The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

By The Bollywood RadioTV & Film
Download on the App Store

The Bollywood Radio episodes

  • Rajesh Khanna और Asha Parekh की फिल्म बहारों के सपने का किस्सा, घटिया पटकथा की वजह से फ्लॉप हुई
    राजेश खन्ना और आशा पारेख को लेकर नासिर हुसैन ने फिल्म बहारों के सपने बनाई। इस फिल्म को इसके बेहतरीन गानों के लिए याद किया जाता है। ये राजेश खन्ना की तीसरी फिल्म थी जिसमें आशा पारेख उनकी हीरोइन थीं मगर फिल्म नहीं चली। जानिए क्या थी वजह?
    12 min
  • Rajesh Khanna की फिल्म Raaz की कहानी, कमजोर स्क्रिप्ट की भेंट चढ़ गई थी फिल्म | Babita Kapoor | TBR
    साल 1967 में आई राजेश खन्ना की फिल्म राज़ एक कमजोर कहानी की वजह से औंधे मुंह गिर गई थी। फिल्म में राजेश खन्ना के साथ बबिता कपूर भी थीं। फिल्म की कहानी को सस्पेंस थ्रिलर और कॉमेडी के साथ बुना गया था मगर फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया। सुनिए पूरी कहानी।
    10 min
  • Rajesh Khanna First Movie Story: राजेश खन्ना की पहली फिल्म आखिरी ख़त की कहानी | Chetan Anand | TBR
    राजेश खन्ना ने जब टैलेंट हंट शो जीत लिया फिर भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुईं थीं। तभी काका को चेतन आनंद की फिल्म आख़िरी ख़त मिली जिसमें उनका मुकाबला एक 15 महीने के बच्चे से था। इस फिल्म के क्लाइमेक्स ने दिल लूट लिया।
    13 min
  • Rajesh Khanna के telent hunt compilation जीतने का किस्सा, जिसमें एक नंबर से हारे Vinod Mehra | TBR
    राजेश खन्ना ने थियेटर के बाद जब फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने की तैयारी की तो उनके हाथ लगा एक ऐसा टेलेंट हंट शो जिसने रातोंरात काका की किस्मत बदल दी। सुनिए पूरा किस्सा
    14 min
  • Rajesh Khanna के संघर्ष के दिनों का किस्सा, रेलवे कॉन्ट्रैक्टर का बेटा कैसे बना सुपरस्टार? | TBR
    राजेश खन्ना के बचपन के दिनों का किस्सा बहुत से सवाल लिए हुए है। काका ने किसी भी इंटरव्यू में अपने माता-पिता भाई-बहनों के बारे में कभी भी खुलकर कुछ नहीं कहा। लेकिन ये बात भी सच है कि राजेश खन्ना अपने माता-पिता लीलावती और चुन्नी लाल की सौतेली संतान थे। सुनिए पूरा किस्सा
    17 min
  • Rajesh Khanna से सालों बाद मिलकर रो पड़ी Sharmila Tagore, एक किताब की भूमिका में किया खुलासा | TBR
    राजेश खन्ना ने इस फिल्म इंडस्ट्री पर राज़ किया था, वो इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार कहलाए। काका के साथ ढेरों फिल्में कर चुकीं शर्मिला टैगोर की मुलाकात जब सालों बाद कोलकाता में हुई तो वो राजेश खन्ना को पहचान नहीं पाईं और फफककर रो पड़ीं। सुनिए पूरा किस्सा
    13 min
  • Rajesh Khanna की फिल्म Avishkar के अनसुने किस्से, Basu Bhattacharya ने पर्दे पर उतारी अपनी कहानी
