The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

By The Bollywood RadioTV & Film
Download on the App Store

The Bollywood Radio episodes

  • Rajesh Khanna के सुपरस्टारड को टक्कर देने वाली फिल्म, जीने की राह ने की थी छप्पर फाड़ कमाई | Podcast
    ‘जीने की राह’ (Jeene Ki Raah) फिल्म में जितेन्द्र (Jitendra), तनुजा (Tanuja) और संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) ने मुख्य भूमिकाओं में दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म को एलवी प्रसाद ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी एक बेरोजगार युवक के इर्द गिर्द लिखी गई थी, जो शादीशुदा होते भी एक अमीर लड़की से प्यार कर बैठता है और बाद में आत्मग्लानि में डूब जाता है. ये वो फिल्‍म थी, जिसने कमाई के मामले में राजेश खन्ना-शर्मिला टैगोर को भी टक्कर दे दी थी.
    4 min
  • Rajesh Khanna के साथ सुपरहिट फिल्में देने वाली Sharmila Tagore ने क्यों छोड़ा काका का साथ? Podcast
    Rajesh Khanna Sharmila Tagore: राजेश खन्ना ने यूं तो कई एक्ट्रेस के साथ काम किया था, पर गिनी-चुनी एक्ट्रेस के साथ ही उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था, जिनमें से एक थीं- शर्मिला टैगोर. कामयाब जोड़ी होने के बावजूद शर्मिला टैगोर ने काका से दूरी बना ली थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में इसकी वजह बताई थी.
    4 min
  • जब Raj Kapoor और Pran की दोस्ती में पड़ गई दरार, प्राण ने कभी साथ काम न करने की खाई कसम | Podcast
    Raj Kapoor and Pran Friendship: प्राण और राज कपूर बॉलीवुड के महान एक्टर ही नहीं, बड़े गहरे दोस्त भी थे. वे मुश्किल समय में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते थे. मगर एक चेक की वजह से उनके बीच दूरियां पैदा हो गई थीं, जिसके बाद दोनों ने कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया था.
    5 min
  • Amitabh Bachchan और Rajesh Khanna का Exclusive इंटरव्यू, मई 1990 की मूवी मैगज़ीन में छपा था |Podcast
    नमक हराम (1973) में एक साथ काम करने के सत्रह साल बाद, सुपरस्टार राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन एक साथ एक साक्षात्कार के लिए आए। मूवी पत्रिका के मई 1990 के अंक से संयुक्त साक्षात्कार का एक अंश यहां दिया गया है।
    8 min
  • जब थिएटर करते Rajesh Khanna को Shammi Kapoor की पत्नी Geeta Bali ने ऑफर कर दी फिल्म | Podcast
    हिंदी सिने जगत के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को एक्टिंग का शौक हमेशा से था। जब वो कॉलेज में पढ़ाई करते थे तब थियेटर किया करते थे। अपनी एक्टिंग को लेकर राजेश खन्ना इतने समर्पित थे कि एक नाटक के लिए कई दिन घंटों रिहर्सल किया करते थे। राजेश खन्ना वार्डन रोड के भोलाभाई देसाई मेमोरियल इंस्टीट्यूट में अपने ड्रामे की रिहर्सल करते थे। वहीं राजेश खन्ना को एक्टिंग करते अभिनेत्री प्रोड्यूसर गीता बाली ने देखा था और उन्हें एक फ़िल्म ऑफर कर दी थी।
    5 min
  • Film Deewaar के लिए पहली पसंद नहीं थे Amitabh Bachchan, Rajesh Khanna को लेना चाहते थे प्रोड्यूसर
    Amitabh Bachchan Classic Film Deewar Facts : सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने ‘दीवार’ के लिए जबरदस्त डायलॉग लिखे और अमिताभ बच्चन ने गजब का अभिनय किया. नतीजा ये रहा कि ये फिल्म पूरे 100 हफ्ते तक चली थी. फोर्ब्स मैगजीन ने भारतीय सिनेमा के 25 सर्वश्रेष्ठ अभिनय प्रदर्शनों में अमिताभ के अभिनय को जगह दी थी. हालांकि इस फिल्म के लिए अमिताभ पहली पसंद नहीं थे.
