Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
August 03, 2024सालों बाद Zeenat Aman ने बताया Rajesh Khanna के साथ काम करने का तजुर्बा, बोलीं - मैं तो डर गई थीराजेश खन्ना जब अपने सुपरस्टारडम के दौर में थे तब ज़ीनत अमान फिल्म इंडस्ट्री में आईं. फिल्म इंडस्ट्री में तब राजेश खन्ना के नाम का शोर था. तभी काका के साथ ज़ीनत की फिल्म अजनबी आई. इसके बाद भी कई फिल्में राजेश खन्ना के साथ ज़ीनत अमान ने की. सालों बाद राजेश खन्ना के साथ अपने काम करने के अनुभवों का साझा करते हुए ज़ीनत ने कहा कि मैं पहली बार तो काका के साथ काम करने में काफी नर्वस हो गई थी. ज़ीनत ने कहा - मुझे काका के साथ काम करने में बहुत डर लगता था. सुनिए पूरा किस्सा#rajeshkhanna #zeenataman #podcast #thebollywoodradio #podcasting...more11minPlay
July 31, 2024Rajesh Khanna Death anniversary : राजेश खन्ना के अंतिम सफर में आए लोगों ने क्या-क्या कहा था? | TBR18 जुलाई 2012 को राजेश खन्ना ने 69 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा था। आज के इस पॉडकास्ट में सुनिए राजेश खन्ना के आखिरी सफर में आए लोगों का किस्सा। Rajesh Khanna #rajeshkhanna #dimplekapadia #podcast #thebollywoodradio #podcasting...more18minPlay
July 29, 2024Rajesh Khanna पर जब Raj Kumar ने कसा तंज, Bulldog से की काका की तुलना, Jitendra को कहा जूनियर कलाकारराजेश खन्ना की आराधना तब रिलीज़ हो चुकी थी। वो सुपरस्टार बन चुके थे। उन्हीं दिनों शक्ति सामंत ने फिल्म अमर प्रेम की घोषणा की। शक्ति सामंत पहले इस फिल्म में राज कुमार को लेना चाहते थे लेकिन फीस पर बात नहीं बनी और फिल्म राजेश खन्ना को मिल गई। इसी फिल्म के प्रीमियर पर राज कुमार ने राजेश खन्ना पर ऐसा तंज कसा कि सब दंग रह गए। सुनिए पूरा किस्सा #rajeshkhanna #rajkumar #podcast #jitendra #thebollywoodradio #bollywood #podcasting...more14minPlay
July 28, 2024Rajesh Khanna से अपनी शादी और अलग रहने पर बोलीं Dimple Kapadia, कहा - वो हमेशा मेरे दिल में रहेंगेराजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने साल 1973 में शादी कर ली थी। तब डिंपल कपाड़िया की उम्र बहुत कम थी। काका के निधन के सालों बाद एक इंटरव्यू में डिंपल कपाड़िया ने अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात की थी। सुनिए पूरा किस्सा #rajeshkhanna #dimplekapadia #podcast #thebollywoodradio #podcasting...more7minPlay
July 25, 2024Rajesh Khanna के साथ बनने वाली थी Hema Malini की जोड़ी, Dev Anand ने मार ली बाजी। Film Ameer Gareebउन दिनों राजेश खन्ना के सितारे बुलंदी पर थे। किसी फिल्म में काका का होना ही उस फिल्म की गारंटी था। डायरेक्टर मोहन कुमार ने खूब कोशिश की लेकिन वो अपनी फिल्म में हेमा मालिनी के अपोजिट राजेश खन्ना को कास्ट नहीं कर पाए। फिर अचानक फलक पर आए देवानंद ने बाजी मार ली। सुनिए पूरा किस्सा #rajeshkhanna #devanand #hemamalini #podcast #thebollywoodradio #podcasting...more10minPlay
