राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू का रिश्ता उस दौर में शुरू हुआ था जब इन दोनों को कोई नहीं जानता था। अंजू, काका की गर्लफ्रेंड थीं। जो काका के सुपरस्टार बनने के बाद भी उनको वैसे ही देखती थीं जैसे पहले था। लेकिन राजेश खन्ना का बढ़ा हुआ रुतबा अब दोनों के बीच आने लगा था। सुनिए पूरी कहानी का Podcast.
राजेश खन्ना अपनी ज़िंदगी के आखिरी दिन तक अपने उस सुपर स्टारडम को तलाशते रहे जिसमें सारा हिन्दुस्तान काका का दीवाना था। सुनिए राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) का 15 साल पुराना इंटरव्यू।
रेखा उन दिनों करीब 25 फिल्मों में काम कर रही थीं। लेकिन इनमें से ज्यादातर फिल्में बी ग्रेड की थीं। मीडिया में रेखा अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहती थीं। शादी से पहले सेक्स को लेकर रेखा के बयान फिल्मी मैग्जीन में छपने लगे थे।
Amitabh Bachchan Interview : जब संन्यासी बन गए अमिताभ बच्चन, सुनिए साल 1984 में दिया गया इंटरव्यू
फिल्म शराबी की शूटिंग चल रही थी, जब अमिताभ बच्चन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे 40 दिन तक सबरीमाला मंदिर में अमिताभ बच्चन एक संन्यासी बन कर रहे। सुनिए पूरा इंटरव्यू
राजेश खन्ना ने 27 मार्च 1973 को अचानक डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली। देवयानी चौबल का दावा था कि ख़बर उनके अलावा किसी के पास नहीं थी। शादी वाले दिन देवयानी चौबल ने ही राजेश खन्ना को साफा बांधा और उसी रात वो अंजू महेंद्रू से मिलने पहुंचीं जिसका सीधा असर राजेश खन्ना और देवयानी के रिश्ते पर पड़ा। इसी का बदला लेने के लिए काका ने एक Exclusive Interview दिया।
राजेश खन्ना ने फिल्मों से थोड़ा सा ब्रेक लेकर राजनीति में कदम रखा। राजीव गांधी के कहने पर राजेश खन्ना ने नई दिल्ली सीट से पर्चा भरा, सामने मुकाबले में थे बीजेपी के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी। राजेश खन्ना के लिए ये चुनाव किसी फिल्म की शूटिंग जैसा ही था।
राजेश खन्ना ने साल 1982 में एक इंटरव्यू दिया, ये इंटरव्यू काका के फिल्मी करियर के तकरीबन 21 साल पूरे होने पर था। जिसमें काका ने अपने फिल्मी सफर पर खुलकर बात की। सुनिए क्या कहा?
तब राजेश खन्ना और टीना मुनीम की मोहब्बत के चर्चे थे। टीना ने काका पर डिंपल कपाड़िया से तलाक लेकर खुद से शादी का प्रस्ताव रखा। मगर काका डिंपल को तलाक देने को तैयार नहीं थे लिहाज़ा टीना ने काका से अलग होने का फैसला कर लिया। लेकिन टीना ने जाने से पहले काका को एक खूबसूरत तोहफा दिया।
राजेश खन्ना का साल 1990 में दिया गया वो Exclusive Interview जिसमें काका ने अपनी कभी न रिलीज़ होने वाली फिल्म 'जय शिव शंकर' के बारे में खुलकर बात की। ये हिंदुस्तान के बाहर लिया गया था। इसमें काका ने अपना दिल निकाल कर रख दिया।
राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन ने आनंद और नमक हराम के बाद कभी भी साथ में काम नहीं किया। उन दिनों काका का करियर ढल चुका था, अमिताभ बच्चन के सामने भी नए सितारे आकर खड़े हो गए थे। तभी एक मैग्जीन के साझा इंटरव्यू के लिए अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना साथ आए। इस इंटरव्यू ने तहलका मचा दिया।
14 min
About The Bollywood Radio
From the publisher's feed
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।