The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

By The Bollywood RadioTV & Film
Download on the App Store

The Bollywood Radio episodes

  • Sanjeev Kumar से नफ़रत क्यों करते थे Rajesh Khanna, शूटिंग के दौरान जड़ दिया था सचमुच का थप्पड़। TBR
    संजीव कुमार को अच्छा एक्टर ना मानने वाले वो सुपरस्टार राजेश खन्ना था. राजेश खन्ना पर बहुचर्चित किताब ‘द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार’ लिखने वाले यासिर उस्मान ने अपनी किताब में इस बात का जिक्र किया है कि सलीम खान ने ये बात उन्हें बताई थी कि एक बार फिल्म मैगजीन ने संजीव कुमार पर कवर स्टोरी की थी जिसमें सलीम खान ने संजीव कुमार को शानदार अभिनेता बताया था और उनकी खूब तारीफ की थी. वो मैगजीन जब राजेश खन्ना ने पढ़ी तो तुरन्त सलीम खान को अपने घर बुला लिया था. सुनिए पूरा किस्सा।
    17 min
  • Shammi Kapoor और Saira Bano की फिल्म जंगली, जिसके लिए Waheeda Rehman का अहसान मानती हैं सायरा बानो
    वहीदा रहमान की सहजता में ही उनकी खूबसूरती झलकती है, जिसकी वजह से करोड़ों भारतीय उनके दीवाने हैं, लेकिन दिग्गज एक्ट्रेस अपने दौर में एक युवा एक्ट्रेस की खूबसूरती की बड़ी प्रशंसक रही हैं, जिन्हें अपनी डेब्यू फिल्म में शम्मी कपूर के साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिला था. जब नई-नवेली एक्ट्रेस की पहली फिल्म रिलीज हुई, तो वहीदा रहमान उनके पास पहुंचीं और बोलीं, 'आप वाकई में एक ब्यूटी क्वीन हैं.' उस सदाबहार एक्ट्रेस ने वहीदा रहमान के जन्मदिन के मौके पर एक प्यारा सा किस्सा सुनाया.सायरा बानो ने अपनी आपा वहीदा रहमान के जन्मदिन पर प्यारा सा नोट साझा किया, जो 3 फरवरी को 83 साल की हो गई हैं. उन्होंने कुछ यादगार तस्वीरें भी शेयर कीं, जो गुजरे वक्त की खूबसूरत यादें बयां कर रही हैं. एक तस्वीर में सायरा बानो, पति दिलीप कुमार और वहीदा रहमान के साथ नजर आ रही हैं. सायरा बानो ने फोटोज के साथ दिए कैप्शन में लिखा है, 'जन्मदिन की बधाई वहीदा आपा. सुनिए पूरा किस्सा।
    9 min
  • Sharmila Tagore ने सालों बाद बताया अपने दिल का दर्द, बोलीं - शूटिंग करना तब बहुत मुश्किल था। TBR
    वक्त के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के तौर-तरीके बदले, अंदाज बदला और एक्ट्रेसेस को इंडस्ट्री में देखने का रवैया भी खूब बदला है। पहले न तो एक्ट्रेसेस के लिए फिल्मों में सही रोल दिए जाते थे और न ही उनकी सैलरी ठीक थी। फिल्म सेट पर भी एक्ट्रेसेस को उन दिनों काफी आफतों का सामना करना पड़ता था। ऐसा ही एक किस्सा शर्मिला टैगोर नें करण जौहर के चैट शो पर सुनाया। शर्मिला टैगोर और उनके साथ उस जमाने में काम करने वाली एक्ट्रेसेस के लिए सेट पर किसी तरह की सुविधा मौजूद नहीं रहा करती थी। शर्मिला ने बताया कि उन दिनों में बिना वैनिटी वैन, बिना साफ साफ बाथरूम और बिना एयर कंडिशन स्टूडियो के उन्होंने फिल्मों की शूटिंग की हैं। उन दिनों इन एक्ट्रेसेस के लिए सेट पर ऐसी किसी तरह की सुविधा नहीं होती थी, जो आज छोटे-छोटे एक्टर्स को भी मिला करती है। सुनिए पूरा किस्सा।
    11 min
  • Rajesh Khanna और Sharmila Tagore की सुपरहिट फिल्म Aaradhna की शूटिंग का किस्सा। Kishore Kumar । TBR
    वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने एक इंटरव्यू में अपनी सक्सेफुल फिल्म आराधना और सुपरस्टार राजेश खन्ना पर बात की। शर्मिला ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना की डेट्स मिलना असंभव था, क्योंकि वे 12 प्रोड्यूसर्स के साथ शूट कर रहे थे। वहीं फिल्म के गाने 'सपनों की रानी' का जिक्र करते हुए शर्मिला ने कहा कि इस गाने की शूटिंग काका और सुजित कुमार ने दार्जीलिंग में अकेले की थी और वहीं मैंने अपने हिस्से के सीन स्टूडियो में दिए थे। मेरे लिए यह एक बहुत बड़ा समझौता था जिसके लिए मैं आज के दौर में उन पर 'मुकदमा' कर सकती थी। एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए शर्मिला ने कहा, ‘मैंने सत्यजीत रे की फिल्म ‘अरण्येर दिनरात्रि’ साइन की थी। हालांकि, इससे पहले मैं अपने मेंटॉर शक्ति सामंत की ‘आराधना’ साइन कर चुकी थी। सुनिए पूरा किस्सा।‌
