फरीदा जलाल (Farida Jalal) को मां-बहन, भाभी के सपोर्टिव रोल में ही ज्यादा देखा गया, जबकि इन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस ही फिल्मी सफर शुरू किया था. फरीदा बेहद शर्मीली थीं और फिल्मों में रोमांटिक सीन करने में हालत खराब हो जाती थी. साल 1965 में यूनाइटेड फिल्म प्रोड्यूसर्स और फिल्मफेयर ने एक टैलेंट हंट का आयोजन किया था, जिसमें देश भर से कुल 10 हजार लोगों ने हिस्सा लिया. इस टैलेंट हंट को बिमल रॉय, बी आर चोपड़ा, नासिर हुसैन, जी पी सिप्पी, शक्ति सामंत जैसे दिग्गज फिल्ममेकर्स जज कर रहे थे. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस प्रतियोगिता के आखिरी राउंड में राजेश खन्ना, विनोद मेहरा, धीरज कुमार और फरीदा जलाल समेत 8 लोग थे.