Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
October 05, 2021Sonia Sahni: वो हीरोइन जिसने शादी शुदा शख्स से शादी की और राजमाता बन गईफिल्म बॉबी में ऋषि कपूर की मां का किरदार निभाने वाली सोनिया साहनी की निजी जिंदगी काफी चर्चा में रही। सोनिया ने राज घराने से ताल्लुक रखने वाले शिव से शादी की थी. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ। संपर्क करें - [email protected]...more7minPlay
October 04, 2021Raj Kapoor: शोमैन राजकपूर की फिल्म आग के बनने की कहानी, Ritu Nanda की किताब का किस्साफिल्म आग बनाने के वक्त ऐसा भी समय आया, जब मैं (Raj Kapoor) अपनी फिल्म को कनस्तर में भरकर एक डिस्ट्रीब्यूटर से दूसरे डिस्ट्रीब्यूटर के दफ्तर में चक्कर लगाता था, इस उम्मीद से कि मुझे खरीददार मिल जाए. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ. संपर्क करें - [email protected]...more9minPlay
October 01, 2021गुज़रे ज़माने की सबसे महंगी गायिका थीं Shamshad Bugum, हिन्दू से शादी करने के बाद बटोरी थीं सुर्खियाबॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गायक हुए, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं और लोग बड़े ही चाव से इनके गीत सुनते हैं। ‘मेरे पिया गये रंगून’ और ‘कजरा मोहब्बत वाला’ गाना भी ऐसी ही एक महान गायिका ने गाया था और हमेशा के लिए इस गाने को अमर कर दिया। इन गीतों को अपनी आवाज देने वालीं गायिका शमशाद बेगम की आज जयंती है। उनके सुरीले सुर आज भी लोगों के कानों में गूंजते हैं। शमशाद बेगम (Shamshad Begum) भारतीय हिंदी सिनेमा का वो नाम हैं, जिसको संगीत के प्रेमी कभी नहीं भूल सकते हैं। शमशाद ने अपने करियर में ऐसे गीतों को गाया था, जो फैंस के जहन में अब तक तर-ओ-ताजा हैं।#ShamshadBegum #OldMovies #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #TheEntertainmentPoint #AnoopAakashVerma...more5minPlay
October 01, 2021कैसे शुरू हुई थी Silk Smitha की डर्टी पिक्चर की शुरुआत, 4 साल में 200 फिल्में करने वाली डांसरसिल्क (Slik Smitha) का जन्म एक गरीब तेलुगू परिवार में हुआ था। उनकी मां और पिता काम करके किसी तरह अपना और अपने बच्चों का भरण पोषण करते थे। थोड़ी बड़ी होने पर एक सरकारी स्कूल में सिल्क का दाखिला करवाया गया ताकि वह पढ़ लिखकर कुछ किताबी ज्ञान और दुनियादारी सीखें। लेकिन, चौथी कक्षा में ही सिल्क को स्कूल छोड़ना पड़ा। सिल्क के माता पिता इतना पैसा अर्जित न कर सके जिससे वह सिल्क को पढ़ा सकें। लौट कर सिल्क को घर का चूल्हा चौका ही संभालना पड़ा। उस समय सिल्क मात्र 10 साल की ही थीं।#SilkSmitha #SouthCinema #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #TheEntertainmentPoint #AnoopAakashVerma...more9minPlay
September 30, 2021Dev Anand और Zeenat Aman की अधूरी प्रेम कहानी की वजह थे Raj Kapoor, सुनिए दिलचस्प किस्साजीनत अमान (Zeenat Aman) हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर देव आनंद (Dev Anand) की खोज मानी जाती हैं। देव आनंद स्टारर फिल्म द इविल विदिन से उन्होंने फिल्मों में एंट्री की थी। इस फिल्म के बाद जीनत अमान फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में एक बार फिर देव आनंद के साथ नजर आईं थी। इस फिल्म से एक्ट्रेस को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। फिल्म में जीनत अमान की उनकी बहन का किरदार निभाया था, लेकिन असल जिंदगी में देव आनंद उन्हें चाहने लगे थे। देव आनंद लाखों महिलाओं के दिलों के धड़कन हुआ करते थे, लेकिन जीनत अमान को देखने के बाद वह उन्हें दिल दे बैठे थे. जीनत अमान और देव आनंद ने उस वक्त एक साथ कई फिल्मों में काम किया। जिसमें हीरा पन्ना, वारंट, कलाबाज, प्रेम शास्त्र और डार्लिंग-डार्लिंग जैसी फिल्में शामिल हैं। यही नहीं समय के साथ देव आनंद और जीनत अमान की दोस्ती और गहरी होती चली गई। कहा जाता है कि देव आनंद अपने जीनत अमान से अपने प्यार का इजहार करना चाहते थे, लेकिन राज कपूर (Raj Kapoor) बीच में आ गए. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #RajKapoor #DevAnand #ZeenatAman #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more5minPlay