    11 min
  • Rajesh Khanna पर लिखा गया Waheeda Rehman का ख़त, जो सालों बाद एक अखबार में छपा। Film Khamoshi | TBR
    वहीदा रहमान ने सालों पहले एक खत राजेश खन्ना के नाम लिखा था जो बाद के दिनों में अख़बार में छपा। वहीदा लिखती हैं कि मेरी राजेश खन्ना से पहली मुलाकात फ़िल्म 'ख़ामोशी' के सेट पर हुई. उस वक़्त वो नए नए फ़िल्मों में आए थे.बहुत ही ख़ामोश और शर्मीले किस्म के इंसान थे. ज़्यादा बातें नहीं करते थे.फिर फ़िल्म की शूटिंग के लिए हम कोलकाता गए. वहां सारी यूनिट एक ही होटल में रुकी. तब थोड़ा थोड़ा उनसे मुलाकात होने लगी और वो थोड़ा खुलने लगे.वो उन दिनों बड़े सरल तरीके से रहा करते थे. किसी को इल्म भी नहीं था कि ये लड़का इतना बड़ा सितारा बनने वाला है। सुनिए पूरा किस्सा
    9 min
  • Geeta Bali ने फिल्म Rangeen Raten में निभाया था Male किरदार, नकली मूंछें लगाकर बनी थीं लड़का। TBR
    कई बार ऐसा भी हुआ कि महिला एक्टरों ने कहानी की डिमांड के मुताबिक पर्दे पर मूंछें-दाढ़ी लगाकर पुरुषों का भेस धरा. लेकिन एक वाकया ऐसा भी हुआ है, जब एक अभिनेत्री ने फिल्म में सचमुच ही पुरुष का किरदार निभाया. जी हां, 1956 में आई फिल्म रंगीन रातें में कुछ ऐसा ही हुआ था. फिल्म में शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) और माला सिन्हा (Mala Sinha) लीड रोल में थे. निर्देशक थे, केदार शर्मा. फिल्म में प्रसिद्ध एक्ट्रेस गीता बाली भी थीं. लेकिन उन्होंने रंगीन रातें में किसी महिला का किरदार नहीं बल्कि नकली मूंछें लगाकर एक हीरोइन के भाई का रोल निभाया था. सुनिए पूरा किस्सा।
    9 min
  • Dimple Kapadia Interview : सालों बाद छलका दर्द, Rajesh Khanna से शादी को बताया सबसे बड़ी भूल। TBR
    डिंपल कपाड़िया ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में राजेश खन्ना से शादी के फैसले को अपनी जिंदगी का सबसे गलत फैसला बताया था. उन्होंने कहा था कि अपने इस फैसले पर उन्हें हमेशा अफसोस रहा. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपनी इस गलती का तभी एहसास हो गया था जब उन्होंने बहू के रूप में सुपरस्टार के घर में कदम रखा था. सुनिए पूरा किस्सा
    15 min
  • Rajesh Khanna की सुपरहिट फिल्म छैला बाबू की शूटिंग का किस्सा, जब सबके सामने शर्मिंदा हो गए Ranjeet
    साल 1977 में आई राजेश खन्ना और ज़ीनत अमान की फिल्म छैला बाबू ने तब 4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म की कहानी एक सस्पेंस थ्रिलर थी। फिल्म में रंजीत ने विलेन का किरदार निभाया था। लेकिन इसकी शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि राजेश खन्ना और डायरेक्टर के सामने रंजीत शर्मिंदा हो गए।
    12 min
  • Mumtaz ने सालों बाद साझा किया अपना दर्द, बोलीं - कोई बात नहीं करता था, Vyjayanthimala को बताया घमंडी
    1960 के दशक में जब मुमताज ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया, तो वहीदा रहमान और वैजंतीमाला जैसे कलाकार इंडस्ट्री पर राज कर रहे थे। मुमताज ने बताया कि उनमें से केवल कुछ ही नए लोगों के साथ घुलमिल पाते थे। उन्होंने कहा- वो लोग तो बहुत बड़े थे और हम तो छोटे थे, उन्हें हमारे साथ घुलना-मिलना पसंद नहीं था। वहीं एक्ट्रेस ने वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान के बारे में बताया कि वो बहुत ही डाउन टू अर्थ हुआ करती थीं। वैजंतीमाला भी उसी समय की थीं, लेकिन उन्होंने मुझसे बात नहीं की। सुनिए पूरा किस्सा।
    6 min

About The Bollywood Radio

From the publisher's feed

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।

More shows like The Bollywood Radio

Ravi Choudhary by Ravi Choudhary

Ravi Choudhary

8 Listeners

SRMN by SRMN

SRMN

18 Listeners

Hit Bollywood Songs by lokesh B

Hit Bollywood Songs

25 Listeners

Songs by Subhash Yadav

Songs

1 Listeners

olivia rodrigo unrealesed songs by cami

olivia rodrigo unrealesed songs

808 Listeners

Ishq- by Muzammil Jit

Ishq-

3 Listeners