    5 min
  • Ram Gopal Verma की फिल्म सत्या बनने की कहानी, कैसे एक रात में तैयार हो गया कहानी का प्लान | Podcast
    Ram Gopal Varma Classic Movie: राम गोपाल वर्मा ने खुद को किसी एक जॉनर तक सीमित नहीं रखा और 'शिवा', 'रंगीला' और 'सत्या' जैसी यादगार फिल्में बनाईं. राम गोपाल वर्मा ने कई नए एक्टर्स को अपनी फिल्मों से रातोंरात स्टार बनाया है. उन्हें 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'सत्या' को बनाने का आइडिया कैसे आया था, इसके पीछे बड़ा दिलचस्प किस्सा है.
    4 min
  • Mumtaz को प्यार से मोटी बुलाते थे Rajesh Khanna, फिल्म रोटी के एक सीन को शूट करने में लगे थे 8 दिन
    हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) एक ऐसे स्टार हैं जिनके बारे में आज भी चर्चा होती रहती है. एक्टर की लाइफ से जुड़े इतने किस्से हैं कि अक्सर उनके साथ काम कर चुके लोग सुनाते रहते हैं. गजब का स्टारडम कैरी करने वाले राजेश की जोड़ी कई एक्ट्रेस के साथ जमती थी. राजेश की यूं तो तमाम खासियत थी लेकिन उनकी पर्सनैलिटी में एक खास बात ये भी थी कि अपनी को-एक्ट्रेस के साथ उनका काफी अच्छा तालमेल रहता था. अपने जमाने की दिग्गज की एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया. राजेश और मुमताज ने करीब दस फिल्मों में एक साथ काम किया था. इसमें इनकी एक फिल्म ‘रोटी’ (Roti) भी थी. फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसे मुमताज कभी भूल नहीं पाती है.
    4 min
  • Rajesh Khanna और Shabana Azmi की फिल्म अवतार ने गाड़े थे कामयाबी के झंडे, आज तक बजता है माता का गाना
    बॉलीवुड में एक्शन, रोमांस और पारिवारिक फिल्में एक नहीं, कई देखने को मिली. लेकिन कुछ फिल्में ऐसी बनीं, जिन्होंने इमोशन्स से लोगों का दिल जीत लिया. बॉलीवुड में पारिवारिक फिल्में बनीं, जिनको लोगों ने काफी प्यार दिया. चैत्र नवरात्र से पहले रिलीज हुई फिल्म 'अवतार' सुपरहिट साबित हुई और फिल्म ने राजेश खन्ना को एक बड़ा स्टार बना दिया.
    7 min
  • जब Dev Anand और GuruDutt ने निभाया एक दूसरे से किया वादा, फिल्म में गाने को लेकर अड़ गए थे देवानंद
    देव आनंद (Dev Anand) और गुरु दत्त (Guru Dutt) की दोस्ती के किस्से आज भी सुनाए जाते हैं. ये दोनों ही एक्टर अपने संघर्ष के दिनों से साथ थे और फिल्मों में बेहिसाब स्टारडम हासिल करने के बाद भी दोनों की दोस्ती कायम रही. इन दोनों स्टार्स की दोस्ती कितनी गहरी थी इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि दोनों ने संघर्ष के दिनों में एक-दूसरे को अपनी- अपनी फिल्म में मौका देने का वादा किया था. देव आनंद ने गुरु दत्त को अपनी फिल्म का डायरेक्टर बनाने का वादा किया. तो वहीं गुरु दत्त ने एक्टर को अपनी फिल्म में कास्ट करने का वादा कर डाला था. इतना ही नहीं दोनों ने अपना वादा बखूबी निभाया भी.
    4 min

About The Bollywood Radio

From the publisher's feed

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।

More shows like The Bollywood Radio

Ravi Choudhary by Ravi Choudhary

Ravi Choudhary

8 Listeners

SRMN by SRMN

SRMN

18 Listeners

Hit Bollywood Songs by lokesh B

Hit Bollywood Songs

25 Listeners

Songs by Subhash Yadav

Songs

1 Listeners

olivia rodrigo unrealesed songs by cami

olivia rodrigo unrealesed songs

808 Listeners

Ishq- by Muzammil Jit

Ishq-

3 Listeners