The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

By The Bollywood RadioTV & Film
Download on the App Store

The Bollywood Radio episodes

  • Rajesh Khanna की फिल्म Kati Patang के सुपरहिट गाने का किस्सा, डायरेक्टर ने काका के फैंस को चकमा दिया
    राजेश खन्ना और आशा पारेख की सुपरहिट फिल्म 'कटी पतंग' में एक गाना है, जिस गली में तेरा घर न हो बालमा... इस गाने को डायरेक्टर शक्ति सामंत ने नैनीताल में फिल्माया था। झील में फिल्माए इस गाने की शूटिंग करना आसान नहीं था। तमाम तमाशबीन वहां नाव लेकर पहुंच गए थे। तभी शक्ति सामंत ने ऐसी तरकीब निकाली कि एक सुपरहिट गाना तैयार हो गया। सुनिए पूरा किस्सा।
    13 min
  • सालों बाद Prem Chopra ने सुनाया Rajesh Khanna के साथ शूटिंग का किस्सा, Amitabh Bachchan की तारीफ की
    इंटरव्‍यू में प्रेम चोपड़ा कहते हैं, 'राजेश खन्ना की इमेज धीरे-धीरे सुस्त होने लगी थी। इंडस्‍ट्री में हर कोई यह समझ रहा था, लेकिन उनके कद को देखते हुए कोई भी निर्माता उनसे इस बारे में बात नहीं कर सकता था। राजेश खन्‍ना अपने पुराने अंदाज को बरकरार रखने में जुटे रहे, लेकिन दर्शकों ने इसे स्वीकार नहीं किया। उनकी वो फिल्में नहीं चलीं। वह इस सच का सामना नहीं कर सके कि वह पहले जैसे सुपरस्टार नहीं रहे। लेकिन अमिताभ अलग थे। वह इतने साल सुपरस्टार रहे, लेकिन सही समय पर उन्होंने कैरेक्‍टर रोल्‍स करना शुरू कर दिया। मुझे कभी-कभी आश्चर्य होता है कि वह इस उम्र में भी पहले से कहीं अधिक ब‍िजी हैं।'प्रेम चोपड़ा कहत हैं कि राजेश खन्‍ना को देर से आने की आदत हो गई थी। बॉलीवुड में कई लोग उनसे तंग आ गए थे। लेकिन राजेश खन्ना तो राजेश खन्ना थे। निर्माता उन पर बहुत अधिक निर्भर थे। जब वह सेट पर कुछ घंटे देरी से पहुंचते थे, तो वो उनसे पूछते थे कि क्या वह पहले दोपहर का भोजन करना चाहते हैं, लेकिन अच्‍छी बात यह थी कि राजेश खन्‍ना हमेशा पहले काम खत्म करते थे।
    9 min
  • Rajesh Khanna आखिरी दिनों में बिल्कुल अकेले पड़ गए थे - Mushtaq Khan,Oscar में भेजी गई थी पहली फिल्म
    मुश्ताक खान ने राजेश खन्ना संग काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया और हाल बताया है। मुश्ताक ने बताया कि आखिरी वक्त में राजेश खन्ना के साथ फिल्म इंडस्ट्री से कोई नहीं था।मुश्ताक खान ने राजेश खन्ना के साथ उनके करियर के पीक पर भी काम किया था। राजेश खन्ना 2012 में चल बसे थे। सुनिए पूरा किस्सा।
    6 min
  • Sushila Charak से Love Marriage करने और 4 बच्चों के बाद Salim Khan ने क्यों की Helen से शादी? | TBR
    बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हैं जिन्होंने 1 से ज्यादा शादियां की हैं. इनमें सलीम खान का नाम भी शामिल है. सलीम खान ने 1981 में हेलेन से दूसरी शादी की थी, जबकि वह इससे पहले 1964 में सलमा खान (सुशीला चरक) से शादी कर चुके थे. शादीशुदा और चार बच्चों के पिता होते हुए भी आखिर सलीम खान ने दूसरी शादी क्यों की और इस पर उनकी पहली पत्नी का रिएक्शन क्या था, इस पर सलीम खान ने खुद खुलासा किया था. सुनिए पूरा किस्सा।
    8 min
  • जब कपड़ों को लेकर Waheeda Rehman पर भड़के डायरेक्टर Raj Khosla, Dev Anand ने किया था बीच बचाव। TBR
    गुरुदत्त के अलावा भी वहीदा रहमान ने कई फिल्म मेकर्स के साथ काम किया. वहीदा रहमान की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुनहरे दौर की बहुत-सी यादें हैं, जिनको वो शायद ही कभी भूल पाएंगी. आज जो किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं, वो साल 1958 का है. यानी ये किस्सा करीब 66 साल पुराना है. फिल्म के डायरेक्टर थे राज खोसला और फिल्म में लीड हीरे थे देव आनंद. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर थे राज खोसला एक्ट्रेस पर आग बबूला हो गए थे. क्या हुआ था, सुनिए पूरा किस्सा।
