The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

By The Bollywood RadioTV & Film
Download on the App Store

The Bollywood Radio episodes

  • Rajesh Khanna ने ऐसा रोल किया जिसे Amitabh Bachchan कभी नहीं करते। Red Rose | Thodi si Bewafai | TBR
    साल 1980 राजेश खन्ना के लिए वैसा ही रहा। अमिताभ बच्चन अब तक राजेश खन्ना से बहुत आगे निकल चुके थे। इस बीच राजेश खन्ना ने हॉरर फिल्म में हाथ आज़माया। लेकिन पिछली फिल्मों की तरह ही फिल्म फिर वही रात भी फ्लॉप हो गई। इसके बाद आई फिल्म थोड़ी सी बेवफाई ने थोड़ी राहत दी। लेकिन फिर आई रेड रोज़ में राजेश खन्ना ने जो किरदार निभाया उसे शायद वो अपने करियर के सुनहरे दौर में कभी नहीं करते। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी ऐसा रोल नहीं करते जो राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने किया।
    13 min
  • Rajesh Khanna को जब Kamal Amrohi ने अपनी फिल्म के लिए चुना, Raj Kapoor ने मांगी माफी | Shashi Kapoor
    फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम के लिए राज कपूर पहले राजेश खन्ना को ही लेने वाले थे। लेकिन कपूर फैमिली खासकर शम्मी कपूर और ऋषि कपूर इस बात के लिए तैयार नहीं थे कि काका आरके बैनर तले काम करें। इसका मलाल राजेश खन्ना और राज कपूर दोनों को रहा। इसके बाद कमाल अमरोही ने राजेश खन्ना को अपनी फिल्म मजनूं के लिए चुना। लेकिन ये फिल्म कभी बन ही नहीं पाई।
    11 min
  • Rajesh Khanna को लेना मेरी सबसे बड़ी भूल थी, एक इंटरव्यू में सालों बाद छलका था Mehmood का दर्द | TBR
    साल 1977 में भी राजेश खन्ना उसी तरह की फिल्में करते रहे जो शायद उन्हें नहीं करना चाहिए था। काका ने फिल्म का चयन सही से नहीं किया। जिसका नतीजा ये हुआ कि उनकी फिल्मों ने दर्शकों पर असर दिखाना बंद कर दिया। फिल्म आशिक हूं बहारों का, आईना, जनता हवलदार और पलकों की छांव में.. ये कुछ ऐसी फिल्में थीं जो राजेश खन्ना को नहीं करनी चाहिए थीं।
    11 min
  • Rajesh Khanna ने अपनी साली Simple Kapadia के साथ की Anurodh, टिकट खिड़की पर नहीं आए लोग | Tyag
    राजेश खन्ना की निजी जिंदगी और करियर दोनों जगह उन दिनों कुछ अच्छा नहीं चल रहा था। डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से गृह क्लेश और करियर में एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में। इस बीच साल 1977 में आई फिल्म त्याग, कर्म फ्लॉप रहीं। छैला बाबू को कामयाबी मिली लेकिन बावजूद इसके काका बेकार फिल्में साइन कर रहे थे। तभी अपनी साली सिंपल कपाड़िया (Simple Kapadia) को लेकर राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने फिल्म अनुरोध की।
    13 min
  • Rajesh Khanna को रिजेक्ट करके Yash Chopra ने Amitabh Bachchan को क्यों चुना? Film Kabhi Kabhi | TBR
    राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन दोनों में सुपरस्टारडम को लेकर लगभग जंग चल रही थी। अमिताभ अब राजेश खन्ना से बहुत आगे निकल चुके थे। अमिताभ की हर फिल्म हिट हो रही थी वहीं राजेश खन्ना की फिल्मों का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा था। इसी बीच यश चोपड़ा ने फिल्म कभी कभी बनाने का ऐलान किया लेकिन जो भूमिका राजेश खन्ना को मिलनी चाहिए थी वो अमिताभ बच्चन को दे दी।
    9 min
  • पहले Shakti Samant पर भड़के Rajesh Khanna, फिर डायरेक्टर ने काका को दिखाए तेवर | Shammi Kapoor | TBR
