The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

By The Bollywood RadioTV & Film
Download on the App Store

The Bollywood Radio episodes

  • Aapki Farmaish: Raj Kumar के तीन जबरदस्त किस्से, Ramanand Sagar ने तो दोबारा काम ही नहीं किया
    दिवंगत अभिनेता राज कुमार (Raj Kumar) अपने दमदार संवाद के साथ ही अक्खड़ स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। उनके कई किस्से बॉलीवुड में मशहूर हैं। इंडस्ट्री में लोग उनको सनकी तक कहा करते थे, इसकी वजह उनका रोबीला स्वभाव था। उनके एक डायलॉग पर सिनेमाहॉल तालियों से गूंज उठता था। वो अपने संवाद से दर्शकों का दिल जीत लेते थे। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर थे।
    #RajKumar #AapkiFarmaish #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    5 min
  • जब Dharmendra से जुड़ा Anita Raj का नाम, हीरोइन ने फौरन कर ली शादी
    फिल्मी दुनिया में शूटिंग के दौरान अपने को-स्टार पर दिल हार बैठना कोई नई बात नहीं है। बॉलीवुड में ऐसी कई खबरें आईं कि शूटिंग के दौरान एक्टर्स एक दूसरे से प्यार कर बैठे। हालांकि शादी तक बहुत कम लोगों का ही रिश्ता पहुंचा। ऐसी ही 80 के दशक की एक अभिनेत्री रही हैं जिनका नाम धर्मेन्द्र (Dharmendra) के साथ जुड़ा था। दोनों स्टार्स ने कई फिल्मों में साथ काम किया था. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ.
    #AnitaRaj #Dharmendra #RajKapoor #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    4 min
  • Hrishikesh Mukherjee का वो दोस्त जिसकी वजह से बनी थी फिल्म आनंद, Rajesh Khanna ने निभाया था किरदार
    निर्देशक और एडिटर ऋषिकेश मुखर्जी (Hrishikesh Mukherjee) ने भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) के रंग ढंग को ही बदलकर रख दिया था. 30 सितंबर, 1922 को कलकत्ता में जन्मे ऋषिकेश मुखर्जी की आज 15वीं पुण्यतिथि है. ऋषिकेश मुखर्जी को प्यार से उनके करीबी ऋषि दा कहकर बुलाया करते थे. आज ऋषि दा भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने पीछे वह अपने चाहने वालों के लिए फिल्मों की एक विरासत छोड़ गए हैं, जो हमेशा के लिए जीवित रहेगी. निर्देशक के तौर पर ऋषिकेश मुखर्जी ने एक से एक बेहतरीन शानदार और क्लासिक फिल्मों की सौगात अपने फैंस को दी हैं, जिनमें सत्यकाम, चुपके चुपके, अनुपमा, आनंद, अभिमान, गुड्डी, गोल माल, मझली दीदी, चैताली, आशीर्वाद, बावर्ची, नमक हराम जैसी कई फिल्में शामिल हैं. ऋषिकेश जितने अपनी फिल्मों के लिए प्रिय थे, उतने ही अपनी दोस्ती के लिए भी. यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि ऋषिकेश मुखर्जी अपनी दोस्ती बहुत ही अच्छे से निभाते थे, भले ही इसके लिए उन्हें कुछ भी क्यों न करना पड़े.
    #HrishikeshMukherjee #RajeshKhanna #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    7 min
  • Rekha के साथ नज़र आई थीं Anuradha Patel, जानिए अब कहां हैं?
    बॉलीवुड में हर किसी की किस्मत नहीं चमकती। यहां कई लोग गुमनामी के ऐसे अंधेरे में खो जाते हैं कि उन्हें कोई सालों तक नहीं पूछता। ऐसी ही एक चर्चित अभिनेत्री थीं अनुराधा पटेल। कई फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद वे लाइम लाइट से दूर हो गईं। मुंबई में पैदा हुईं अनुराधा पटेल एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे मशहूर अभिनेता अशोक कुमार की नातिन हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'लव इन गोवा' से की थी। इस फिल्म में उनके काम के खूब सराहा गया।
    #AnuradhaPatel #Rekha #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    4 min
  • पहले क्लर्क थे Amol Palekar, गर्लफ्रेंड की वजह से बन गए थे एक्टर
    अमोल पालेकर (Amol Palekar) अभी एक पेंटर की जिंदगी गुजार रहे हैं। उनका कहना है कि पेंटिंग उनका पहला प्या र था। उन्होंoने जेजे स्कूdल ऑफ फाइन आर्ट्स से पोस्टग ग्रैजुएशन करने के बाद करियर की शुरुआत बतौर पेंटर ही की थी। वह अक्सरर कहते रहे हैं, ”मैं प्रशिक्षण पाकर पेंटर बना, दुर्घटनावश एक्टेर बन गया, मजबूरी में प्रोड्यूसर बना और अपनी पसंद से डायरेक्टहर बना।”
    #AmolPalekar #AmolPalekarMovies #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    4 min
  • संजोग से फिल्मों में आ गए Utpal Dutt, सुनिए संजीदा अभिनेता की पूरी कहानी