July 23, 2024Rajesh Khanna की बेटे Salman Khan से तुलना पर बोले पिता Salim Khan, कहा – ये हो ही नहीं सकता | TBRराजेश खन्ना ने सुपर स्टारडम का जो दौर देखा वो दोबारा किसी को नसीब नहीं हुआ और ये बात किसी भावना में बह कर नहीं लिखी और कही जाती. इसके पीछे एक डेटा है जो अभी तक कितने सितारों का पीछा करते हुए 21वीं सदी के दो दशक पार कर गया मगर कोई भी ऐसा सितारा नहीं हुआ जिसने राजेश खन्ना की बैक टू बैक 15 सुपर-डुपर हिट फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा हो. राजेश खन्ना की बेटे सलमान खान से तुलना पर पिता सलीम खान ने चुप्पी तोड़ी है. सुनिए पूरा किस्साRajesh Khanna Salman Khan Salim Khan #rajeshkhanna #salmankhan #salimkhan #podcast #thebollywoodradio #podcasting...more9minPlay
July 15, 2024Rajesh Khanna पर सालों बाद बोले Kiran Kumar, कहा - मैंने काका जैसा स्टारडम किसी एक्टर का नहीं देखा।राजेश खन्ना ने साल 1972 में बनी फिल्म सवेरा में पैसा लगाया था। ये फिल्म काका के सचिव प्रोड्यूस कर रहे थे। इस फिल्म में किरण कुमार मुख्य भूमिका में थे। सालों बाद एक इंटरव्यू में किरण कुमार ने काका के साथ बिताए पलों को याद किया है। सुनिए पूरा किस्सा #rajeshkhanna #thebollywoodradio...more13minPlay
July 10, 2024Rajesh Khanna पर सालों बाद क्यों भिड़ गईं Mumtaz और Maushami Chatterjee, दोनों ने एक-दूसरे को सुनायाराजेश खन्ना का निधन कैंसर के चलते साल 2012 में हुआ था। काका के निधन के सालों बाद मौसमी चटर्जी और मुमताज़ राजेश खन्ना को लेकर एक-दूसरे से भिड़ गईं। मौसमी चटर्जी ने कुछ ऐसा कहा कि मुमताज़ उन्हें जवाब दिए बिना नहीं रह पाईं। सुनिए पूरा किस्सा...more11minPlay
June 27, 2024Rajesh Khanna और Dimple Kapadia की शादीशुदा जिंदगी का किस्सा, सालों बाद एक इंटरव्यू में काका ने कहाराजेश खन्ना ने अपने से 16 साल छोटी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया संग शादी रचाई थी. उनकी शादी 1973 में हुई थी. इस शादी से राजेश-डिंपल को दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी खन्ना हुईं. हालांकि बेटियों के जन्म के बाद साल डिंपल ने राजेश खन्ना से अलग हो गई थीं. वह शादी के नौ साल बाद साल 1982 में पति का घर छोड़ अलग रहने लगीं और खुद बेटियों का पालन पोषण करने लगी थी. कई बार अटकलें लगाई गई कि डिंपल को राजेश खन्ना ने तलाक दे दिया था लेकिन ऐसा नहीं था. डिंपल भले ही राजेश खन्ना से अलग रही लेकिन उन्होंने कभी उन्हें तलाक नहीं दिया. सुनिए पूरा किस्सा।...more11minPlay
June 14, 2024Rajesh Khanna पर सालों बाद बोलीं Farida Jalal, कहा - दिल के अच्छे मगर घमंडी थे राजेश खन्ना । TBRएक इंटरव्यू में फरीदा जलाल कहती हैं कि आराधना के बाद राजेश खन्ना 'द राजेश खन्ना' बन गए थे। शूटिंग के दौरान मैंने उनके ऊपर उतना ध्यान नहीं दिया, इसलिए वो मुझसे नाराज हो गए थे। मैं अपनी ही दुनिया में रहती थी। लेकिन वो वास्तव में बहुत अच्छे एक्टर थे। फरीदा जलाल ने राजेश खन्ना के स्टारडम पर भी बात की। उन्होंने कहा- मैं देखती थी कि लोग कैसे उनके लिए पागल हैं। लड़कियां उनके पैरों में गिर रही हैं। वो सब उनसे अपनी बाहों और चेहरे पर ऑटोग्राफ ले रही हैं। मुझे ये सब देखकर अच्छा नहीं लगता था। वो घमंड से मेरी तरफ देखते और कहते 'देखा'? उनके जैसा स्टारडम मैंने कभी नहीं देखा।...more11minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.