    मुफलिसी के दिनों में राजेश खन्ना से एक ग़लती बार-बार हो रही थी और वो ये कि वो लगातार ऐसी फिल्में साइन कर रहे थे जो बेकार थीं। जिनकी न कहानी थी न ही अच्छे गाने। लेकिन इस बीच काका ने अपनी पुरानी टीम को इकट्ठा किया। शक्ति सामंत के निर्देशन में फिल्म महबूबा आई। लेकिन तब तक काका अपना आपा खो बैठे।
    14 min
  • Rajesh Khanna की फिल्में लगातार क्यों होने लगी थीं फ्लॉप? फिल्म महाचोर और प्रेम कहानी कैसे हुई कमजोर
    साल 1975 अमिताभ बच्चन के लिहाज़ से जितना कामयाबी भरा रहा राजेश खन्ना के लिहाज़ से उतना ही निराशाजनक। इससे पहले साल 1974 में आई प्रेम कहानी भी कुछ खास छाप नहीं छोड़ पाई थी। फिल्म को औसत दर्जे की फिल्म माना गया। कहानी के स्तर पर कमजोर फिल्म प्रेम कहानी के बाद आई साल 1975 की महाचोर भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ नहीं कर पाई। एक फिल्म मैग्ज़ीन ने तो यहां तक लिखा कि महाचोर महाबोर है। आखिर राजेश खन्ना की फिल्में अचानक से क्यों फ्लॉप होने लगी थीं?
    11 min
  • Salim Khan और Javed Akhtar की जिद ने Rajesh Khanna से छीनी थी फिल्म Deewar | Amitabh Bachchan | TBR
    24 जनवरी साल 1975 में आई फिल्म दीवार ( Deewar) ने अमिताभ बच्चन को उनकी एंग्री यंगमैन की छवि के साथ शिखर पर बैठा दिया था। लेकिन अमिताभ बच्चन की इस कामयाबी के पीछे सलीम-जावेद (Salim Javed) की जोड़ी का बहुत बड़ा हाथ था। उस दौर की फिल्म पत्रिकाओं में छपी ख़बरों की मानें तो सलीम खान (Salim Khan) और जावेद अख्तर (Javed Akhtar) इस बात पर अड़ गए थे कि फिल्म की स्क्रिप्ट तभी देंगे जब फिल्म में विजय का किरदार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) निभाएंगे। जबकि इस रोल के लिए पहले राजेश खन्ना पर विचार किया गया था।
    10 min
  • Guru Dutt Death Mistry: निधन से एक साल पहले कैसी थी गुरुदत्त की हालत? | Waheeda Rehman | Geeta Dutt
    फिल्म साहिब बीवी और गुलाम की स्क्रीनिंग बर्लिन में रखी गई थी। गुरुदत्त के साथ वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) और अबरार अल्वी (Abrar Alvi) भी थे। तब वहीदा रहमान ने गुरुदत्त से कह दिया था कि हमारा रिश्ता यहीं तक है, आगे चल नहीं पाएगा। उधर बंबई में पत्नी गीता दत्त (Geeta Dutt) लगातार घर को बदलने का दबाव बना रही थीं। हालत ये हो गई थी कि बर्लिन से लौटने के बाद गुरुदत्त (Guru Dutt) को नींद की गोलियां खाने के बाद भी नींद नहीं आती थी।
    16 min
  • Rajesh Khanna से Salim Khan और Javed Akhtar को क्या दिक्कत थी, सालों बाद इंटरव्यू में खोला राज़
    राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन के बीच कुछ भी एक जैसा नहीं था। राजेश खन्ना रोमांटिक फिल्मों के किंग थे तो अमिताभ बच्चन एंग्री यंगमैन। लेकिन राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के सामने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को क्या वाकई सलीम जावेद (Salim Khan Javed Akhtar) की जोड़ी ने खड़ा किया था। सालों बाद एक इंटरव्यू में सलीम ख़ान और जावेद अख्तर ने इस पर सफाई दी है।
    10 min

About The Bollywood Radio

From the publisher's feed

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।

More shows like The Bollywood Radio

Ravi Choudhary by Ravi Choudhary

Ravi Choudhary

8 Listeners

SRMN by SRMN

SRMN

18 Listeners

Hit Bollywood Songs by lokesh B

Hit Bollywood Songs

25 Listeners

Songs by Subhash Yadav

Songs

1 Listeners

olivia rodrigo unrealesed songs by cami

olivia rodrigo unrealesed songs

808 Listeners

Ishq- by Muzammil Jit

Ishq-

3 Listeners