Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
September 15, 2021जब Yash Johar पर छाया गरीबी का साया, सालों बाद बेटे Karan johar ने लौटाए थे Pran के रुपएआज भले ही यश जौहर (Yash johar) के परिवार के पास खूब पैसा और शोहरत है, लेकिन एक समय उनकी जिंदगी में ऐसा भी आया, जब यश जौहर की माली हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं थी. आज यश जौहर की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी माली हालत से जुड़ा एक किस्सा आपके लिए अपनी किस्सों की डायरी से निकालकर लाए हैं. यह किस्सा यश जौहर और दिग्गज अभिनेता प्राण (Pran) से जुड़ा है, जिसमें आपको बताएंगे कि आखिर यश जौहर को प्राण का पैसा लौटाने में 11 साल का लंबा वक्त क्यों लगा और इसमें बेटे करण जौहर (Karan Johar) की क्या भागीदारी रही.#YashJohar #KaranJohar #Pran #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #TheEntertainmentPoint...more6minPlay
September 14, 2021जब Shammi Kapoor ने Mumtaz के सामने रखी शर्त, एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया शादी का प्रस्तावअभिनेत्री मुमताज (Mumtaz) ने हिंदी फिल्म जगत में बहुत नाम कमाया। उन्होंने अपने दौर के सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के साथ काफी फिल्में की जो सफल रहीं। फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए मुमताज का दिल शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) पर आया था। साल 1967 में दोनों फिल्म, ‘ब्रह्मचारी’ की शूटिंग कर रहे थे। यहीं मुमताज ने शम्मी कपूर से अपने प्यार का इजहार किया था. शम्मी कपूर उन दिनों अपनी पत्नी गीता बाली (Geeta Bali) को खो चुके थे। गीता बाली 1965 में गुजर गईं और अपने पीछे एक बेटा आदित्य राज कपूर और बेटी कंचन केतन को छोड़ गईं। शम्मी कपूर फिल्मों और बच्चों में सामंजस्य नहीं बिठा पा रहे थे। घरवालों का भी दबाव था कि वो शादी कर लें ताकि बच्चों को एक मां मिल जाए।#Shammikapoor #Mumtaz #TheBollywoodradio #TheMythologyRadio #TheEntertainmentPoint...more4minPlay
September 09, 2021जब Akshay Kumar का हाथ फैन ने ब्लेड से काट दिया, सुनिए पूरा किस्साडिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) और राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के दामाद अक्षय कुमार (Akshay Khann) को लेकर इंडस्ट्री में कहा जाता है कि वह बेहद सिंपल और मिलनसार हैं, लेकिन एक बार उनके साथ उनके ही चाहने वाले ने कुछ ऐसा किया कि उनका हाथ खून से लथपथ हो गया था। अखिर ऐसा क्या हुआ था?. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ (Anoop Aakash Verma)#AkshayKumar #DimpleKapadia #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
September 08, 2021जब Rishi Kapoor के ओवर वेट को लेकर 6-6 महीने तक नहीं होती थी Neetu Kapoor की बातनीतू ने The Kapil Show में कपिल को चिढ़ाते हुए कहा, "आपने बहुत जल्दी जल्दी नहीं अपने बच्चे पैदा किए? एक के बाद एक, कुछ आराम नहीं देना पत्नी को।" जवाब में कपिल ने कहा कि जब उनकी बेटी अनायरा का जन्म दिसंबर 2019 में हुआ था, तब देश में कोरोना महामारी की पहली लहर आई थी। जब उनके बेटे त्रिशान का जन्म हुआ, तो दूसरी वेव की शुरुआत हुई। "बीच में अफवाह आ रही थी की तीसरी लहर भी आ सकती है। तब मेरी बीवी मुझे देखने लगी।" और फिर वो इस पर हंस पड़े। #NeetuKapoor #RishiKapoor #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
