Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
September 23, 2021Gulshan Grover की वो बात जिस पर फिदा हो गए थे Sunil Dutt, सुनिए दिलचस्प किस्साहिंदी फिल्मों के मशहूर ‘विलेन’ गुलशन ग्रोवर (gulshan Grover) को पहला ब्रेक संजय दत्त के पिता और जाने-माने फिल्ममेकर सुनील दत्त (Sunil Dutt) ने दिया था। गुलशन उस वक्त नए-नए फिल्म इंडस्ट्री में आए थे और संजय दत्त को एक्टिंग सिखाते थे। जी हां, उनकी इसी काबिलियत से सुनील दत्त काफी इंप्रेस हो गए थे। ‘बैड मैन’ के नाम से फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर गुलशन ग्रोवर बताते हैं कि अक्षय कुमार से लेकर सनी देओल, गोविंदा और टीना मुनीम संग उन्होंने एक्टिंग के गुर सीखे। ये सभी एक्टिंग स्कूल में क्लासमेट हुआ करते थे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #SunilDutt #GulshanGrover #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #TheEntertainmentPoint...more4minPlay
September 23, 2021जब ‘सौदागर’ की शूटिंग छोड़ कर Subhash Ghai से बोले Mukesh Khanna, ‘इस फिल्म में मेरा क्या काम है?’1991 में आई फिल्म, ‘सौदागर’ अपने समय की बहुत बड़ी फिल्म थी। इस फिल्म के लिए दशकों बाद राजकुमार (Raj Kumar) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) साथ आ रहे थे सुभाष घई ने दोनों को साथ लाने का कारनामा कर दिखाया था जिसके बारे में बाकी सभी निर्देशकों, निर्माताओं ने सोचना भी छोड़ दिया। मुकेश खन्ना ने इस फिल्म में दिलीप कुमार के बेटे का रोल निभाया था। ये रोल उन्हें तब ऑफर हुआ था जब वो ‘महाभारत’ की शूटिंग में व्यस्त थे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #RajKumar #DilipKumar #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #TheEntertainmentPoint...more4minPlay
September 23, 2021Sadhna को पापा क्यों कहते थे Rajendra Kumar, सुनिए दोनों सितारों का दिलचस्प किस्साअभिनेत्री साधना (Sadhna) और राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) की जोड़ी बड़े परदे की हिट जोड़ी मानी जाती थी। दोनों ने कई फिल्मों में काम किया जिस कारण उनके बीच अच्छी दोस्ती भी हो गई थी। ये बड़ी दिलचस्प बात है कि राजेंद्र कुमार साधना को पापा कहकर पुकारते थे। 1963 की फिल्म, ‘मेरे महबूब’ में दोनों ने साथ काम किया। इस फिल्म के निर्देशन और निर्माण का जिम्मा राहुल रवैल के पिता हरनाम सिंह रवैल (एच एस रवैल) संभाल रहे थे. इस फिल्म की शूटिंग काफी पीछे चल रही थी। एचएस रवैल चाहते थे कि सब कुछ समय से हो इसलिए उन्होंने साधना से बात करनी चाही। उन्होंने साधना से कहा कि फिल्म की शूटिंग हम संडे को भी रख लेते हैं। साधना संडे को शूट नहीं करती थीं। वो अपने नियम कायदों को लेकर भी बड़ी सख्त थीं. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #Sadhna #RajendraKumar #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #TheEntertainmentPoint...more4minPlay
September 23, 2021जब Shammi Kapoor और Geeta Bali ने Shashi Kapoor से कहा – अपनी गर्लफ्रेंड को घरवालों से मिलवाओदिवंगत एक्टर शशि कपूर (Shashi Kapoor) अपनी निजी जिंदगी को मीडिया और अपने फैंस से दूर रखने को लेकर हमेशा सख्त रहे थे. उन्होंने साल 1958 में इंग्लिश फिल्मों की मशहूर थिएटर आर्टिस्ट जेनिफर केंडल से शादी की, लेकिन शशि कपूर ने रोमांस के बारे में शायद ही कभी बात की. हालांकि, उनकी बायोग्राफी 'शशि कपूर: द हाउसहोल्डर, द स्टार बाय' में, शशि की लव लाइफ को लेकर काफी बातें सामने आई हैं. इस किताब में खुलासा किया गया है कि कैसे उनके बड़े भाई शम्मी कपूर और उनकी पत्नी, गीता बाली ने कपल को सपोर्ट किया था. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #ShashiKapoor #ShammiKapoor #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #TheEntertainmentPoint...more4minPlay
September 23, 2021Danny Denzongpa से अलग होने के बाद Parveen Babi उनके बेडरूम में क्या करती थीं, सुनिए किस्सापरवीन बॉबी (Parveen Babi) और डैनी डेन्जोंगपा (Danny Denzongpa) के बीच बहुत गहरा प्यार था, लेकिन परिस्थितियां कुछ ऐसी बनीं की डैनी से परवीन दूर होने लगी थीं, लेकिन कभी एक्ट्रेस ने अपनी दोस्ती खत्म नहीं की थी। डैनी से ब्रेकअप के बाद भी परवनी एक काम ऐसा करती थीं, जिसे देखकर पहली बार डैनी डर गए थे। ब्रेकअप के बाद भी परवनी डैनी के घर में चुपके से घुस जाती थीं। खास कर उनके बेडरूम में. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #Danny #ParveenBabi #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #TheEntertainmentPoint...more4minPlay
