Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
May 17, 2021‘नत्थूलाल’ के नाम से मशहूर हुए Mukri के फिल्मों में आने की कहानी बड़ी दिलचस्प हैबॉलीवुड के कुछ ही कलाकार ऐसे रहे हैं जिन्हें दुनिया ने उनके असली नाम से नहीं बल्कि उनके किरदार से उन्हें पहचाना है। 'भई मूछें हों तो नत्थूलाल जैसी हों वरना ना हो..., 'तैय्यब अली प्यार का दुश्मन हाय हाय...', 'मन्नु भाई मोटर चली पम पम पम.., इन सारे गानों और संवादों में जिस नत्थूलाल, मन्नुभाई और तैय्यब अली की बात की जा रही है वो थे हास्य अभिनेता मुकरी (Mukri)। अभिनेता अपने असली नाम से ज्यादा इन्हीं किरदारों के नाम से जाने गए। चार फुट के गोल मटोल मुकरी के चेहरे पर जो मासूमियत थी वो लोगों का दिल लूट लेती थी. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ#Mukri #MukriMovies #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
May 17, 202180 के दशक में आई Kamal Haasan की वो फिल्म जिसमें एक भी डायलॉग नहीं थाफिल्म इंडस्ट्री में कमल हासन (Kamal Haasan) ने जो काम किया है वो शायद ही कोई दूसरा एक्टर कर पाया हो। जिस एफर्ट के साथ उन्होंने अलग-अलग कैरेक्टर निभाए सही माएने में फिल्म इंडस्ट्री का मिस्टर परफेक्शनिस्ट उन्हें ही माना जाना चाहिए। कमल हासन उन कुछ चुनिंदा एक्टर्स में से हैं जिन्हें सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी पहचान मिली। कमल हासन की यूनीक फिल्मों में से ही एक है फिल्म पुष्पक। एक ऐसी फिल्म जो ये दावा कर सकती है कि उसकी जैसी कोई दूसरी फिल्म भारत में नहीं बनी। एक ऐसी फिल्म जिसमें कोई डायलॉग नहीं थे। एक ऐसी फिल्म जिसमें कोई संवाद अगर था तो बस सिर्फ एक्सप्रेशन से था। ऐसे में जरा सोचिए कि किसी एक्टर के लिए कितना मुश्किल होता होगा कि वो बिना कुछ बोले अपनें चहरे के भावों से भावनाएं व्यक्त कर रहा है. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ#KamalHaasan #KamalHaasanMovies #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
May 17, 2021Corona Pandemic में हो रही दवाइयों की कालाबाज़ारी पर Dharmendra को क्यों याद आई 1952 में आई 'फुटपाथ'आपदा के इस समय में जरूरी सामानों की कालाबाजारी को लेकर बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र Dharmendra) ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल, धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर हैंडल से दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की फिल्म की एक क्लिप शेयर की है। यह वीडियो दिलीप कुमार की फिल्म ‘फुटपाथ’ का है। इस क्लिप में दिलीप कुमार कह रहे हैं, “जब शहर में बीमारी फैली, तो हमने दवाइयां छुपा दीं और उनके दाम बढ़ा दिए। जब हमें मालूम हुआ कि पुलिस हम पर छापा मारने वाली है, तो हमने वहीं दवाइयां गंदे नाले में फिकवा दीं।” सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ#DilipKumar #Dharmendra #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
May 16, 2021जब मीनाक्षी शेषाद्रि ने माधुरी दीक्षित के साथ काम करने से मना कर दिया80-90 के दशक में फिल्मी पर्दे पर राज करने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) उस वक्त सिनेप्रेमियों के दिलों की धड़कन हुआ करती थीं. लोग न सिर्फ मीनाक्षी की खूबसूरती के दीवाने थे बल्कि उनकी एक्टिंग के भी कायल थे. लेकिन उस दौर की टॉप एक्ट्रेस मीनाक्षी और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के बीच एक फिल्म की वजह से खटास आ गई थी....more3minPlay
May 03, 2021पेंटर और होम्योपैथ भी थे Ashok Kumar, सुनिए दादामुनि के दिलचस्प किस्सेअशोक कुमार (Ashok Kumar) ने अपने अभिनय क्षमता से भारतीय सिनेमा में स्टारडम को नया आयाम दिया। अशोक कुमार एक एक्टिंग के साथ-साथ पेंटर और होमियोपैथी की प्रैक्टिस भी किया करते थे. अभिनेता अशोक कुमार के पिता का नाम कुंजलाल गांगुली था और माता का नाम गौरी देवी था। उनका जन्म बिहार के भागलपुर जिले में 13 अक्टूबर 1911 में हुआ था और उनके बचपन का नाम कुमुदलाल गांगुली था। फिल्म इंडस्ट्री में प्यार से लोग इन्हें 'दादामुनि भी कहते थे .सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #AshokKumar #DadaMuni #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more6minPlay