September 08, 2021जब Rajesh Khanna से पूछा गया उनके घमंडी होने का सवाल, एक्टर ने शायरी में दिया जवाबबॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजेश खन्ना ने फिल्म ‘आखिरी खत’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने इसके बाद बॉलीवुड में एक के बाद एक हिट फिल्में भी कीं। फिल्मों में आते ही राजेश खन्ना इस कदर छा गए थे कि उनकी एक झलक पाने के लिए लोग भीड़ लगा लेते थे। इतना ही नहीं, उनका फेंका हुआ रुमाल तक उठाने के लिए लोग तरसते थे। हालांकि राजेश खन्ना को लेकर यह भी कहा जाता था कि सुपरस्टार बनने के बाद उनमें घमंड आ गया था। वहीं जब यह बात खुद राजेश खन्ना से पूछी गई तो उन्होंने जबरदस्त अंदाज में जवाब दिया था।#RajeshKhanna #RajeshKhannaMovies #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
September 08, 2021जब दुबई में पहली बार Dawood Ibrahim से मिले Rishi Kapoor, सुनिए दोनों की मुलाकात का दिलचस्प किस्साऋषि कपूर (Rishi Kapoor), हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय दोनों से ही लाखों लोगों को अपना कायल किया. अपने दौर में तो ऋषि कपूर ने सभी को अपना दीवाना बना रखा था, लेकिन ‘102 नॉट आउट’ जैसी फिल्मों में भी उनकी जबरदस्त एक्टिंग का कदरदान हर कोई नजर आया. ऋषि कपूर की फैन लिस्ट काफी लंबी रही है. युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक सभी ऋषि कपूर की एक्टिंग का लोहा मानते थे. ऋषि कपूर की फैन लिस्ट में एक नाम उस शख्स का भी है, जिसे पूरी दुनिया अंडरवर्ल्ड डॉन के नाम से जानती है. सही समझा आपने. हम बात कर रहे हैं भारत में दहशदगर्द मचाने वाले अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) की.दाऊद इब्राहिम को ऋषि कपूर काफी पसंद थे. इतना ही नहीं, जब एक बार ऋषि कपूर की मुलाकात दाऊद इब्राहिम से हुई, तब अंडरवर्ल्ड डॉन ने उनके लिए जूते खरीदने की इच्छा तक जताई थी. इसका खुलासा खुद ऋषि कपूर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘खुल्लम खुल्ला’ में किया था. ऋषि कपूर ने अपनी इस किताब में उन दिनों का जिक्र किया, जब उनका दो बार दाऊद इब्राहिम से आमना-सामना हुआ था.सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #RishiKapoor #DawoodIbrahim #SidharthShuklaDeath #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more7minPlay
September 08, 2021Raj Kapoor ने Dimple Kapadia को फिल्म बॉबी के प्रीमियर में क्यों नहीं बुलाया, सुनिए दिलचस्प किस्साफिल्मी दुनिया में स्टार्स के प्यार के तमाम चर्चे और किस्से है। कई सेलेब्स के तो सिर्फ प्यार के ही नहीं शादी और उसके बाद होने वाली तकरार के किस्से भी खूब मशहूर हुए। फिल्मों के निर्देशक स्टार्स की शादी से थोड़ा डरते हैं। इसकी वजह है कि कोई एक्टर या एक्ट्रेस जब शादी कर लेता है तो वो थोड़ा व्यस्त हो जाता है और फिल्म पर ध्यान नहीं दे पाता। ऐसा ही कुछ सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की शादी के बाद हुआ। राजेश खन्ना डिंपल को पसंद करते थे और उन्होंने उनसे शादी रचाई। लेकिन इस बात का असर निर्देशक, निर्माता, एक्टर राज कपूर (Raj Kapoor) पर पड़ा और वो दोनों से काफी नाराज हो गए थे। इस मसले के पीछे क्या कहानी है ये हम आपको आज बताने जा रहे हैं।#RajKapoor #DimpleKapadia #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more5minPlay