    6 min
  • जब Raj Kapoor ने Mahendra Kapoor के लिए खुद को सिगरेट से दागा, अगली फिल्म में दिया गाने का मौका। TBR
    शो-मैन के नाम से दुनियाभर में अपनी खास पहचान बनाने वाले राज कपूर के लिए कहा जाता है कि उन्होंने नरगिस के लिए खुद को सिगरेट से जला लिया था, लेकिन इससे पहले उन्होंने एक सिंगर से किए अपने एक वादे के खातिर ऐसा किया था। सुनिए पूरा किस्सा।
    7 min
  • Jitendra ने फिल्म इंडस्ट्री में बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे आज तक Amitabh Bachchan भी नहीं तोड़ पाए। TBR
    जितेंद्र ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने डांसिंग और ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर भी इंडस्ट्री में छाए रहे हैं. साथ ही ये इंडस्ट्री के इकलौते ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में 80 रीमेक फिल्मों में काम किया. जितेंद्र के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसके न उस दौर का कोई स्टार तोड़ पाया और न शाहरुख खान से लेकर सलमान खान. क्या आप जानते हैं कि कौन सा रिकॉर्ड 'जंपिंग जैक' के नाम दर्ज है। सुनिए पूरा किस्सा।
    5 min
  • Sanjay Khan के साथ हुए उस अग्निकांड का किस्सा, जिसमें 40 लोगों की हुई थी मौत। Zeenat Aman । TBR
    हिंदी सिनेमा को वो सुपरस्टार जिसने अपने करियर में टीवी और फिल्में दोनों ही जगह काम किया. जहां अपने किरदारों के जरिए उन्होंने खूब वाहवाही लूटी, वही अपने अफेयर को लेकर भी वह खूब चर्चा में रहे. इस सुपरस्टार को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती थी. एक टीवी शो के सेट पर तो इस एक्टर की जान जाते-जाते बची थी. सुनिए पूरा किस्सा
    6 min
  • Sanjay Khan और Zeenat Aman के बीच का दर्दनाक किस्सा, होटल के कमरे का राज़ सालों बाद ज़ीनत ने खोला
    ऊंचा कद और डायलॉग बोलने का जबरदस्त अंदाज, साथ ही स्मार्ट और जबरदस्त पर्सनालिटी वाले 60 के दशक के बेहतरीन अभिनेता रहे संजय खान की उस दौर में अलग ही फैन फॉलोइंग होती थी. उन्हें देखते ही उनके चारों तरफ फैंस की भीड़ लग जाती थी. लेकिन पहले अपनी लवलाइफ को लेकर सुर्खियों में बने और फिर अचानक एक हादसे ने संजय खान की पूरी जिंदगी उलट-पलट कर रख दी। होटल के बंद कमरे में ज़ीनत अमान के साथ मारपीट का खुलासा अब सालों बाद हुआ है। सुनिए पूरा किस्सा।
    7 min
  • जब Rajesh Khanna और Amitabh Bachchan दोनों ने डायरेक्टर को फंसा दिया। Raj Kumar । Jitendra । TBR
    बॉलीवुड में कई सितारे हैं, जो अपनी आपसी मतभेद की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं. कुछ ऐसा किस्सा 70-80 के दशक के सुपरस्टार्स के बीच भी देखा गया था. ये किस्सा साल 1982 में आई फिल्म 'धरम कांटा' से जुड़ा है. सुनिए पूरा किस्सा।
    6 min

About The Bollywood Radio

From the publisher's feed

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।

More shows like The Bollywood Radio

Ravi Choudhary by Ravi Choudhary

Ravi Choudhary

8 Listeners

SRMN by SRMN

SRMN

18 Listeners

Hit Bollywood Songs by lokesh B

Hit Bollywood Songs

25 Listeners

Songs by Subhash Yadav

Songs

1 Listeners

olivia rodrigo unrealesed songs by cami

olivia rodrigo unrealesed songs

808 Listeners

Ishq- by Muzammil Jit

Ishq-

3 Listeners