The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

By The Bollywood RadioTV & Film
Download on the App Store

The Bollywood Radio episodes

  • Rajesh Khanna के साथ शूटिंग का दिलचस्प किस्सा, सालों बाद Asha Parekh और Saira Bano ने सुनाया। TBR
    राजेश खन्ना आज भले इस दुनिया में नहीं हैं मगर उनकी यादें उनकी फिल्मों के ज़रिए हमेशा जिन्दा रहेंगी। सालों बाद आशा पारेख और सायरा बानो ने राजेश खन्ना के साथ अपने अनुभव और उस दौर का आंखों देखा हाल सुनाया है। सुनिए पूरा किस्सा।
    8 min
  • Rajesh Khanna और Dimple Kapadia पर खुलकर बोलीं बेटी Twinkle Khanna, अलग होने के बाद का बताया हाल
    राजेश खन्ना ने साल 1973 में अचानक डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली थी। दोनों की दो बेटियां हुईं और इसके कुछ साल बाद ही काका और डिंपल अलग हो गए। अब सालों बाद ट्विंकल खन्ना ने अपने माता-पिता के अलग होने के बाद के हालातों को बयां किया है। सुनिए पूरा किस्सा।
    7 min
  • Rajesh Khanna पर सालों बाद खुलकर बोलीं Rakhi, एक इंटरव्यू में कहा - दुनिया के सात अजूबों में से थे
    राजेश खन्ना और राखी ने साथ में शहजादा, दाग और आंचल जैसी फिल्मों में साथ में काम किया था। आज बेशक राखी फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन बीते दिनों को याद करती हैं। एक इंटरव्यू में राजेश खन्ना पर सालों बाद खुलकर बोलीं हैं। सुनिए पूरा किस्सा।
    9 min
  • Gulzar की सुपरहिट फिल्म Kinara जिसके लिए Rajesh Khanna ने किया गुलज़ार का अपमान, रातभर बैठा कर रखा
    राजेश खन्ना ने हृषिकेश मुखर्जी की फिल्मों में बहुत काम किया था और गुलजार इन फिल्मों के गीत लिखा करते थे। राजेश और गुलजार की साथ काम करते हुए अच्छी दोस्ती हो गई थी। राजेश खन्ना के साथ बेहतर बॉन्डिंग होने के कारण गुलजार उनके साथ एक फिल्म ‘किनारा’ बनाना चाहते थे। उन्होंने जब राजेश को फिल्म की कहानी सुनानी चाही तो राजेश ने गुलजार को रात के समय अपने घर पर बुला लिया।
    राजेश खन्ना के घर में उन दिनों रोज शाम को महफिल लगा करती थी। गुलजार शाम के सात बजे ही राजेश के घर पहुंच गए थे। गुलजार शराब नहीं पीते थे इसलिए वह महफिल में न बैठकर बाहर ही राजेश का इंतजार करने लगे, लेकिन महफिल रात एक बजे तक चलती रहीं। जब महफिल खत्म हुई तो राजेश खन्ना ने गुलजार को घर जाने व दूसरे दिन आने के लिए कह दिया। काका के इस रवैये से गुलजार को इतना बुरा लगा कि राजेश के साथ फिल्म न करने की कसम खा ली। इतना ही नहीं इसके बाद से उन्होंने राजेश की फिल्मों के लिए गाना भी लिखना बंद कर दिया था। बाद में गुलज़ार ने जितेंद्र को लेकर ‘किनारा’बनाई थी और ये जितेंद्र के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी, क्योंकि जितेंद्र इंस्डट्री में अपना पैर जमा रहे थे और फिल्म किनारा उन दिनों सुपरहिट हुई थी।
    11 min
  • Rajesh Khanna के दिलचस्प किस्से। Mehmood। Prem Chopra। Dimple Kapadia। Anju Mahendru। Superstar। TBR
    Rajesh Khanna ने जो स्टारडम हासिल किया उसे पाना सभी कलाकार का सपना ही रह गया। आजतक कोई भी काका का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया। सुनिए काका की ज़िंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
    16 min
  • Amitabh Bachchan की सुपरहिट फिल्म Deewar का किस्सा, जब 15 घंटे तक अमिताभ बच्चन ने खुद को बंद कर लिया
    साल 1975 में आई यश चोपड़ा की फिल्म दीवार सलीम-जावेद की जोड़ी का एक और कामयाब नमूना थी। इस जोड़ी ने कमाल कर दिया था। दीवार दो विपरीत विचारधाराओं में बंटे भाइयों की कहानी थी जिसे पर्दे पर अमिताभ बच्चन और शशि कपूर ने सुपरहिट बना दिया था। सुनिए पूरा किस्सा।
    9 min
  • Rajesh Khanna की ठुकराई फिल्म से चमकी थी Shatrughan Sinha की किस्मत, फिर ज़िंदगी भर नहीं हुई बात
