Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
May 21, 2021फिल्म No Means No के जरिए भारत को नया 'जेम्स बॉन्ड' देने वाले डायरेक्टर Vikash Verma की कहानीएक बार लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को अपनी एक फिल्म पद्मश्री लालू प्रसाद यादव में काम करने के लिए भी विकाश (Vikash Verma) ने राजी कर लिया...हालांकि राज़ी होने से पहले लालू प्रसाद यादव ने शर्त रखी कि अगर विकाश फिल्म में काम करेंगे तभी मैं करूंगा...उसके बाद कहानी में थोड़ा बदलाव किया गया... इस फिल्म में सुनील शेट्टी (Sunil Shetty), जॉनी लीवर (Johnny Lever) और महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) लीड रोल में थे...विकाश वर्मा के बारे में कहा जाता है कि जितने संबंध उनके सियासत में हैं खासकर बिहार की राजनीति में उतने ही मजबूत रिश्ते फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ उनके रहे हैं...शायद यही वजह है कि वो सिक्योरिटी के बिजनेस में होते हुए भी वो फिल्मी दुनिया की चमक से खुद को बचा नहीं पाए..विकाश वर्मा एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं...इन दिनों फिल्म No Means No का टीज़र सुर्खियों में है. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ....more11minPlay
May 20, 2021जब Asha Bhosle से कानूनी लड़ाई लड़ते-लड़ते दुनिया को अलविदा कह गईं Sadhnaग्लैमर वर्ल्ड जितना बाहर से चमकता नजर आता है, इसकी हकीकत उतनी ही काली है। 60 के दशक की सुपरहिट अदाकारा साधना (Sadhna) की जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए। पर एक्ट्रेस का अंत बहुत दुखद रहा। उस वक्त इंडस्ट्री के गिने चुने लोग ही उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। मौत से पहले भी साधना बहुत तकलीफ में थीं। उन्होंने बॉलीवुड के आगे मदद के हाथ भी फैलाए लेकिन इस इंडस्ट्री ने तब उनका हाल-चाल तक ठीक से न पूछा. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ#AshaBhosle #Sadhna #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more5minPlay
May 18, 2021जब शूटिंग के दौरान नदी में डूबने लगीं Suraiya, Dev Anand नदी में कूद पड़ेदेव आनंद (Dev Anand) को सुरैया (Suraiya) से प्यार का एहसास तब हुआ जब सुरैया नदी में डूबने लगी थीं और उन्हें बचाने के लिए वो नदी में कूद पड़े थे। देव आनंद ने उन्हें बचा लिया और नदी से बाहर निकलते ही एक अंगूठी देकर अपने प्यार का इजहार भी कर दिया. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ#Suraiya #DevAnand #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
May 18, 2021जब Simi Garewal ने Rishi Kapoor के मुंह पर कहा – आप बहुत घमंडी थेलेजेंड ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। 1970 में फिल्म मेरा नाम जोकर में पहली बार वह कैमरा फेस करते नजर आए थे। इस फिल्म में एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal) भी थीं। एक्ट्रेस इस फिल्म में ऋषि कपूर का ”क्रश” बनी दिखाई दी थीं। सिमी ग्रेवाल ने एक शो के दौरान बताया था कि जब वह ऋषि कपूर से पहली बार मिली थीं तब वह बहुत ही क्यूट और इनोसेंट थे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ#SimiGarewal #RishiKapoor #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
May 18, 2021जब Sanjay Dutt और Rekha के अफेयर से परेशान हो गए थे Sunil Dutt, उठाया था ये कदमबॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा (Rekha) ने अपनी फिल्मों से पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की है। उनकी एक्टिंग और अंदाज ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। रेखा कई बार अपनी फिल्मों से इतर अपने अफेयर्स को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं। एक बार बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा का नाम संजय दत्त (Sanjay Dutt) के साथ भी जुड़ने लगा था। उनकी अफेयर की खबरें इस कदर मीडिया में आने लगी थीं कि संजय दत्त के पिता सुनील दत्त (Sunil Dutt) काफी परेशान हो गए थे। इतना ही नहीं, सुनील दत्त ने रेखा को अपने बेटे से दूर रहने तक की भी सलाह दे दी थी. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ#SunilDutt #Rekha #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
