The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

By The Bollywood RadioTV & Film
Download on the App Store

The Bollywood Radio episodes

  • जब Dev Anand ने खुदकुशी करने का किया फैसला, सुनिए क्या थी वजह?
    बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता देव आनंद और उनकी लव लाइफ की चर्चा वैसे तो कई बार हो चुकी है। परदे पर रोमांस का जादू बिखेरने वाले देव साहब अपनी जिंदगी के आखिरी पलों तक हंसते रहे। सभी इस बात से हैरान रहते थे कि उम्र के आखिरी पड़ाव में भी देव साहब के पास इतनी एनर्जी कहां से आती है। मगर क्या आप जानते है कि इसी जिंदादिल और खुशमिजाज इंसान ने उम्र के एक मोड़ पर खुदखुशी करने का फैसला कर लिया था. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ.
    #DevAnand #Suraiya #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    4 min
  • हिन्दी फिल्मों का वो हीरो जिसके पिता ने गोली मार कर खत्म कर दिया था पूरा परिवार
    कमल सदाना (Kamal Sadana) की जिंदगी में एक ऐसा हादसा हुआ था, जो हम और आप महज बॉलीवुड की फिल्मों में देखा करते है। एक ही परिवार के सभी लोग मर जाते है, बस एक बच्चा जिंदा रह जाता है और वो आगे चलकर फिल्मों में अभिनेता बन जाता है। ऐसा ही कुछ कमल सदाना की जिंदगी में भी हुआ था। गोलियों की आवाज़ आती है और उनका सबकुछ एक ही पल में ख़त्म हो जाता है. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ.
    #KamalSadana #Bollywood #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    4 min
  • Nirupa Roy कैसे बनीं हिन्दी फिल्मों की सुपरहिट मां, सुनिए पूरी कहानी
    एक ऐसी मां, जिसके जीवन में केवल दुख ही दुख हैं. कभी फटी हुई साड़ी पहने रोते-बिलखते हुए नजर आती, तो कभी बेटे की जिंदगी के लिए दर-दर भटकती. इस मां का ऑन स्क्रीन दर्द देख आज भी लोगों की आंखों से आंसू बहने लगते हैं. अपने करीब 50 साल के करियर में निरूपा रॉय (Nirupa Roy) ने 270 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया. निरूपा रॉय बहुत खूबसूरत थीं. ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों से होते-होते वह जब रंगीन फिल्मी दुनिया में पहुंचीं, तो उन्हें सबसे ज्यादा कामयाबी तभी मिली, जब उन्होंने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), शशि कपूर (Shashi Kapoor) और धर्मेंद्र (Dharmendra) जैसे न जाने कितने ही अभिनेताओं की मां का किरदार निभाया. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ.
    #NirupaRoy #BollywoodMother #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    5 min
  • 19वीं सदी को वो मशहूर तवायफ जिसने 13 साल में झेला यौन शोषण, संगीत ने संवारी ज़िंदगी
    100 साल पीछे के इतिहास को खंगालेंगे, तो आपको अहसास होगा कि उस दौर में तवायफों को कितना सम्मान दिया जाता था. इन तवायफों को उनके संगीत, गायिकी और नृत्य के दम पर परखा जाता था, न कि उनके रंग रूप या जाति से. आज हम ऐसी ही एक नामी हस्ती के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो एक दौर में मशहूर तवायफ तो थी हीं, लेकिन 19वीं सदी तक आते-आते वह गायिकी की वो क्वीन बन गईं, जिन्हें भारत की पहली रिकॉर्डिंग सुपरस्टार के नाम से पहचाना जाने लगा. हम बात कर रहे हैं- नामी गायिका और डांसर गौहर जान (Gauhar Jaan) की. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ.
    #GauharJaan #OldMusic #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    6 min
  • जब अपनी बहन Tanuja को देखकर प्लेन से उतर गई थीं Nutan, मां Shobhna Samarth से भी चला था कानूनी विवाद
    नूतन (Nutan) ने अपने अभिनय, प्यारी सी मुस्कान, सादगी और स्टाइल से लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी, जो कभी मिट नहीं सकती. नूतन ने वैसे तो बाल कलाकार के तौर पर अभिनय की शुरुआत कर दी थी, लेकिन जब वह 14 साल की थीं, तब उन्हें के. आसिफ (K. Asif) की फिल्म मुगल-ए-आजम में अनारकली का किरदार ऑफर किया गया. हालांकि, नूतन और उनकी मां शोभना समर्थ (Shobhna Samartha) दोनों ने ही इस ऑफर को ठुकरा दिया. आपको बता दें कि नूतन की मां शोभना समर्थ अपने दौर की सुपरस्टार थीं. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ.
    #Nutan #ShobhnaSamarth #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    7 min
  • Lata Mangeshkar और Mohammed Rafi का वो झगड़ा जो बिल्कुल भी शालीन नहीं था
    गाने की रॉयल्टी के भुगतान के मुद्दे पर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) के बीच इस कदर मतभेद उत्पन्न हो गए थे कि इन दोनों गायकों ने करीब चार वर्ष तक एक साथ गाना नहीं गाया। लता मंगेशकर का यह विचार था की सिंगर्स को रॉयल्टी मिलनी चाहिए, तो वहीं मोहम्मद रफ़ी ने जोर देकर कहा था कि एक बार गीत के रिकॉर्ड हो जाने के बाद, सिंगर का कोई अधिकार उस पर नहीं रह जाता। बहुत-से लोग ऐसे हैं, जो यह मानते हैं कि कलाकार के अधिकारों के लिहाज से लता अपनी जगह सही थीं। तो कईयों ने रफी का साथ दिया था. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ.
