The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

By The Bollywood RadioTV & Film
Download on the App Store

The Bollywood Radio episodes

  • Dharmendra और Asha Parekh के बीच फिल्माया जाना था एक रोमांटिक सीन, डायरेक्टर के छूट गए थे पसीने
    Dharmendra and Asha Parekh Film: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के साथ आशा पारेख ने कई यादगार फिल्मों में काम किया था. वे जब धर्मेंद्र के साथ 1966 की फिल्म 'आए दिन बहार के' में काम कर रही थीं, तब सेट का बड़ा अजीब माहौल था. दोनों को एक रोमांटिक सीन शूट करना था, पर टेंशन फिल्म निर्माता ओम प्रकाश को हो रही थी. आशा पारेख ने एक बातचीत में फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है.
    5 min
  • Rajesh Khanna ने Dimple Kapadia से शादी करने से पहले रखी थी शर्त, Rishi Kapoor से जुड़ा है कनेक्शन
    डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने फिल्म ‘बॉबी’ में साथ काम किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उस वक्त ये दोनों डेट कर रहे थे, लेकिन ऋषि कपूर के पिता राज कपूर के चलते दोनों की राहें अलग हो गईं और फिर डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना संग शादी कर ली. डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई थी.
    4 min
  • Rajesh Khanna के सबसे व्यस्त दौर में बनने वाली फिल्म आनंद, जिसकी स्क्रिप्ट सुनने का समय भी नहीं था
    राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) स्टारर फिल्म ‘आनंद’ (Anand) की अधिकतर शूटिंग मुंबई (उस समय के बंबई) के मोहन स्टूडियो में की गई थी. ऋषिकेश मुखर्जी ने करीब 1 महीने में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी. ‘आनंद’ के सीन और डायलॉग्स आज भी याद किए जाते हैं.
    4 min
  • Nargis के लिए Dilip Kumar ने Raj Kapoor से तोड़ ली दोस्ती, किस्मत ने फिर खेला अजब खेल | Podcast
    दिलीप कुमार (Dilip kumar) हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता थे. अपने अभिनय सफर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में किया था. एक्टिंग ऐसी कि लोग उनके मुरीद हो जाते थे. राज कपूर संग उनकी दोस्ती की तो मिसाल दी जाती थी. सायरा बानो संग शादी होने पर सबसे ज्यादा खुश अगर कोई था तो वो राजकपूर ही थे. लेकिन जब दिलीप और सायरा के बीच नरगिस आ गई थीं, तो राज कपूर ने भी दिलीप कुमार का साथ छोड़ दिया था.
    4 min
  • Rajendra Kumar से Rajesh Khanna ने खरीदा था भूत बंगला, अचानक से चमक उठी किस्मत | Haunted house
    Haunted Bungalow made Rajendra Kumar Superstar : राजेंद्र कुमार जब एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे,तो उनके पास महज 50 रुपये थे. फिल्मों से पहचान मिली तो 60 के दशक की शुरुआत में राजेंद्र कुमार ने मुंबई के कार्टर रोड पर एक बंगला खरीदा. बंगले में शिफ्ट होते ही अभिनेता की किस्मत चमकी थी. एक्टर ने लगातार 15-20 हिट फिल्में दीं. बाद में उन्होंने ये बंगला राजेश खन्ना को बेच दिया था तो 'काका' के सितारे भी चमक उठे. बाद में यही बंगला अमिताभ बच्चन ने खरीद लिया.
    5 min
  • Rekha और Om Puri की सबसे विवादित फिल्म जिसके बोल्ड सीन ने तहलका मचा दिया था | Naveen Nishchal