May 18, 2021Jalal Agha जिसने पिता के कहने पर ठुकरा दी थी Jitendra की फिल्मये कहानी है उस अभिनेता की, जिसने बहुत ही कम उम्र में फिल्मों में कदम रखा और 50 साल की उम्र में ही दुनिया छोड़ चला। नाम है- जलाल आगा। उनको फिल्मी गलियारों में मिस्टर हंसमुख का नाम दिया गया था। जलाल आगा को अक्सर याद किया जाता है फिल्म 'शोले' के 'महबूबा ओ महबूबा' गाने के लिए, लेकिन उन्होंने कई अन्य फिल्मों में भी बड़े अच्छे किरदार निभाए थे। जलाल आगा का जन्म 11 जुलाई 1945 को मुंबई में हुआ था। इनके पिता आगा खुद एक मशहूर कलाकार थे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ#JalalAgha #Jitendra #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more6minPlay
May 18, 2021Rajesh Khanna की पहली गर्लफ्रेंड की कहानी जो आखिरी दिनों तक काका के साथ रहींबॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के स्टारडम के जलवे एक समय ऐसे थे कि लड़कियां उन पर जान छिड़कती थीं. ख़बरों की मानें तो उस ज़माने में काका लड़कियों के बीच इतने पॉपुलर थे कि वो उनकी कार को किस करके पूरा लाल कर देती थीं. हालांकि, काका का दिल तब किसी और पर धड़कता था, जिनका नाम था अंजू महेन्द्रू.जी हां, काका एक्ट्रेस अंजू महेन्द्रू (Anju Mahendru) के प्यार में पागल थे. कहते हैं कि दोनों लगभग 7 सालों तक सीरियस रिलेशन में रहे थे लेकिन इनकी शादी नहीं हो सकी थी. दरअसल, राजेश खन्ना चाहते थे कि अंजू महेन्द्रू सबकुछ छोड़छाड़ कर उनसे शादी कर लें. हालांकि, अंजू महेन्द्रू इसके लिए राज़ी नहीं थीं क्योंकि उन्हें भी अपना करियर बनाना था. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ#RajeshKhanna #AnjuMahendru #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
May 18, 2021जब बिना हीरोइन शुरू हो गई थी ‘राम तेरी गंगा मैली’ की शूटिंग, Raza Murad ने खोले कई राज़एक इंटरव्यू में रजा मुराद (Raza Murad) ने फिल्म राम तेरी गंगा मैली से जुड़े राज़ कुछ राज़ खोले, साल 1982 में मैंने राज कपूर (Raj Kapoor) जी के साथ फिल्म 'प्रेम रोग' में काम किया था। उन्होंने जब मुझसे इस फिल्म के लिए संपर्क किया तब मैं 33 वर्ष का था, जबकि मुझे किरदार 55 वर्षीय व्यक्ति का निभाना था। इसलिए वह मेरा स्क्रीन टेस्ट लेना चाहते थे। स्क्रीन टेस्ट के लिए उन्होंने सेट पर बाकायदा धोती, कुर्ता, बनियान, विग और मूंछें मंगाकर रखी थीं। स्क्रीन टेस्ट के लिए जैसे ही मैं अपने किरदार के गेटअप में राज जी के सामने आया, उन्होंने मुझे गौर से देखा और कहा कि अब स्क्रीन टेस्ट की जरूरत नहीं है. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ#RazaMurad #RajKapoor #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more6minPlay
May 17, 2021जब Raj kapoor की पार्टी में Asha Bhosle ने Rekha से किया सवाल, हालत हो गई थी खराबरेखा ने बॉलीवुड में काफी स्ट्रगल किया और फिर कुछ समय बाद एक्ट्रेस इंडस्ट्री में छा गईं। एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत चुकीं रेखा अपने हिट गानों के लिए भी मशहूर हैं। दिल चीज क्या है, इन आंखों की मस्ती, तेरी रब ने बना दी जोड़ी जैसे कई गानों में रेखा ने गजब का डांस किया। रेखा बताती हैं कि ये कमाल ऐसे ही नहीं हुआ है। इसके पीछे एक डर और दो मधुर आवाजें थीं, जिनकी वजह से वह कैमरा के आगे इतना अच्छा परफॉर्म किया करती थीं. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ#Rekha #AshaBhosle #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
May 17, 2021जब फिल्म ‘बावर्ची’ के सेट पर Jaya Bachchan ने Rajesh Khanna को हड़का दियाऐसा कहा जाता है कि राजेश खन्ना का स्टारडम उस वक्त धीमा पड़ गया जब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन की फिल्में हिट होने लगीं। लेकिन जब अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में नए आए थे तब शुरू के कुछ सालों में वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। राजेश खन्ना ने उनके बारे में कहा था कि वो इंडस्ट्री में कुछ नहीं कर पाएंगे। हुआ ये था कि राजेश खन्ना उन दिनों जया भादुड़ी (बच्चन) के साथ फिल्म बावर्ची की शूटिंग कर रहे थे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ#RajeshKhanna #JayaBachchan #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.