (Rakhi) को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है, ऋषि लिखते हैं कि मैंने राखी को जब पहली बार देखा तब तक वो फिल्म शर्मीली से हिट हो चुकी थीं, हमने साथ में फिल्म दूसरा आदमी की, वो उम्र में मुझसे 4 साल बड़ी होकर भी मेरी मां का किरदार निभाती थीं, ऐसा जोखिम उन्होंने कई सितारों के साथ लिया. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #RishiKapoor #Rakhi #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more5minPlay
July 26, 2021जब Indian Idol के सेट पर Reena Roy ने खोला Shatrughan Sinha और Jitendra का राज़, सुनिए किस्साऐसा ही किस्सा रीना (Reena Roy) ने तब सुनाया जब शो के होस्ट आदित्य नारायण (Aaditya Narayan) ने उनसे 6 एक्टर्स राजेश खन्ना (Rajesh Khanna), जितेंद्र (Jitendra), धर्मेंद्र (Dharmendra), शत्रुघ्न (Shatrughan Sinha), विनोद खन्ना (Vinod Khanna) और सुनील दत्त (Sunil Dutt) की तस्वीर लगाकर सवाल किया था। तब रीना ने सुनील दत्त को सबसे जेंटलमैन बताया ,कहा उनकी वजह से फिल्मों में आई। नर्गिस ने देखा था उन्हें पहले। इसके अलावा उन्होंने जितेंद्र को सबसे कंजूस कहा, बोली वो अपने पास पैसे रखते ही नही थे। सबसे खराब डांस में उन्होंने धर्मेद्र और शत्रुघ्न सिन्हा का नाम लिया. रीना ने कहा की शत्रुघ्न सिन्हा खराब डांसर थे और सेट पर सबसे लेट आते थे। इसके अलावा रीना रॉय ने ये भी बताया कि जीतेंद्र हिंदी सिनेमा के उन एक्टर्स में शामिल हैं, जो वक़्त के पाबंद होते हैं। इस मामले में जम्पिंग जैक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से भी कुछ क़दम आगे हैं. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #ReenaRoy #IndianIdol12 #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more5minPlay
July 23, 2021फिल्में नहीं करना चाहते थे Dilip Kumar, तब Raj Kapoor ने दिलवाई थी 1250 रुपए महीने की नौकरीलेजेंड दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने हिंदी सिनेमा में दौलत, शोहरत, इज्जत सब कमाया। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब दिलीप कुमार फिल्मी दुनिया में नहीं आना चाहते थे। उस वक्त तो उनका सपना एक फुटबॉल प्लेयर बनने का था। जी हां, दिलीप कुमार को फुटबॉल खेलना बहुत पसंद था। अपने स्कूल के सबसे होशियार बच्चों में से एक रहे दिलीप कुमार एक बेहतरीन फुटबॉल प्लेयर थे।#DilipKumar #RajKapoor #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
July 23, 2021Sadhna के साथ काम करना चाहते थे Dharmendra, स्क्रीन टेस्ट में हो गए थे फेल, सुनिए दिलचस्प किस्साअपने जमाने के सुपरहिट हीरो रह चुके धर्मेंद्र (Dharmendra) का जलवा आज भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब हैंडसम धर्मेंद्र स्क्रीन टेस्ट के दौरान रिजेक्ट कर दिए गए थे। जी हां, धर्मेंद्र ने एक दफा खुद बताया था कि उस समय की बेहद खूबसूरत अदाकारा साधना (Sadhna) के साथ उन्होंने काम करने का मौका गंवा दिया था। इस फिल्म के लिए धर्मेद्र का स्क्रीन टेस्ट लिया गया था।#Dharmendra #Sadhna #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
July 20, 2021जब अपनी शादी को लेकर Hema Malini ने कहा – मुझे एक-दो नहीं तीन सुपरस्टार्स ने किया था प्रपोज़बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। हेमा मालिनी की खूबसूरती को देखकर उन्हें ‘ड्रीम गर्ल’ भी बुलाया जाता था। हेमा मालिनी का करियर जब पीक पर था तो उन्हें तीन बड़े बॉलीवुड सितारों ने साथ में प्रपोज कर दिया था। इन बड़े सितारों में शामिल हैं- संजीव कुमार (Sanjeev Kumar), धर्मेंद्र (Dharmendra), जितेंद्र (Jitendra)। जितेंद्र तो हेमा मालिनी से शादी करने के लिए मद्रास तक पहुंच चुके थे, लेकिन धर्मेंद्र अंत में उनकी गर्लफ्रेंड शोभा कपूर (Shobha Kapoor) को लेकर पहुंच गए थे।#HemaMalini #Dharmendra #TheBollywoodradio #TheMythologgyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