September 22, 2021जब 20 मिनट तक सिर झुकाए Nargis की जूतियां देखते रहे Raj Kapoor, प्यार खोने का हो गया था अहसासनरगिस दत्त (Nargis Dutt) और राज कपूर (Raj kapoor) की प्रेम कहानी के चर्चे खूब रहे। लेकिन जब राज कपूर ने नरगिस से शादी नहीं की तो एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा फैसला ले लिया। राज कपूर से बेहद प्यार करने वालीं नरगिस ने प्यार में हील्स पहनना तक छोड़ दिया था क्योंकि राज कपूर कम हाइट के थे। फिर एक वक्त ऐसा आया जब राज कपूर ने एक्ट्रेस के पैरों में ऊंची- ऊंची हील देख ली तो इसी बात से उन्हें अंदाजा हो गया कि अब नरगिस की जिंदगी में उनकी वो जगह नहीं रही।#RajKapoor #Nargis #TheBollywoodRadio #TheMythologyradio #TheEntertainmentPoint...more4minPlay
September 22, 2021Parveen Babi ने अपनी 80 फीसदी संपत्ति कर दी थी दान, बाकी एक रिश्तेदार के नाम कर दीपरवीन बॉबी (Parveen Babi) ने अपनी संपत्ति का 80वां भाग महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए दान किया था। अपनी बीमार की शुरुआत के कई साल पहले ही उन्होंने अपनी स्थिति का अंदाजा लगा लिया था और यही कारण था कि उन्होंने अपने मामा को अपनी इच्छा बता दी थी। इस वसीयत में उनके मामा मुरादखान बॉबी को ही 20 प्रतिशत का हिस्सेदार बनाया गया था। परवीन की मौत के बाद उनकी वसीयत को उनके रिश्तेदारों ने मुंबई हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। करीब 11 साल बाद उनकी वसीयत का हिस्सा उनकी इच्छा के अनुसार बांटा गया।#ParveenBabi #ParveenBabiMovies #TheBollywoodRadio #TheMythologyradio #TheEntertainmentPoint...more4minPlay
September 20, 2021Nanda: 5 साल की उम्र में करियर, 53 की उम्र में सगाई, नंदा की कहानीनंदा अपने दौर की बेहद खूबसूरत और लाजवाब अदाकारा थीं। जब बॉलीवुड में नंदा ने काम करना शुरू किया था तो उनकी छवि 'छोटी बहन' की बन गई थी। क्योंकि पांच साल की उम्र में उन्होंने हीरो की छोटी बहन के रोल करने शुरू कर दिए थे लेकिन बाद में उन्होंने अपनी पहचान बदली और हीरोइन बनीं । नंदा (Nanda) ने फिल्म 'जब-जब फूल खिले', 'गुमनाम' और 'प्रेम रोग' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। नंदा की फिल्मों में उनकी एंट्री की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #Nanda #ManmohanDesai #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more7minPlay
September 20, 2021जब सभी सेट पर Asha Parekh से पूछ बैठे, ‘शराब पीकर आई हो क्या?’धर्मेंद्र (Dharmendra) की हेमा मालिनी (Hema Malini) के बाद अगर किसी के साथ जोड़ी पसंद की जाती थी, तो वह आशा पारेख (Asha Parekh) ही थीं। आशा पारेख संग धर्मेंद्र ने कई फिल्में की हैं। धर्मेंद्र ने एक बार यह खुलासा भी किया था कि वह सेट पर कई बार बियर पीकर भी चले जाते थे, लेकिन उनकी एक्ट्रेस आशा से जब यह सवाल किया गया तो वह हैरान रह गई, क्योंकि उन्हें पता नहीं होता था कि धर्मेंद्र ऐसा भी करते थे। आशा ने अपने साथ का भी किस्सा कपिल शर्मा से शेयर किया था कि लोग तो उनसे भी पूछने लगे थे कि, क्या वह शराब पीती हैं?. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #Dharmendra #AshaParekh #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
September 20, 2021जब एक्टिंग से अलग सियासत को लेकर भिड़ गए थे Shtrughan Sinha और Rajesh Khanna, सुनिए दिलचस्प किस्साबॉलीवुड के महूर एक्टर राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने फिल्म ‘पापी पेट का सवाल’ है से लेकर ‘दिल-ए-नादान’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। राजेश खन्ना एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को अपना छोटा भाई तक कहते थे। साल 1992 में दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ दिल्ली से चुनाव लड़ा था। जहां एक तरफ शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा की सीट से मैदान में उतरे थे तो वहीं राजेश खन्ना कांग्रेस की सीट से चुनावी मैदान में आए थे। इस चुनाव के दौरान दोनों में थोड़ी दरार भी आ गई थी। इतना ही नहीं, राजेश खन्ना ने शत्रुघ्न सिन्हा को ‘दल बदलने’ वाला तक कह दिया था. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #RajeshKhanna #ShatrughanSinha #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.