The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

By The Bollywood RadioTV & Film
Download on the App Store

The Bollywood Radio episodes

  • Rajesh Khanna के राजनीति में आने का किस्सा, Amitabh Bachchan की काट बनाकर Rajeev Gandhi ने दिया मौका
    तब तक फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना दोनों के दिन लद चुके थे। नए चेहरों ने अपनी जगह बनानी शुरू कर दी थी। लेकिन इसी बीच साल 1984 के आम चुनाव में अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद सीट जीत कर सियासत में एंट्री मारी थी और एक बड़ी लकीर खींची। उसी साल सुनील दत्त भी चुनाव जीते थे। लेकिन सियासत से जल्दी ही अमिताभ बच्चन का मोह भंग हो गया और उन्होंने राजनीति से तौबा कर ली। बोफोर्स तोप घोटाले में नाम आने से भी अमिताभ निराश थे। तभी राजेश खन्ना को राजीव गांधी ने सियासत का न्योता दिया।
    13 min
  • जब Rajesh Khanna से मुकाबले में आ गए Amir Khan और Salman Khan, Amitabh Bachchan से नफ़रत कर दी खत्म
    साल 1986 के बाद राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन सरीखे अभिनेता ढलान पर आ चुके थे। तेज़ाब के साथ अनिल कपूर, क़यामत से क़यामत तक के साथ आमिर खान और मैंने प्यार किया के साथ सलमान खान जैसे जवानी से लबरेज़ सितारों ने एंट्री मारी। राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें ये माना कि वो अमिताभ की ग़लतियों पर खुश होते थे। लेकिन बाद के दिनों में अमिताभ के प्रति काका की नफरत कम होती गई और फिर राजेश खन्ना ने भी उसी दुनिया में कदम रखा जिसे बीच मंझदार में छोड़कर अमिताभ बच्चन बाहर आ गए थे। सियासत।
    14 min
  • जब Rajesh Khanna के करियर में आया ढलान, Dimple Kapadia को मिल गई फिल्म Sagar | Rishi Kapoor | TBR
    साल 1985 तक राजेश खन्ना का करियर ढल चुका था। हालांकि उससे पहले आई सौतन, अवतार से काका की मार्केट वैल्यू कम नहीं हुई थी मगर अब मुकाबला उन नए सितारों से था जो काका के करियर की शुरुआत में बच्चे थे। अनिल कपूर, सनी दियोल, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त आदि। लेकिन अभी भी राजेश खन्ना बैक टू बैक फिल्में किए जा रहे थे। इस बीच रमेश सिप्पी की फिल्म सागर में डिंपल कपाड़िया को बड़ा मौका मिला और उनकी करीब 10-12 साल बाद फिल्मों में वापसी हुई।
    10 min
  • Rajesh Khanna की फिल्म Aakhir Kyun और Alag Alag के बनने की कहानी। Tina Munim | Kishore Kumar | TBR
    राजेश खन्ना के लिए साल 1985 बहुत ही व्यस्त साल रहा। इस साल राजेश खन्ना की 10 से ज्यादा फिल्में रिलीज़ हुईं। लेकिन इन फिल्मों में कुछ तो तभी भुला दी गईं और कुछ थोड़े समय तक याद रहीं। लेकिन फिर भी राजेश खन्ना अभी तक ये नहीं समझ पाए कि वो ओवर एक्सपोज़ का शिकार होते जा रहे हैं।
    11 min
  • Rajesh Khanna की साल 1984 में रिलीज़ हुई फिल्में, सियासत की पिच पर फिर Amitabh Bachchan से टकरा गए
    राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन साल 1984 में एक बार फिर आमने-सामने आकर खड़े हो गए। सियासत से संबंधित दो फिल्में इस साल रिलीज़ हुई . अमिताभ बच्चन की इंकलाब और राजेश खन्ना की आज का एम एल ए रामावतार। लेकिन एक बार फिर काका अमिताभ के आगे फीके पड़ गए।
    8 min
  • Rajesh Khanna की सुपरहिट फिल्म Avtar के बनने की कहानी, काका ने Amitabh Bachchan को किया था रिप्लेस
    साल 1983 राजेश खन्ना के लिए एक कम बैक के लिहाज़ से शानदार रहा। पहले सौतन फिर अवतार और उसके बाद अगर तुम न होते सुपरहिट रही। लेकिन सारी फिल्म इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा थी कि आखिर अमिताभ बच्चन को रिप्लेस कर राजेश खन्ना ने कैसे हासिल कर ली अवतार?
    13 min
  • Rajesh Khanna की फिल्म Sautan के बनने का किस्सा | Padmini Kolhapuri | Tina Munim | Sawan Kumar Tak
    राजेश खन्ना के साथ फिल्म बनाने के लिए सावन कुमार टाक ने करीब पांच साल से ज्यादा समय तक इंतजार किया। फिल्म सौतन टाक सिर्फ राजेश खन्ना के साथ ही फिल्म बनाना चाहते थे। एक रोज़ जब राजेश खन्ना के सितारे गर्दिश में आए तो उन्होंने खुद सावन कुमार को फोन किया और कहा कि डायरी खाली पड़ी है कोई भी तारीख ले लो। मगर ये कहानी जितनी आसान लगती है, उतनी है नहीं।
    18 min
  • Rajesh Khanna और Raj Kumar की फिल्म Dharam Kanta जिसके लिए काका ने राजकुमार से आगे निकलते दिखे। TBR
    राजेश खन्ना साल 1982 में एक्शन और रोमांस दोनों को साथ में लाते दिखे इसके अलावा मल्टी स्टारर फिल्मों के दौर से काका भी नहीं बच पाए। धर्म कांटा ऐसी ही एक फिल्म है
    11 min
  • Rajesh Khanna की वो फिल्में जिनसे काका को कोई फायदा नहीं हुआ। Dard | Fifty Fifty | Dhanwan | TBR
    साल 1981-82 में राजेश खन्ना एक बार फिर संघर्ष के मुहाने पर थे। काका लगातार ऐसी फिल्में कर रहे थे जो उनके करियर के लिए ठीक नहीं थी। कहानी को लेकर राजेश खन्ना अभी भी संजीदा नहीं थे। इस बीच काका की धनवान, दर्द और फिफ्टी फिफ्टी आईं मगर काका को इन फिल्मों से कोई खास फायदा नहीं हुआ। हां, निजी जिंदगी में काका को टीना मुनीम के रूप में एक नई गर्लफ्रेंड जरूर मिल गई थी।
    9 min
  • Rajesh Khanna की फिल्म Kudrat के बनने की कहानी, जिसके लिए कोर्ट कचहरी तक हो गई | Hema Malini | TBR
    राजेश खन्ना की फिल्म कुदरत पुनर्जन्म पर आधारित थी। फिल्म में राजेश खन्ना और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में राजकुमार और प्रिया राजवंश भी थे। बहुत सी नाकामयाब और बेकार फिल्मों के बाद राजेश खन्ना ने बड़ी हिट फिल्म दी। लेकिन ये मामला कोर्ट भी पहुंचा।
    11 min

About The Bollywood Radio

From the publisher's feed

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।

More shows like The Bollywood Radio

Ravi Choudhary by Ravi Choudhary

Ravi Choudhary

8 Listeners

SRMN by SRMN

SRMN

18 Listeners

Hit Bollywood Songs by lokesh B

Hit Bollywood Songs

25 Listeners

Songs by Subhash Yadav

Songs

1 Listeners

olivia rodrigo unrealesed songs by cami

olivia rodrigo unrealesed songs

808 Listeners

Ishq- by Muzammil Jit

Ishq-

3 Listeners