The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

By The Bollywood RadioTV & Film
Download on the App Store

The Bollywood Radio episodes

  • जब Shashi Kapoor को देखते ही अपने होश खो बैठीं Sharmila Tagore, दंग रह गए थे Shammi Kapoor | TBR
    Shashi Kapoor Life Story: 70 के दशक में एक ऐसे अभिनेता इंडस्ट्री में छाए हुए थे, जिनकी ना सिर्फ एक्टिंग के लोग दीवाने थे बल्कि उनकी खूबसूरती पर लोग मर मिटने को तैयार थे. वो अभिनेता थे शशि कपूर (Shashi Kapoor) जिनकी पॉपुलैरिटी ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी काफी थी. उन्हें पहली बार देखकर तो शर्मिला टैगोर भी एक्टिंग करना भूल गई थीं. यही वजह थी कि मेकर्स उन्हें सिर्फ रोमांटिक रोल में ही देखना पसंद करते थे उनके टैलेंट को कभी पहचान ही नहीं पाए. सुनिए पूरा किस्सा।
    6 min
  • Amitabh Bachchan का एक सीन जब Shashi Kapoor ने कटवा दिया, पूरी ज़िंदगी नहीं भूले अमिताभ बच्चन | TBR
    Co star Cut Amitabh Bachchan Scenes: हिंदी सिनेमा में सदी के महानाय के नाम से पहचाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का एक्टिंग में अब तक कोई सानी नहीं हैं. एक्टिंग करियर की शुरुआत उन्होंने फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से की थी. इसके बाद उन्होंने काफी संघर्ष के बाद अपनी अलग पहचान बनाई थी. एक बार तो उन्हें अपने को-स्टार की वजह से ही फिल्म से बाहर कर दिया गया था. शशि कपूर का ये अहसान अमिताभ बच्चन कभी नहीं भूले।
    7 min
  • जब सालों बाद अपनी पहली गर्लफ्रेंड Anju Mahendru से मिले Rajesh Khanna, एक इंटरव्यू में अंजू ने बताया
    राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू के रिश्ते की शुरुआत साल 1965 के आसपास शुरू होती है। काका फिल्मों में काम पाने के लिए हाथ-पैर चला रहे थे अंजू भी स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस थीं। दोनों करीब 7 साल तक साथ रहे और फिर अचानक से राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली। अलग होने के 17 साल बाद काका फिर अंजू के करीब आए।
    6 min
  • Rajesh Khanna और Pran को एक साथ लेने से घबराते थे प्रोड्यूसर, सुनिए क्या थी वजह |The Bollywood Radio
    राजेश खन्ना और प्राण ने बाद के दिनों में कुछ फिल्में साथ में की लेकिन एक ज़माने में दोनों सुपरस्टार को एक साथ कास्ट करने से प्रोड्यूसर घबराते थे। इसकी वजह थी दोनों की बेतहाशा बढ़ती हुई फीस। लेकिन फिर भी दोनों ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया।
    7 min
  • जब सबके सामने Gulzar ने Rakhi Gulzar पर छोड़ा हाथ, पिछले 50 साल से अलग रह रहे हैं दोनों
    राखी ने कम उम्र में ही फिल्मों का रुख किया था। धर्मेंद्र के साथ आई फिल्म जीवन और मृत्यु राखी की पहली फिल्म थी। मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक निर्देशक गुलज़ार से शादी के एक साल बाद ही दोनों की राहें अलग हो गईं।
    7 min
  • जब Rajesh Khanna ने इंटरव्यू में खोला अपनी निजी जिंदगी का राज़, Dimple Kapadia पर खुलकर बोले काका
    राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी शुदा जिंदगी कुछ खास नहीं रही। दोनों करीब 10 साल तक किसी तरह एक साथ रहे लेकिन फिर राहें जुदा हो गईं, काका ने डिंपल कपाड़िया से कभी तलाक नहीं लिया मगर साथ भी नहीं रहे। एक बार स्टारडस्ट मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में राजेश खन्ना अपनी निजी जिंदगी और डिंपल कपाड़िया पर खुलकर बोले। सुनिए पूरा इंटरव्यू