    सदाबहार और खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री हैं. वह अपने एक्टिंग के साथ के अलावा अपनी बोलती हुईं आंखों और डायलॉग डिलीवरी से हर किसी को बेहद आसानी से इम्प्रेस कर देती हैं. वह जिस रोल में रहती हैं उसे इतनी संजीदगी और सादगी से प्ले करती हैं कि फिल्म देखने के बाद लोग उनकी सूरत को काफी दिनों तक भूल ही पाते हैं. कुछ ऐसा ही उनकी फिल्म 'आस्था: इन द प्रिजन ऑफ स्प्रिंग' (Aastha: In the Prison of Spring) में देखने को मिला था. सामाजिक मुद्दे पर बनी इस फिल्म में रेखा (Rekha) और ओमपुरी (Om Puri) लीड देखे गए थे. फिल्म में रेखा और ओमपुरी के लव मेकिंग सीन देख हर कोई अवाक रह गया था.
    5 min
  • जब एक इंटरव्यू में अपनी दम तोड़ती शादीशुदा जिंदगी पर खुलकर बोले Rajesh Khanna| Dimple Kapadia
    राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) सबसे अधिक फी लेने वाले एक्टर थे. राजेश ने खन्ना तीन दशकों तक बॉलीवुड में राज किया है. हालांकि, राजेश खन्ना अपनी सुपरहिट फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में रहते थे. कभी डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) तो कभी दूसरे एक्ट्रेस के साथ राजेश खन्ना का नाम अक्सर जुड़ता था.
    5 min
  • Rajesh Khanna ने पूरी जिंदगी Shatrughan Sinha से नहीं की बात, शॉटगन ने कई बार मांगी थी माफी| Podcast
    बॉलीवुड के सुपरस्टार शत्रुघन सिन्हा एक अभिनेता के साथ सफल राजनेता भी हैं. भाजपा के दिग्गज नेताओं में गिने जाने वाले शत्रुघन सिन्हा की चुनाव को लेकर राजेश खन्ना के साथ सालों पुरानी दोस्ती टूट गई थी. साल 1992 में शत्रुघन सिन्हा ने राजेश खन्ना के खिलाफ दिल्ली उपचुनावों में पर्चा भरा था. इस बात से राजेश खन्ना उनसे खफा हो गए थे और जिंदगी भर बात नहीं की. शत्रुघन ने कई बार कोशिश की लेकिल बात नहीं बनी. शत्रुघन ने खुद इस किस्से को शेयर किया है.
    6 min
  • Lata Mangeshkar को हीरोइन बनाना चाहते थे Raj Kapoor, शो मैन के एक कमेंट से नाराज हो गई थीं लता दी
    साल 1978 में राजकपूर ने फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ बनाई. इस फिल्म में राजकपूर तन की सुंदरता की बजाय प्यार, विश्वास और निस्वार्थ संबंधों को दिखाना चाहते थे. फिल्म में हीरो शशि कपूर हीरोइन को देखे बिना, सिर्फ उसकी मखमली आवाज सुनकर ही प्रेम कर बैठते हैं. इस फिल्म के लिए लता मंगेशकर बिल्कुल फिट थीं. लता जी इसके लिए तैयार थीं लेकिन एक इंटरव्यू की वजह से लता दी ने फिल्म में एक्टिंग करने से इनकार कर दिया था.
    4 min
  • जब पहली बार स्टेज पर एक लाइन भी नहीं बोल पाए Rajesh Khanna, पब्लिक ने काका पर फेंके अंडे | Podcast
    हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) पहली बार जब स्टेज पर चढ़े थे एक लाइन भी नहीं बोल पाए थे. डर के मारे हालत खराब हो गई थी. खैर समय के साथ राजेश यानी जतिन यानी काका ने खुद को तराशा, कई तरह की दिक्कतों का सामना किया और एक दिन थियेटर में अपने परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया. आज किस्सा उस दौर का जब राजेश अपनी जमीन बनाने की कोशिश में जुटे हुए थे.
    4 min

About The Bollywood Radio

From the publisher's feed

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।

More shows like The Bollywood Radio

Ravi Choudhary by Ravi Choudhary

Ravi Choudhary

8 Listeners

SRMN by SRMN

SRMN

18 Listeners

Hit Bollywood Songs by lokesh B

Hit Bollywood Songs

25 Listeners

Songs by Subhash Yadav

Songs

1 Listeners

olivia rodrigo unrealesed songs by cami

olivia rodrigo unrealesed songs

808 Listeners

Ishq- by Muzammil Jit

Ishq-

3 Listeners