    #LataMangeshkar #MohammedRafi #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    6 min
  • शादी के बाद सास ने नफीसा को घर से निकाल दिया था, Dharmendra के साथ किया था लिपलॉक सीन
    बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो रहे धर्मेंद्र (Dharmendra) के साथ कई एक्ट्रेसेस की जोड़ी जमी थी, लेकिन अगर बात बुढापे में आकर रोमांस की करें तो एक मुस्लिम एक्ट्रेस ऐसी है, जिसके साथ उनका किसिंग सीन लोग आज भी नहीं भूल पाते। लाइफ इन मेट्रो में धमेंद्र ने 72 साल की एज में 50 साल की एक्ट्रेस नफीसा अली (Nafisa Ali) को किस किया था। नफीसा अपने जमाने की बेहद बोल्ड और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस रही हैं, लेकिन उनकी लाइफ में शादी के बाद बहुत मुश्किलें आई थीं। हिंदू से शादी करने के बाद उनके ससुराल वालों ने शादी के दिन ही ससुराल से बाहर कर दिया था. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ.
    #NafisaAli #Dharmendra #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    4 min
  • जब Shatrughan Sinha ने खुद बताया, आखिर क्यों नहीं की थी Reena Roy से शादी, सुनिए पूरा किस्सा
    एक जमाना था जब रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा के अफेयर के खूब चर्चे हुए। उस जमाने में जब सेलेब्स अपने रिश्ते छुपाते थे और रिलेशनशिप का इजहार नहीं करते थे, इस मामले में शत्रुघ्न सिन्हा थोड़े अलग थे। शत्रुघ्न उस वक्त एक अकेले ऐसे सेलेब थे जिन्होंने रीना ऱॉय संग अपने रिश्ते को कभी नहीं छिपाया। दोनों का रिलेशनशिप करीब 7 सालों तक चला। सबको लगा था कि शत्रुघ्न सिन्हा रीना रॉय से शादी कर लेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, शत्रुघ्न की शादी पूनम सिन्हा से हो गई. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ.
    #ShatrughanSinha #ReenaRoy #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    4 min
  • Raj Kapoor किन्नरों से फाइनल करवाते थे अपनी फिल्मों के गीत, सुनिए शोमैन के टोटके की पूरी कहानी
    देश के दिग्गज फिल्ममेकर और शो-मैन राज कपूर ने बॉलीवुड में कई यादगार फिल्में दी हैं। राज कपूर (Raj Kapoor) की बनाई कुछ बेहतरीन फिल्मों में श्री 420, आवारा, संगम, बॉबी और सत्यम शिवम् सुन्दरम शामिल हैं। उनकी फिल्मों की वजह से हिन्दी सिनेमा ने अपनी सीमाओं को लांघते हुए विदेशी जमीन पर भी पैर फैलाए थे। एक संपूर्ण फिल्मकार होने की वजह से वह अभिनय, निर्देशन, निर्माण के अलावा कहानी, पटकथा, संपादन, गीत, संगीत में भी अपनी रुचि रखते थे। लेकिन आज हम आपको राज कपूर की बनाई किसी फिल्म के बारे में नहीं बल्कि उनके गानों के हिट होने की वजह के बारे में बताने जा रहे हैं। आज भी उनकी फिल्मों के गाने लोगों की जुबान पर रहते हैं। लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि उनके गानों के हिट होने की वजह किन्नर हुआ करते थे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ.
    #RajKapoor #ThirdGender #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    4 min
  • जब Gulzar फिल्म आंधी बना रहे थे और Rakhi के जीवन में भूचाल आ गया, सुनिए दोनों का दर्दनाक किस्सा
    राखी (Rakhi) पर्दे की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्हें पर्दे पर जैसे किरदार ऑफर किए गए उन्होंने सहजता से निभा लिए। कभी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की प्रेमिका बनीं तो कभी सेक्रेटरी और वक्त आने पर उनकी मां का किरदार निभाने से भी पीछे नहीं हटीं। राखी ने पर्दे पर कई बेहतरीन फिल्में की जिन्में शर्मीली, कसमे वादे, त्रिशूल, मुकद्दर का सिंकदर, दूसरा आदमी, जुर्माना, करण-अर्जुन, बाजीगर शामिल हैं. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ.
    #Rakhi #Gulzar #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    4 min

About The Bollywood Radio

From the publisher's feed

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।

More shows like The Bollywood Radio

Ravi Choudhary by Ravi Choudhary

Ravi Choudhary

8 Listeners

SRMN by SRMN

SRMN

18 Listeners

Hit Bollywood Songs by lokesh B

Hit Bollywood Songs

25 Listeners

Songs by Subhash Yadav

Songs

1 Listeners

olivia rodrigo unrealesed songs by cami

olivia rodrigo unrealesed songs

808 Listeners

Ishq- by Muzammil Jit

Ishq-

3 Listeners