July 20, 2021जब Dharmendra ने सुनाया भारत-पाकिस्तान के बंटवारे का दर्द, कहा – पहले कहीं नहीं था भेदभावबॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने फिल्म ‘दिल भी तेरा, हम भी तेरे’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद धर्मेंद्र कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आए। हिंदी सिनेमा में रहते हुए उन्होंने अपने अंदाज और अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता। धर्मेंद्र के इंटरव्यू से जुड़ा एक पुराना वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच धर्मेंद्र ने आजादी के दौर का भी जिक्र किया और बताया कि विभाजन के बाद वह अपने कुछ जिगरी दोस्तों से अलग हो गए थे। इंटरव्यू के दौरान यह बताते-बताते धर्मेंद्र भावुक हो जाते हैं।#Dharmendra #DharmendraMovies #TheBollywoodradio #TheMythologgyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
July 19, 2021जब ‘आराधना’ के डायरेक्टर ने कहा – Rajesh Khanna ‘डेड’ हो गए हैं, सुनिए क्या थी वजहबॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने अपने अंदाज और अपनी फिल्मों से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। उनके निधन को आज 9 वर्ष से पूरे हो चुके हैं। राजेश खन्ना ने 18 जुलाई, 2012 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्टर को उनके स्टाइल और एटीट्यूड के लिए खूब जाना जाता था। राजेश खन्ना को लेकर यह भी कहा जाता था कि वह सेट पर अपने तय समय से आते थे और शूटिंग कर कुछ ही घंटों में वहां चले जाते थे। वह अपने दिये गए शॉट को लेकर भी काफी कॉन्फिडेंट रहते थे। उनके इसी अंदाज को लेकर ‘अराधना’ के निर्देशक ने यह तक कह दिया था कि अब वह खत्म हैं#RajeshKhanna #RajeshKhannaMovies #TheBollywoodradio #TheMythologgyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
July 19, 2021जब Dharmendra ने काटे मुफलिसी के दिन, रेलवे क्वार्टर में रहते थे बॉलीवुड के ही-मैनबॉलीवुड में धर्मेंद्र (Dharmendra) ने बहुत लंबे समय तक राज किया है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अपनी गरीबी के चरम पर थे। बॉलीवुड में अपना भाग्य आजमाने धर्मेंद्र चले तो आए थे, लेकिन उनको करीब एक साल तक बहुत स्ट्रगल करना पड़ा था। सनी देओल (Sunny deol) के पिता धर्मेंद्र को कई बार ऐसा लगता था कि उनका सपना पूरा नहीं हो सकेगा, क्योंकि कई रातें वह न केवल भूख रहकर बिताए थे, बल्कि उनके पास रहने के लिए रेलेवे क्वाटर की बालकनी ही थी. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #Dharmendra #DharmendraMovies #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
July 18, 2021जब Rajesh Khanna के लिए फिल्ममेकर्स ने बुक करा लिए अस्पताल के सभी बेड, सुनिए दिलचस्प किस्सा70 के दशक में 'ऊपर आका नीचे काका' की कहावत हर किसी की जुबां पर चढ़ गई थी. ये दीवानगी सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के लिए थी. जिन्हें हर फिल्मों की सफलता की चाबी कहा जाने लगा था. राजेश खन्ना के लिए सिर्फ आम ही नहीं, बल्कि मशहूर निर्माता-निर्देशक भी दीवाने रहते हैं. उनके लिए लोगों के प्यार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि किसी फिल्म के साथ उनका नाम जुड़ने पर ही वह फिल्म हिट हो जाया करती थी. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #RajeshKhanna #RajeshkhannaMovies #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more5minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.