Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
June 14, 2023जब 17 साल बाद Rajesh Khanna ने की Amitabh Bachchan और Anju Mahendru से मुलाकात | Dimple Kapadia| TBRराजेश खन्ना तब तक अपने करियर से हारने लगे थे। फिल्म इंडस्ट्री का नया दौर आ गया था। कुमार गौरव, संजय दत्त, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ जैसे सितारे आ गए थे। तभी काका ने डिंपल के साथ एक फिल्म की और अपने पुराने रिश्तों को सुधारने की कोशिश भी की। करीब 17 साल बाद राजेश खन्ना ने अमिताभ बच्चन और अंजू महेंद्रू से मुलाकात की।...more13minPlay
June 13, 2023Rajesh Khanna की 7 फिल्में एक साथ फ्लॉप हो गईं, अपने घर की छत पर चढ़कर खूब रोए | Dimple Kapadiaराजेश खन्ना की तब एक के बाद एक सात फिल्में फ्लॉप हुईं। ये शोले की रिलीज़ के बाद के दिन थे। महबूबा के फ्लॉप होने के बाद काका की 7 फिल्में फ्लॉप हुईं और एक रोज़ अपने घर आशीर्वाद की छत पर चढ़कर रोने लगे। डिंपल कपाड़िया समेत घर का सारा स्टाफ छत पर आ गया था।...more9minPlay
June 12, 2023जब फैंस ने फाड़ दिया Rajesh Khanna का कुर्ता, तब Salim Khan ने कहा था - फिल्में नहीं काका चलते हैंफिल्म दुश्मन की शूटिंग चल रही थी। गांव वालों को पता चल गया कि राजेश खन्ना आए हैं। लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। काका को देखने के लिए लोग जमा हो गए। भीड़ इतनी बढ़ गई कि शूटिंग करना मुश्किल हो गया, शूटिंग को बीच में रोकना पड़ा। तभी गांव वालों ने राजेश खन्ना को घेर लिया। काका के कपड़े तक फट गए। तब बड़ी मुश्किल से मुमताज़ ने राजेश खन्ना को बचाया।...more9minPlay
June 11, 2023Rajesh Khanna के फिल्मी सफर का किस्सा, जब काका को मिली एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में | Podcast | TBRसाल 1970 राजेश खन्ना के लिए बेहतरीन साल था, इस साल काका की आराधना के बाद रिलीज़ हुई फ़िल्म डोली, बंधन भी हिट रही। इसके बाद वहीदा रहमान के साथ खामोशी और शर्मिला टैगोर के साथ सफर आई। काका ने रोमांटिक रोल ही नहीं खामोशी जैसी फिल्में करके अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवाया। सुनिए काका की फिल्मों का किस्सा।...more15minPlay
June 10, 2023Dimple Kapadia का वो इंटरव्यू जिसमें उन्होंने खोले Rajesh Khanna के साथ निजी जिंदगी के राज़ | TBRराजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच उन दिनों सबकुछ ठीक नहीं था। दोनों बेटियां हो चुकी थीं। शादी के करीब चार साल बीत चुके थे। राजेश खन्ना की फिल्में नाकाम हो रही थीं, उनके मन में एक तनाव ये भी था। इसी बीच डिंपल कपाड़िया और काका के नाज़ुक होते रिश्ते के बीच डिंपल ने एक इंटरव्यू दिया जिसने कमजोर होते रिश्ते में आग में घी का काम कर दिया।...more8minPlay
June 09, 2023Film Daag के बाद Yash Chopra ने Rajesh Khanna के साथ कभी काम क्यों नहीं किया?, Salim Khan ने बतायाराजेश खन्ना के सितारे जब गर्दिश में आए तभी अमिताभ बच्चन हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में एक चमक के साथ उभरे। जंजीर के बाद दीवार और फिर शोले की अतुलनीय कामयाबी ने उन्हें बुलंदी पर पहुंचा दिया। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि फिल्म अंदाज़ के बाद जीपी सिप्पी और दाग के बाद यश चोपड़ा ने राजेश खन्ना के साथ काम क्यों नहीं किया। सालों बाद सलीम खान ने एक इंटरव्यू में इसकी वजह बताई है।...more14minPlay
June 08, 2023Rajesh Khanna in 1970 : राजेश खन्ना के 1970 के दौर का किस्सा, जब दो साल के लिए बुक हो गए काका | TBRRajesh Khanna और Anju Mahendru के रिलेशन को तब पांच साल हो चुके थे। काका की आराधना रिलीज़ हुई थी, सुपरस्टार राजेश खन्ना के सितारे बुलंदी पर थे। हर कोई उन्हें साइन करने को तैयार था। तकरीबन दो साल तक राजेश खन्ना का हर दिन बुक हो चुका था। अब उनके पास न खुद के लिए समय था, न अंजू महेंद्रू के लिए।...more15minPlay
June 07, 2023Rajesh Khanna के सुपर स्टारडम का आंखों देखा किस्सा, सालों बाद Salim Khan और Javed Akhtar ने सुनायाराजेश खन्ना का सितारा 1969 से लेकर 1973 तक जिस रफ्तार में चमका, वैसा करिश्मा आजतक कोई भी फिल्म स्टार नहीं कर पाया। काका की एक झलक पाने को लोग बेताब थे। उन्हीं दिनों राजेश खन्ना लॉटरी के एक कार्यक्रम के लिए बेंगलुरु गए जहां उनका खुद के सुपर स्टारडम से सामना हुआ। सुनिए पूरा किस्सा...more13minPlay
June 07, 2023Rajesh Khanna और Yash Chopra की दोस्ती का किस्सा, जब फिल्म Daag के लिए काका ने दिखाई दरियादिली | TBRतब राजेश खन्ना की बैक टू बैक सुपरहिट फिल्मों का सिलसिला टूट गया था। इस बीच कुछ ऐसी फिल्में कर ली थीं जिनका ग्राफ पहले की फिल्मों सा नहीं था। मीडिया ने काका के करियर के खत्म होने की भविष्यवाणी कर दी। तभी यश चोपड़ा ने राजेश खन्ना को लेकर फिल्म दाग बनाई जिसने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए।...more13minPlay
June 06, 2023Shashi Kapoor की फिल्म उत्सव का किस्सा, जिसमें Rekha ने दिए थे सबसे बोल्ड सीन, Shekhar Suman थे हीरोसाल 1985 में रिलीज़ हुई शशि कपूर की फिल्म उत्सव बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। फिल्म समीक्षकों ने इसे कमजोर स्क्रिप्ट और कमजोर निर्देशन में बनी फिल्म करार दिया। इस फिल्म से तब शशि कपूर को करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ था। हालांकि फिल्म के गीत आज भी सुने जाते हैं।...more8minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.