September 08, 2021वो डायरेक्टर जिसने Rakhi को जड़ दिया था थप्पड़, सुनिए पूरी कहानी का PODCASTदशकों तक पर्दे पर अपनी अदाकारी के जरिए फैन्स में एक खास जगह बनाने वाली राखी (Rakhi) पर आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी एक खास कहानी बताते हैं। राखी पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के रानाघाट इलाके में जन्मी थी। भारत की आजादी की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद राखी का जन्म हुआ था। राखी ने शुरुआती पढ़ाई पास के गर्ल स्कूल में पूरी की। उनकी शादी छोटी उम्र में ही एक बंगाली फिल्म डायरेक्टर अजय बिस्वास से हो गई थी। एक बार राखी ने बताया था कि, उस समय वो इतनी छोटी थीं कि उन्हें केवल इतना मालूम था कि हर लड़की की शादी होती है और उन्हें भी यह करना है। छोटी उम्र में हुई ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली। 20 साल की उम्र में उन्होंने बंगाली फिल्मों से एक्टिंग की शुरुआत की और बॉलीवुड में अपनी राह बना ली। साल 1973 में राखी और गुलजार ने शादी कर ली। दोनों फिल्म इंडस्ट्री में नए थे। एक ही तरह का स्वभाव भी था। लेकिन फिर भी सब उस तरह नहीं चल पाया जैसे उन्होंने सोचा था।#Rakhi #Dharmendra #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more6minPlay
September 07, 2021जब Shammi Kapoor ने Saira Banu को दी बुर्का पहनने की सलाह, रो-रोकर सायरा का हो गया था बुरा हालसायरा बानो (Saira Banu) फिल्मों में अपने बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म जंगली के सेट पर शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) के एक कमेंट ने उन्हें तोड़ दिया था. दरअसल जब शम्मी का निधन हुआ, तो 2011 में सायरा ने उनके साथ काम करने के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि, मुझे याद है कि सुबोध जी ने एक शॉट सुनाया था जिसमें मुझे कैमरे को एक स्पंकी लुक देने की जरूरत थी. लेकिन मुझसे वो हो नहीं रहा था. क्योंकि मेरे चारों तरफ भीड़ जमा थी#ShammiKapoor #SairaBanu #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
September 07, 2021Sanjay Dutt को एक्टिंग सिखाते थे Gulshan Grover, Sunil Dutt ने देखते ही कर लिया कास्टबॉलीवुड के स्टाइलिश एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) के लिए कहा जाता है कि वो निगेटिव और लीड दोनों तरह के रोल निभा सकते हैं। संजय ने कई फिल्मों में खुद को साबित भी किया है। लेकिन संजय दत्त को एक्टिंग भी किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड के जाने-पहचाने एक्टर गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) ने सिखाई थी। गुलशन ग्रोवर ने संजय के अलावा और भी कई स्टार्स को एक्टिंग के तौर-तरीके सिखाए थे. गुलशन ग्रोवर ने इस बात का जिक्र खुद ‘The Kapil Sharma Show’ में किया था। उन्होंने बताया था, ‘मैं, अनिल कपूर (Anil Kapoor) और दिवंगत मज़हर खान (Mazahar Khan) प्रोफेसर राकेश तनेजा साहब के एक्टिंग स्कूल में क्लासमेट थे। फिर वहीं मुझे नौकरी भी मिल गई। वहां बहुत सारे स्टार्स के बच्चों को लॉन्च से पहले ग्रूम किया जाता था। संजय दत्त तो मेरा स्टूडेंट रहा है, फिर सनी देओल (Sunny Deol) और गोविंदा (Govinda) भी आए। इसमें टीना मुनीम (Teena Munim) भी आई थीं।’ .सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #SanjayDutt #GulshanGrover #SidharthShuklaDeath #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.