    राजेश खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा किसी ज़माने में गहरे दोस्त हुआ करते थे। शत्रुघ्न सिन्हा की पहली सुपरहिट फिल्म कालीचरण पहले राजेश खन्ना को ऑफर हुई थी बाद में उन्होंने मना कर दिया जिसके बाद ये फिल्म शत्रुघ्न सिन्हा की झोली में आ गई। इस फिल्म से रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा की जोड़ी भी हिट हुई जिसे बाद में कई फिल्में मिलीं। लेकिन जब ये दोनों दिग्गज कलाकार राजेश खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा सियासत में आए तो दोनों के बीच ऐसी दूरियां बढ़ गईं कि काका के मरते दम तक नहीं मिटीं। सुनिए पूरा किस्सा
    11 min
  • Lahore में नाई का काम करने वाला फिक्की कैसे बन गया फिल्म इंडस्ट्री का Mohammad Rafi? । TBR
    मोहम्मद रफी का जन्म 24 दिसम्बर 1924 को कोटला सुल्तान सिंह, अमृतसर में हुआ था। 6 भाई-बहनों के परिवार में रफी दूसरे सबसे बड़े भाई थे। इन्हें घर में सब प्यार से फिक्को बुलाया करते थे। रफी एक रूढ़ीवादी परिवार का हिस्सा थे, जहां नाच-गाने पर पाबंदी थी, लेकिन रफी अलग थे। गांव की गलियों में गाना गाते हुए एक फकीर को देखकर रफी ऐसे प्रभावित हुए कि रोजाना उसे सुनने का इंतजार करते थे। उस फकीर की नकल उतारते हुए रफी साहब खुद भी रियाज किया करते थे। 9 साल की उम्र में रफी का परिवार लाहौर शिफ्ट हो गया था। रफी को कभी पढ़ाई में दिलचस्पी नहीं थी, तो उनके पिता ने उन्हें बड़े भाई के साथ खानदानी नाई की दुकान में लगा दिया। 9 साल के रफी नूर मोहल्ले के भाटी गेट की दुकान पर नाई बन गए। सुनिए पूरा किस्सा।
    14 min
  • Rajesh Khanna और Pran को एक साथ साइन करने से क्यों घबराते थे प्रोड्यूसर?, फिल्म Aurat की कहानी सुनिए
    राजेश खन्ना और प्राण साहब दोनों अपने अपने स्तर पर बहुत बड़े कलाकार थे। जहां नायक के तौर पर राजेश खन्ना ने लड़कियों को दीवाना बना रखा था तो वहीं विलेन के तौर पर प्राण साहब का जलवा था। फिर भी दोनों को एक साथ कास्ट करने से पहले निर्माता निर्देशक सौ बार सोचते थे। सुनिए पूरा किस्सा।
    12 min
  • Rajesh Khanna और Dilip Kumar की दोस्ती का किस्सा, Saira Bano ने कभी काका संग क्यों नहीं किया काम?
    बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की लाइफ से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प वाकया एक्टर दिलीप कुमार ने शेयर किया था. दिलीप कुमार साहब की मानें तो यह बात काका की डेथ से महज एक साल पहले की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिलीप कुमार और राजेश खन्ना में बहुत पटती थी. दोनों ना सिर्फ अच्छे दोस्त थे और बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए कई बार साथ प्रचार भी कर चुके थे. ख़बरों की मानें तो दिलीप साहब और राजेश खन्ना कई बार तो कांग्रेस पार्टी के प्रचार के दौरान एक ही होटल में रुका करते थे, जहां इनके बीच देर रात तक फिल्मों और पॉलिटिक्स को लेकर बातचीत होती रहती थी. राजेश खन्ना से जुड़ा जो वाकया हम आपको सुनाने जा रहे हैं वो साल 2011 का है, यानी काका की मौत से ठीक एक साल पहले की बात है.
    दिलीप साहब की मानें तो राजेश खन्ना और डिंपल 2011 में उनके बर्थडे के मौके पर घर आए थे. इस दौरान राजेश खन्ना ने काफी देर रात तक डिंपल को लेकर दिलीप साहब से बात की थी. दिलीप कुमार की मानें तो राजेश खन्ना खुश थे कि डिंपल वापस आ गई हैं और उनके साथ रहने लगी हैं. आपको बता दें कि राजेश खन्ना और डिंपल शादी के 10 साल बाद बिना तलाक लिए अलग-अलग रहने लगे थे. सुनिए पूरा किस्सा।
    9 min

About The Bollywood Radio

From the publisher's feed

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।

More shows like The Bollywood Radio

Ravi Choudhary by Ravi Choudhary

Ravi Choudhary

8 Listeners

SRMN by SRMN

SRMN

18 Listeners

Hit Bollywood Songs by lokesh B

Hit Bollywood Songs

25 Listeners

Songs by Subhash Yadav

Songs

1 Listeners

olivia rodrigo unrealesed songs by cami

olivia rodrigo unrealesed songs

808 Listeners

Ishq- by Muzammil Jit

Ishq-

3 Listeners