The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

By The Bollywood RadioTV & Film
Download on the App Store

The Bollywood Radio episodes

  • जब Lata mangeshkar के गुस्से और अहंकार ने डुबो दिया मशहूर म्यूजिक कंपोजर C. Ramchandra का करियर।
    लता मंगेशकर और म्यूजिक कंपोजर सी. रामचन्द्र की जोड़ी ने बहुत से सुपरहिट गाने दिए लेकिन फिर अचानक रामचन्द्र का करियर खत्म हो गया। साल था 1962 का और भारत अपने दुश्मन चीन से युद्ध हार चुका था. युद्ध में मिली हार की मायूसी हर भारतवासी के चेहरे पर झलकती थी. फोन की घंटी बजती है, एक म्यूजिक डायरेक्टर फोन का रिसीवर उठाकर हैलो बोलता है. सामने से आवाज आती है कि, 'मैं प्रधानमंत्री कार्यालय से बोल रहा हूं. सेना के वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए 1 गाना बनाना है, इसके लिए आपको 1 हफ्ते का समय दिया गया है. ये प्रस्ताव प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भेजा है.' ये बात सुनकर म्यूजिक कंपोजर के होश फाख्ता हो गए. कंपोजर और सिंगर ने अपने सुरों का साधा और एक धुन बनाई. धुन तैयार हुई और कवि प्रदीप को बोल लिखने का आदेश दिया गया. बोल भी लिख चुके थे और गाना गाने के लिए तला मंगेशकर का नाम तय किया गया. फिर गाना रिकॉर्ड हुआ. प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू खुद इस गाने को सुनने के लिए स्टेज पर पहुंचे और लता ने गाना गया... 'ये मेरे वतन के लोगो, जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं, उनकी जरा याद करो कुर्बानी'. ये गाना सुनकर प्रधानमंत्री नेहरू की भी आंखों से आंसू छलक पड़े. इस गाने को तैयार किया था दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर सी रामचंद्र ने. सी रामचंद्र एक बेहद जहीन संगीतकार थे और सुरों के जादूगर ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं. लेकिन सी रामचंद्र का पूरा करियर लता मंगेशकर के गुस्से और गुरूर का शिकार हो गया.
    10 min
  • जब Manoj Kumar ने Rajesh Khanna के खिलाफ चली चाल, खुद ही खरीद लिए फिल्म के सारे टिकट। Shor । TBR
    बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना कोई नई बात नहीं है. ये किस्सा लंबे वक्त से चली आ रही है. कुछ ऐसा ही दौर साल 1972 के दौरान भी देखा गया था. जब एक साथ एक ही समय पर दो सुपरस्टार की बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराते-टकराते बची थीं. हालांकि फिल्मों के क्लैश से बचाने के लिए उन फिल्मों के डायरेक्टर ने अपनी आपसी सहमती से रिलीज डेट में बदलाव कर उन्हें रिलीज किया था. लेकिन राजेश खन्ना की फिल्म सुपरहिट निकली थी और मनोज कुमार की फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। सुनिए पूरा किस्सा
    7 min
  • जब कर्ज में डूबे Rajesh Khanna ने बेची अपनी प्रॉपर्टी, Akshay Kumar पर लगा था मदद न करने का आरोप
    जिंदगी के आखिरी दिनों से पहले राजेश खन्ना करियर के बुरे दौर के अलावा आर्थिक परेशानी में भी घिर गए थे। ऐसा नहीं है कि काका के पास प्रॉपर्टी नहीं थी, बेशुमार संपत्ति काका ने बनाई थी। लेकिन नगद नहीं रह गया था, आय कम हो गई थी। काम खत्म था तो नया पैसा भी नहीं आ रहा था। इसी बीच काका को इनकम टैक्स का नोटिस आया. आशीर्वाद पर भी सरकारी ताला लग गया तब काका ने चेन्नई की अपनी प्रॉपर्टी बेच कर हिसाब किताब ठीक किया।
    6 min
  • जब Rajesh Khanna लाइफ की आखिरी बड़ी फिल्म में फिर Amitabh Bachchan से हार गए, सुपर फ्लॉप रही फिल्म
    21वीं सदी में आकर भी राजेश खन्ना को एक ऐसी फिल्म का इंतजार था जो उन्हें कामयाब रिटायरमेंट दे सके। इसी बीच राजेश खन्ना की एक फिल्म आई वफ़ा: ए डेडली लव स्टोरी। इस फिल्म ने राजेश खन्ना को सिर्फ शर्मिंदा करने का काम किया था। ये फिल्म एक फूहड़ फिल्म साबित हुई थी।
    11 min
  • जब Rajesh Khanna का बंगला खरीदने पहुंचे Salman Khan, काका बोले - मेरा बंगला Ambani भी नहीं खरीद सकता