    आज कहानी उत्पल दत्त (Utpal Dutt) की. हिंदी सिनेमा में अगर उनकी सक्रियता को लेकर उन्हें परखा जाए तो यह बहुत बड़ी भूल होगी क्योंकि वह सिर्फ एक कलाकार नहीं थे. वह एक ऐसे इंसान थे, जिन्होंने अपनी आदाकारी से इतर राजनीति तक, अपने विचारों को सामने लाने से खुदको नहीं रोका. भले ही इसका अंजाम जेल ही क्यों न हो. हम बात कर रहे हैं अपने दौर के वर्सेटाइल एक्टर रहे उत्पल दत्त (Utpal Dutt) की. उत्पल दत्त आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन तत्कालीन सरकार पर किए गए उनके सरकास्टिक कमेंट्स और उनका अभिनय, हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा.
    #UtpalDutt #UtpalDuttMovies #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    7 min
  • जब Pran को अपने घर में देख नाराज़ हो गई दोस्त की बहन, सुनिए प्राण साहब की निजी ज़िंदगी का किस्सा
    अभिनेता प्राण कृष्ण सिकंद (Pran), जिन्हें प्राण के नाम से जाना गया, अपने अभिनय के लिए सदा याद किए जाएंगे। नेगेटिव किरदारों से उन्होंने अपनी जो छवि बनाई, उससे घर-घर में उन्हें पहचाना गया। कहा जाता है कि उनकी फ़ीस उस दौर के सुपरस्टार अभिनेताओं से अधिक होती थी। प्राण की नेगेटिव छवि का असर उनकी निज़ी जिंदगी पर भी होता था। लड़कियां उनसे डरती थीं। एक बार इसी तरह उनके एक दोस्त की बहन उन्हें अपने घर में देख बेहद गुस्सा हो गई थीं. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ.
    #Pran #PranMovies #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    4 min
  • जब पहली बार हुई थी Nargis और Raj Kapoor की मुलाकात, इस एक हरकत पर बिफर पड़ी थीं एक्ट्रेस
    बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राज कपूर (Raj Kapoor) और एक्ट्रेस नरगिस (Nargis) की जोड़ी को हिंदी सिनेमा की हिट जोड़ी माना जाता था। दोनों अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में भी रहे थे। उनका रिलेशन सालों चला, हालांकि वे एक-दूसरे से शादी नहीं कर पाए। राज कपूर और नरगिस की लव स्टोरी की तरह उनकी पहली मुलाकात भी किसी कहानी से कम नहीं थी। जिस वक्त राज कपूर नरगिस के घर पहुंचे थे, उस समय नरगिस पकौड़े बनाने में बिजी थीं। इतना ही नहीं नरगिस ने अपनी पहली मुलाकात के बाद करीबी दोस्त नीलम से राज कपूर की शिकायत भी की थी. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ.
    #RajKapoor #Nargis #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    4 min
  • जब फिल्म की शूटिंग के दौरान डर गईं Meena Kumari, हाथ पकड़कर Dilip Kumar ने कही थी ये बात
    दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और मीना कुमारी (Meena Kumari) की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दोनों ने फिल्म ‘आज़ाद’ में साथ काम किया था। इसके बाद मीना कुमार को एक अलग पहचान मिली थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा था और इससे मीना कुमारी काफी डर भी गई थीं। दिलीप कुमार ने उनका हाथ पकड़कर दिलासा दिया था. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ.
    #MeenaKumari #DilipKumar #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    4 min
  • शराब, प्यार और परिवार में उलझी थी GuruDutt की जिंदगी, सुनिए आखिरी रात की पूरी कहानी
    बीते दौर का वो संवेदनशील और जीनियस फिल्मेमकर जो दुनिया के कई महान आर्टिस्ट्स की तरह ही नशे के जरिए इस दुनिया को अलविदा कह गया. महान निर्देशक गुरुदत्त (GuruDutt) 10 अक्टूबर 1964 में मुंबई में अपने बिस्तर में रहस्यमय स्थिति में मृत पाये गए थे. कहा जाता है, शराब की लत से लंबे समय तक जूझने के बाद 1964 में उन्होंने आत्महत्या कर ली. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ.
    #GuruDutt #GuruDuttDeath #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    5 min

About The Bollywood Radio

From the publisher's feed

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।

More shows like The Bollywood Radio

Ravi Choudhary by Ravi Choudhary

Ravi Choudhary

8 Listeners

SRMN by SRMN

SRMN

18 Listeners

Hit Bollywood Songs by lokesh B

Hit Bollywood Songs

25 Listeners

Songs by Subhash Yadav

Songs

1 Listeners

olivia rodrigo unrealesed songs by cami

olivia rodrigo unrealesed songs

808 Listeners

Ishq- by Muzammil Jit

Ishq-

3 Listeners