September 30, 2021जब करियर के पीक पर खड़ी Mala Sinha ने कर ली एक ही शख्स से तीन बार शादी, सुनिए दिलचस्प किस्साधमेंद्र (Dharmendra) की एक्ट्रेस रही माला सिन्हा (Mala Sinha) का जन्म कोलकाता में हुआ था। उनके पिता क्रिश्चयन थे और मां नेपाली। नेपाली फिल्मों से अपना करियर शुरू करने वाली माला को अपनी ही फिल्म में काम करने वाले नेपाली एक्टर चिदंबर प्रसाद लोहानी से शादी की थी। हालांकि, शादी से पहले चिदंबर (Chidambar) ने माला से एक शर्त रखी थी और माला ने अपने करियर के पीक पर भी उस शर्त को मानने के लिए तैयार हो गई थीं। क्या थी ये शर्त, आइए जानें. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #MalaSinha #Dharmendra #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
September 29, 2021जब Nargis ने बेटे Sanjay Dutt को समझ लिया था Gay, सुनिए क्या थी वजह?हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारों में से एक दिवंगत एक्ट्रेस नरगिस दत्त (Nargis Dutt) भले अभिनेत्री हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह अपने शानदार अभिनय और खूबसूरती के चलते लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। नरगिस न सिर्फ अपने प्रोफेशनल लाइफ के चलते चर्चा में रहीं, बल्कि वह अपनी निजी जिंदगी के चलते भी खूब सुर्खियों में रहीं। मालूम हो कि संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपनी मां नरगिस दत्त के बहुत करीब रहे हैं। नरगिस दत्त ने अपने तीनों बच्चों की परवरिश के लिए फिल्में करना छोड़ दिया था। लेकिन 22 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म रॉकी से तीन दिन पहले ही उन्होंने अपनी मां को खो दिया था। #Nargis #SanjayDutt #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #TheEntertainmentPoint #AnoopAakashVerma...more4minPlay
September 27, 2021Thalaivii: M. G. Ramachandran ने जब तपती रेत में J. Jayalalithaa को गोद में उठा लिया, सुनिए किस्साजयललिता (Jayalalithaa) ने अपने फिल्मी करियर क दौरान करीब 125 फिल्मों में काम किया था. उसके बाद उन्होंने राजनीति की तरफ रुख किया. अपने अच्छे कामों की वजह से उन्होंने बहुत जल्द लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी. जिसके बाद लोग उन्हें अम्मा कहकर बुलाने लगे थे. बता दें कि 1991 से लेकर 2016 के बीच 14 साल से ज्यादा समय तक वो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद पर रही थीं. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #Thalaivii #Jayalalithaa #KangnaRanut #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
September 24, 2021जब बीहड़ों में डाकुओं से घिर गए Akshay Kumar, सुनिए दिलचस्प किस्साबॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार (AkshayKumar) की करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। उन्हें दुनियाभर में लोग जानते हैं। आज उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करोडों का कारोबार करती हैं। हालांकि, सक्सेस से पहले अक्षय कुमार ने बहुत स्ट्रगल किया है। एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें चंबल के डाकुओं का भी सामना करना पड़ा था। इस बारे में खुद अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने बताया कि जब उनका सामना डाकुओं से हुआ तो वह सोने की एक्टिंग करने लगे और वो लोग उनका सारा सामान उठाकर ले गए।#AkshayKumar #AkshayKumarMovies #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
September 24, 2021जब प्रेग्नेंसी के दौरान Neena Gupta ने मांगा Gulzar से काम, ‘Sach Kahu’ में किया खुलासाकुछ दिनों पहले नीना गुप्ता (Neena Gupta) की ऑटोबायोग्रफी ‘सच कहूं तो’ रिलीज़ हुई थी. इसमें नीना ने अपनी लाइफ से जुड़ी ढेरों रोचक बातें बताई हैं. ऐसा ही एक किस्सा वो है, जब नीना ने पैसों की वजह प्रेग्नेंसी के दौरान गुलज़ार (Gulzar) से काम मांगा. और गुलज़ार ने न सिर्फ नीना गुप्ता को अपने टीवी शो में रोल दिया, बल्कि सेट पर वो उनका खास ख्याल भी रखा करते थे. वो शो था दूरदर्शन पर आने वाला ‘मिर्ज़ा ग़ालिब’.#NeenaGupta #Gulzar #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more5minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.