    8 min
  • Rajesh Khanna की जिंदगी की वो तीसरी औरत जिसने नशे में काका का इस्तेमाल किया | Dimple Kapadia
    Rajesh Khanna Devyani Chaubal Relationship: ड‍िंपल कपाड़‍िया (Dimple Kapadia) और राजेश खन्ना की शादी 10 साल ही खुशहाल रही. उसके बाद ड‍िंपल अपनी बेट‍ियों को लेकर अलग जाकर रहने लगीं. ड‍िंपल से पहले एक्‍ट्रेस अंजू महेंद्रू (Anju Mahendru), राजेश खन्ना की ज‍िंदगी में थीं, और ड‍िंपल के जाने के बाद भी रहीं. लेकिन ड‍िंपल और अंजू के अलावा एक तीसरी औरत भी थी, जि‍से काका अपने बेहद करीब मानते थे. इस औरत ने काका का खूब फायदा उठाया था
    7 min
  • Dev Anand की बहन बनकर Zeenat Aman ने छीन लिया Mumtaz का स्टारडम, Raj Kapoor ने बना दी सुपरहिट फिल्म
    बात उस दौर की है जब देव आनंद साहब साल 1971 की बड़ी हिट फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ बनाने की तैयारी में थे. ये वो दौर था जब मुमताज टॉप हीरोइन हुआ करती थीं इसलिए उन्होंने मुमताज को फिल्म में लीड हीरोइन कास्ट करने का मन बनाया, लेकिन बात कहां आकर अटकी की लीड रोल फिल्म में देव साहब की बहन का था. मुमता ने इस किरदार को रिजेक्ट कर दिया और उन्हें दूसरा रोल मिल गया. उस वक्त देव आनंद को ऐसी एक्ट्रेस की तलाश थीं जो फिल्म में उनकी हीरोइन नहीं, उनकी बहन का किरदार निभा सके. लेकिन देव आनंद का चार्म ऐसा था कि हर एक्ट्रेस उनकी हीरोइन बनना चाहती थीं बहन नहीं.
    6 min
  • जब Mehmood के पैरों में गिर कर रोने लगे थे Amitabh Bachchan, Film Bombay to goa का किस्सा
    कहते हैं डर के आगे जीत होती है, लेकिन वो जीत कैसे मिल पाती है. अक्सर या तो उस जीत के लिए लोगों को डर छोड़ना पड़ता है या उस डर को निकालने के लिए कोई गुरु मिलता है. अमिताभ बच्चन सदी के महानायक हैं, लेकिन क्या आप यकीन कर पाएंगे कि जब एक डर से उन्होंने निजात पाई, तब जाकर वह डांसर बन पाए थे. किस्सा बॉलीवुड का है और साल 1972 में आई फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' से जुड़ा है. 51 साल पहले रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के दौरान अमिताभ एक दिग्गज एक्टर के पैरों में गिरकर रोने लगे थे.
    7 min
  • Waheeda Rehman के कहने पर बनी थी Film Don, Salim Khan Javed Akhtar की कहानी कर दी गई थी रिजेक्ट |TBR
    Don movie 1978 Unknown Facts : एक समय ऐसा भी था जब सलीम-जावेद की जोड़ी ने फिल्म की लिखी कहानी को फ्लॉप मानकर फिल्म मेकर्स रिजेक्ट कर देते थे. वाहीदा रहमान ने यह बात निर्माता नरीमन ईरानी तक पहुंचाई. उन्होंने इस कहानी पर फिल्म बनाने का फैसला किया और फिल्म कल्ट क्लासिक साबित हुई. इस फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन का बॉलीवुड में सिक्का चलने लगा.
    7 min

About The Bollywood Radio

From the publisher's feed

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।

More shows like The Bollywood Radio

Ravi Choudhary by Ravi Choudhary

Ravi Choudhary

8 Listeners

SRMN by SRMN

SRMN

18 Listeners

Hit Bollywood Songs by lokesh B

Hit Bollywood Songs

25 Listeners

Songs by Subhash Yadav

Songs

1 Listeners

olivia rodrigo unrealesed songs by cami

olivia rodrigo unrealesed songs

808 Listeners

Ishq- by Muzammil Jit

Ishq-

3 Listeners