The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

By The Bollywood RadioTV & Film
Download on the App Store

The Bollywood Radio episodes

  • Dev Anand और Waheeda Rehman की फिल्म Guide, जिसने साठ के दशक में 21वीं सदी की कहानी कही। TBR
    Guide Unknown Facts: ये फिल्म भारत के प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखक आर के नारायण के उपन्यास पर बनी है. फिल्म में वहीदा रहमान और देव आनंद साथ नजर आए थे. ये फिल्म थी साल 1968 में आई फिल्म 'गाइड', जिसने इतिहास रच दिया था. अपने दौर से बहुत आगे की इस फिल्म में शादीशुदा महिला का गैर मर्द से प्रेम दिखाने के साथ बिना किसी खलनायक के रिश्तों और हालात पर कहानी रची गई थी। सुनिए पूरा किस्सा
    9 min
  • Mehmood से अपने संबंधों पर सालों बाद खुलकर बोलीं Aruna Irani, कहा - फिल्में मिलनी बंद हो गई थीं। TBR
    अरुणा ईरानी और महमूद साहब का रिश्ता कैसा था, इस पर सालों बाद अरुणा ईरानी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। तब फिल्म इंडस्ट्री में ये अफवाह थी कि महमूद साहब और अरुणा ईरानी ने गुपचुप शादी कर ली है। इसका असर अरुणा ईरानी के करियर पर भी पड़ा। इसी मसले पर सालों बाद अरुणा ईरानी ने खुलकर बात की है। सुनिए पूरा किस्सा।
    8 min
  • Asha Parekh ने सुनाया Rajesh Khanna के साथ शूटिंग का किस्सा, जब आशा पारेख को देखकर काका ने मुंह फेरा
    राजेश खन्ना और आशा पारेख ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। राजेश खन्ना ने अपनी दूसरी फिल्म बहारों के सपने में आशा पारेख के अपोजिट काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा किस्सा साझा करते हुए आशा पारेख ने सालों बाद काका के बारे में खुलकर बात की। सुनिए पूरा किस्सा।
    8 min
  • Rajesh Khanna की फिल्म Amar Prem की शूटिंग का किस्सा, हावड़ा ब्रिज पर क्यों टूटा शूटिंग का सपना। TBR
    Rajesh Khanna and Sharmila Tagore Shooting Incident: मुंबई. एक वक्त ऐसा था जब राजेश खन्ना जिस भी फिल्म में काम करते थे, उसका सफल होना निश्चित मान लिया जाता था. राजेश खन्ना की फिल्मों का लोग इंतजार किया करते थे. राजेश खन्ना की फिल्मों की शूटिंग को लेकर भी निर्देशकों को काफी ध्यान रखना होता था. एक दफा राजेश खन्ना की शूटिंग को रोक दिया गया था और शर्मिला टैगोर संग उनका सीन शूट नहीं हो सका था. सुनिए पूरा किस्सा।
    8 min
  • Amitabh Bachchan की सुपरहिट फिल्म DON की मेकिंग का किस्सा। Zeenat Aman | Helen | Salim Khan | TBR
    'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुकिन है' इस डायलॉग को आज भी घर-घर में साधारण बोलचाल की भाषा में इस्तेमाल किया जाता है. 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'डॉन' के इस डायलॉग ने अमिताभ बच्चन को हिट किया. 'डॉन' हिंदी सिनेमा की क्लासिक और कल्ट फिल्मों में से एक है, जो शुरुआत में तो दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई, लेकिन जब चली तो ऐसी चली की छप्पर फाड़ कमाई के साथ-साथ कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. लेकिन बदकिस्मती से इस फिल्म की रिलीज़ से पहले ही इसके प्रोड्यूसर नरीमन ईरानी की मौत हो गई। सुनिए पूरा किस्सा
    8 min
  • Rajesh Khanna की आखिरी शूटिंग का किस्सा, जब हमेशा के लिए हो गया काका का पैकअप। Dimple Kapadia | TBR