    26 सितंबर 1974 को रिलीज हुई फिल्म ‘आविष्कार’ उन सभी दंपतियों को जरूर देखनी चाहिए जिनके जीवन के नमक से आयोडीन उड़ चुका है, मतलब जिनके जीवन में रस नहीं बचा है। सिनेमा और सिनेमावालों को कोसने का इन दिनों फैशन सा है। लेकिन, ये सिनेमा ही है जो कई बार इसके दर्शकों को जीने का दर्शन सिखा जाता है। ये उन दिनों की बात है जब मिथुन चक्रवर्ती और पद्मिनी कोल्हापुरे की फिल्म ‘प्यार झुकता नहीं’ रिलीज हुई थी। फिल्म ने शादीशुदा जोड़ों पर बड़ा असर डाला। सुनिए पूरी कहानी का Podcast.
    14 min
  • Rajesh Khanna की फिल्म Daag के अनसुने किस्से, सालों बाद Sharmila Tagore ने सुनाए | Rakhi | Yash Raj
    सुपरस्‍टार रहे राजेश खन्ना, शर्मिला टैगोर और राखी अभिनीत फ‍िल्‍म ‘दाग’ को आज पूरे 50 साल हो गए हैं. ये फ‍िल्‍म 27 अप्रैल, 1973 में र‍िलीज हुई थी. ये फिल्‍म कई मायनों में खास है. इसी फिल्‍म से यश चोपड़ा पहली बार प्रोड्यूसर बने और यश राज फिल्‍म्‍स की नींव पड़ी. अपनी इस फिल्‍म के 50 साल पूरे होने और इसके मनाए जा रहे जश्‍न पर यश चोपड़ा के साथ अपने सहयोग, इस फिल्‍म के अनुभव और राजेश खन्ना के साथ अपनी सुपरहिट जोड़ी जैसे कई मुद्दों पर बात की है. उपन्यासकार गुलशन नंदा की कहानी पर बनी फिल्म ‘दाग’ असल में टॉमस हार्डी के उपन्यास ‘मेयर ऑफ कैस्टरब्रिज’ से इंस्‍पायर कहानी है. इस फिल्‍म के दमदार डायलॉग और नए अंदाज में उस दौर में दर्शकों को खूब लुभाया था. सुनिए फिल्म दाग़ के अनसुने किस्से
    13 min
  • Rajesh Khanna के साथ कभी Saira Bano ने कोई फिल्म क्यों नहीं की?, Interview में खुद किया खुलासा | TBR
    Rajesh Khanna Dilip Kumar Saira Banu: राजेश खन्ना और दिलीप कुमार दोनों ही बॉलीवुड के बहुत बड़े नाम हैं। देश के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना हमेशा दिलीप कुमार को फॉलो किया करते थे। राजेश खन्ना दिलीप कुमार को एक्टिंग की स्कूल कहा करते थे। दोनों एक दूसरे के काफी करीब भी थे। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो राजेश खन्ना के साथ कभी काम नहीं किया। उन्होंने खुद इसके पीछे की वजह बताई थी।
    5 min
  • जब Amitabh Bachchan ने कटवा दिया Shatrughan Sinha का रोल, फिर भी हिट हो गए शत्रुघ्न सिन्हा | TBR
    Amitabh Bachchan Shatrughan Sinha Film Dostana: एक समय था, जब अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती की इंडस्ट्री में मिसालें दी जाती थीं. दोनों के बीच गजब की दोस्ती थी, लेकिन धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती में दरार आने लगी और फिर इशारों ही इशारों में इस अनबन का ठीकरा शत्रुघ्न सिन्हा ने अमिताभ बच्चन के सिर पर फोड़ दिया. लेकिन, इतनी अनबन के बाद भी दोनों ने साथ काम करना नहीं छोड़ा.
    5 min

About The Bollywood Radio

From the publisher's feed

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।

More shows like The Bollywood Radio

Ravi Choudhary by Ravi Choudhary

Ravi Choudhary

8 Listeners

SRMN by SRMN

SRMN

18 Listeners

Hit Bollywood Songs by lokesh B

Hit Bollywood Songs

25 Listeners

Songs by Subhash Yadav

Songs

1 Listeners

olivia rodrigo unrealesed songs by cami

olivia rodrigo unrealesed songs

808 Listeners

Ishq- by Muzammil Jit

Ishq-

3 Listeners