May 01, 2021जब आधी रात को डाकू ने खटखटाया Dev Anand के कमरे का दरवाजासुपरस्टार देव आनंद (Dev Anand) साल 1957 में अपनी फिल्म 'नो दो ग्यारह' (Nau Do Gyarah) की शूटिंग कर रहे थे. इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने फिल्म की पूरी टीम को हैरान कर दिया. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #DevAnand #KalpanaKartik #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
April 30, 2021Rajesh Khanna के दर्जी थे Naseeruddin Shah के ससुरराजेश खन्ना (Rajesh Khanna) बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे। उन्होंने एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से शादी रचाई थी। अंजू महेंद्रू (Anju Mahendru) और टीना अंबानी (Tina Ambani) संग रिलेशनशिप को लेकर भी वह काफी चर्चा में रहे थे। राजेश खन्ना के स्टाइल की दुनिया दीवानी थी। राजेश खन्ना जिस तरह का कुर्ता पहने थे वह उस समय ट्रेंड बन गया था। दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) के ससुर राजेश खन्ना के कपड़े सिला करते थे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #NaseeruddinShah #RajeshKhanna #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
April 30, 2021जब Raj Kumar ने Jitendra को कहा जूनियर आर्टिस्ट, बोले – जूनियर है तो जूनियर ही कहूंगाबॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजकुमार ने फिल्म रंगीली से फिल्मों में डेब्यू किया था। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने अपने स्टाइल, अंदाज और व्यवहार से भी खूब पहचान बनाई थी। लगभग सभी बॉलीवुड कलाकार राजकुमार के अंदाज से अवगत भी थे। कहा जाता है कि राजकुमार एक अनुशासन प्रिय इंसान थे और उन्हें अपने तरीके से काम करना ज्यादा पसंद था। इसके साथ ही राजकुमार अपनी मर्जी से काम किया करते थे और अपनी मर्जी से रहते भी थे। इस बात का खुलासा बॉलीवुड एक्टर चंद्रशेखर ने अपने एक इंटरव्यू में किया था. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #RajKumar #Jitendra #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
April 20, 2021Poonam Dhillon ने शादी के बाद चलाया था अफेयर, पति को सिखाना चाहती थीं सबकहिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस रहीं पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon) ने जब से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तब से वह चर्चा में रही. लेकिन एक्ट्रेस अपनी फिल्मों से ज्यादा अफेयर को लेकर खबरों में बनी रही हैं. एक्ट्रेस ने 16 साल की उम्र में मिस यंग इंडिया का खिताब जीता था. जैसे ही पूनम ने खिताब अपने नाम किया वह चर्चा में आ गईं और फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा (Yash Chopra) की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने एक्ट्रेस को फिल्म त्रिशूल ऑफर कर दिया. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #PoonamDhillon #YashChopra #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
April 19, 2021जब Raj Kumar ने Dilip Kumar से कहा – जानी, मुझे छोटी-मोटी बीमारी नहीं हो सकतीबॉलीवुड एक्टर राज कुमार (Raj Kumar) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के आपसी संबंध बहुत अच्छे नहीं थे। 32 साल तक दोनों एक्टर ने एक-दूसरे के साथ न तो किसी फिल्म में काम किया था न ही बात की थी। फिल्म सौदागर में काम करने के दौरान इनके बीच की खटास को सुभाष घई ने कम करने की कोशिश की थी। यही कारण था कि दिलीप कुमार, राज कुमार से उनके अंतिम समय में उनका हाल-चाल पूछने गए थे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #RajKumar #DilipKumar #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.