    राजेश खन्ना का फिल्मी और सियासी दोनों करियर खत्म हो चुका था लेकिन काका ये मानने को तैयार नहीं थे। इस बीच आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से आशीर्वाद बंगला भी बिकने की कगार पर आ गया था। तभी सलीम खान के बेटे सलमान खान और सोहेल खान ने काका का बंगला खरीदने की पेशकश की जिसपर राजेश खन्ना भड़क गए।
    7 min
  • Rajesh Khanna के करियर के आखिरी दिनों का किस्सा, जब फिल्म इंडस्ट्री ने सुपरस्टार का अपमान किया | TBR
    साल 2000 आते आते राजेश खन्ना का सियासत से मोह भंग हो गया था। फिल्मों में कुछ बड़ा करने की चाहत खत्म नहीं हुई थी मगर अब जवानी बीत चुकी थी। वैसे मौके राजेश खन्ना को नहीं मिल रहे थे जैसे अमिताभ बच्चन के पास थे। इसी बीच राजेश खन्ना को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना गया जो सम्मान से ज्यादा अपमान महसूस हुआ। वजह थी इस सम्मान का बहुत देर से मिलना।
    14 min
  • Rajesh Khanna से किया Raj Kapoor का वादा 20 साल बाद हुआ पूरा, Rishi Kapoor ने RK Films में दिया मौका
    जब राज कपूर फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम बना रहे थे तब उनके मन में हीरो के लिए राजेश खन्ना का ही नाम था। लेकिन अपने परिवार के विरोध के चलते काका को फिल्म का हिस्सा नहीं बना पाए। इसके करीब बीस साल बाद आरके बैनर की फिल्म आ अब लौट चलें में राजेश खन्ना को लिया गया। ये आरके बैनर तले बनने वाली राजेश खन्ना की पहली फिल्म थी।
    11 min
  • जब शूटिंग सेट Rishi Kapoor ने Rajesh Khanna को डांटा, बुजुर्ग एक्टर काका ने चुपचाप सहन किया सबकुछ
    आरके फिल्म के साथ राजेश खन्ना ने आ अब लौट चलें फिल्म की और लंबे इंतजार के बाद आरके फिल्म के साथ जुड़े थे और एक तरीके से आर फिल्म के साथ आ अब लौट चलें आरके फिल्म की भी और राजेश खन्ना की भी आखरी बड़ी हिट फिल्म तो नहीं कह सकते लेकिन आखिरी फिल्म जरूर से कह सकते हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा है जब एक सीन शूट हो रहा था और ऋषि कपूर राजेश खन्ना पर बुरी तरीके से चिल्लाई लगभग राजेश खन्ना कुरेशी कपूर ने उत्तर और काका भी 90s के उसे दूर तक आते-आते थक चुके थे और अपनी हैसियत भी समझ चुके थे और चुपचाप उन्होंने ऋषि कपूर की डांट सही।
    12 min
  • Shashi Kapoor की खूबसूरती पर फिदा हो गई थीं Shabana Azmi, सालों बाद एक इंटरव्यू में किया खुलासा। TBR
    सिनेमा को इतनी हिट फिल्में देने के बाद एक वक्त ऐसा आया, जब शशि कपूर के करियर को भी ग्रहण लग गया। 60 के दशक में उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। फिल्मों में काम न मिलने की वजह से वह पूरी तरह से निराश हो गए था, लेकिन उन्हें अपना घर तो चलाना ही था और इसके लिए पैसों की जरूरत थी। ऐसे में शशि कपूर को अपनी पसंदीदा स्पोर्ट्स कार बेचनी पड़ गई थी। इसके अलावा उनकी पत्नी जेनिफर को भी पैसों की तंगी के चलते अपना सामान बेचना पड़ा था।
    7 min
  • Rajesh Khanna की सियासत का किस्सा, Lal Krishn Advani से हार और Shatrughan Sinha पर जीत हासिल की थी
    राजेश खन्ना का फिल्मी सफर लद चुका था। राजीव गांधी की हत्या से कांग्रेस में काका की चमक फीकी पड़ने लगी थी। हालांकि आडवाणी से हारने के बाद उपचुनाव में मिली जीत ने राजेश खन्ना में जोश भरा मगर आखिर में कांग्रेस ने छल लिया।
    17 min

About The Bollywood Radio

From the publisher's feed

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।

More shows like The Bollywood Radio

Ravi Choudhary by Ravi Choudhary

Ravi Choudhary

8 Listeners

SRMN by SRMN

SRMN

18 Listeners

Hit Bollywood Songs by lokesh B

Hit Bollywood Songs

25 Listeners

Songs by Subhash Yadav

Songs

1 Listeners

olivia rodrigo unrealesed songs by cami

olivia rodrigo unrealesed songs

808 Listeners

Ishq- by Muzammil Jit

Ishq-

3 Listeners