    राजेश खन्ना ने अपनी ज़िंदगी के आखिरी दिनों में जो विज्ञापन किया उसके लिए भी उनका जोश वैसा ही था जैसा पहले फिल्म के दौरान था। टखने में सूजन थी लेकिन फिर भी बीमारी की हालत में राजेश खन्ना ने पूरे जोश के साथ बैंगलोर में शूटिंग की। सुनिए शूटिंग के उस आखिरी दिन का किस्सा।
    14 min
  • Rajesh Khanna की फिल्म Kudrat, जिसका एक गाना Mohammad Rafi ने बीच में छोड़ दिया। RD Burman | TBR
    राजेश खन्ना की फिल्म कुदरत जिसमें मोहम्मद रफी ने गाना नहीं गाकर महफ़िल लूट ली।
    पुरानी फिल्मों के गीत संगीत की बात हो और मोहम्मद रफी का नाम ना आए, ऐसा हो नहीं सकता. फिल्मी दुनिया में वे दो बातों के लिए मशहूर थे एक तो दिलकश गायिकी और दूसरा स्वभाव. र​फी जितने अच्छे सिंगर थे, उतना ही उनका स्वभाव भी अच्छा था. एक बार कोई उनसे मिल लेता था तो हमेशा उन्हें याद करता था. रफी साहब के स्वभाव के कई किस्से बॉलीवुड में मशहूर हैं लेकिन एक दफा उन्हें आरडी बर्मन पर गुस्सा आ गया था. वे इतने नाराज थे कि रिकॉर्डिंग को बीच में ही छोड़कर चले गए थे. सुनिए पूरा किस्सा।
    8 min
  • Rajesh Khanna की ज़िंदगी के आखिरी दिनों का किस्सा, Dimple Kapadia काका की ज़िंदगी में फिर लौट आईं
    राजेश खन्ना अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में एक अदद ऐसे किरदार की तलाश में रहे जो उन्हें एक बेहतरीन रिटायरमेंट दे सके। इसी बीच राजेश खन्ना ने फिल्म रियासत साइन कर ली जो एक बड़ी भूल साबित हुई। लेकिन परिवार से नज़दीकी और कैंसर की बीमारी ने अब काका को स्थिर कर दिया था।
    10 min
  • जब Dilip Kumar फिल्म रिलीज़ कराने के लिए Jawahar Lal Nehru के पास पहुंचे, फिल्म पर लगने थे 250 कट
    दिलीप कुमार बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर रहे हैं. माना जाता था कि वह जिस फिल्म में हैं, वो तो जरूर हिट होगी. ऐसे में जब उन्होंने एक ही फिल्म में डायरेक्शन और एक्टिंग की कमान संभाली, तो चर्चा तो होनी ही थी. साल 1961 में आई फिल्म 'गंगा जमुना' को उन्होंने डायरेक्ट किया और इसमें लीड रोल भी निभाया.बतौर डायरेक्टर यह दिलीप कुमार की पहली फिल्म थी. इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बाद में किया था. इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर का नाम पर नितिन बॉस को क्रेडिट दिया गया. उन्होंने दो भाइयों की कहानी पर आधारित फिल्म बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. लेकिन उन्हें तब झटका लगा जब सेंसर बोर्ड ने 'गंगा जमुना' को रिलीज करने से मना कर दिया। सुनिए पूरा किस्सा।
    11 min
  • जब Rajesh Khanna ने किया ज़िंदगी का पहला और आखिरी विज्ञापन, R.Balki ने एड के लिए काका को क्यों चुना?
    राजेश खन्ना उन दिनों कैंसर से पीड़ित थे। बहुत बीमार थे जब आर. बाल्की ने हैवेल्स पंखे के विज्ञापन के लिए काका को साइन किया। ये कहानी बहुत दिलचस्प है। एक जमाने में विज्ञापन करना सही नहीं माना जाता था।
    8 min

About The Bollywood Radio

From the publisher's feed

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।

More shows like The Bollywood Radio

Ravi Choudhary by Ravi Choudhary

Ravi Choudhary

8 Listeners

SRMN by SRMN

SRMN

18 Listeners

Hit Bollywood Songs by lokesh B

Hit Bollywood Songs

25 Listeners

Songs by Subhash Yadav

Songs

1 Listeners

olivia rodrigo unrealesed songs by cami

olivia rodrigo unrealesed songs

808 Listeners

Ishq- by Muzammil Jit

Ishq-

3 Listeners