Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
March 06, 2022पिता के देहांत के बाद कंडक्टर की नौकरी करते थे Sunil Dutt, इतनी थी पहली सैलरीहिंदी सिनेमा में सुनील दत्त (Sunil Dutt) का बहुत बड़ा नाम हुआ करता था. उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया जिनमें 'मेरा साया', 'मदर इंडिया' और 'पड़ोसन' जैसे नाम शामिल हैं. भले ही उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर करोड़ों दिलों में जगह बनाई लेकिन उस मुकाम तक पहुंचना सुनील (Sunil Dutt) के लिए आसान नहीं था. सुनील दत्त की ज़िंदगी में एक ऐसा वक्त भी आया था जब उन्होंने कंडक्टर की नौकरी की थी. जब वो सिर्फ 5 साल के थे तब सुनील दत्त के पिता का देहांत हो गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तब उनके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी. वहीं, मुंबई में पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए सुनील दत्त ने बस में कंडेक्टर का काम करना शुरू कर दिया था. #SunilDutt #OldMovies #TheBollywoodRadio...more3minPlay
March 03, 2022Madhubala ने लगवाए थे Dilip Kumar को कोर्ट के चक्कर, गुस्से में की थी इस बड़े स्टार से शादीहिंदी सिनेमा में मधुबाला (Madhubala) का नाम हमेशा के लिए अमर है, वजह न सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि खूबसूरती भी थी. अपने करियर के दौरान मधुबाला (Madhubala) का नाम बहुत से लोगों के साथ चर्चा में रहा. इनमें सुपरस्टार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का नाम भी शामिल है. आज भी दोनों के प्यार के चर्चे लोगों की जुबान पर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मधुबाला (Madhubala) और दिलीप कुमार (Dilip KUmar) का रिश्ता 9 साल तक चला था. इतना ही नहीं, दोनों की सगाई भी हो चुकी थी और शादी भी करने वाले थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था और मधुबाला (Madhubala) की शादी किशोर कुमार (Kishor Kumar) से हो गई....more3minPlay
March 01, 2022Rekha के एक मजाक के चलते Jitendra ने Sridevi संग की थी अपनी ये फिल्म, हिट हो गई थी जोड़ीरेखा (Rekha) के एक मजाक के कारण ही जितेंद्र (Jitendra) ने श्रीदेवी (Shri Devi) के साथ फिल्म की थी। रेखा ने अगर मजाक न किया होता तो शायद श्रीदेवी इंडस्ट्री में इतनी जल्दी कायमायब न हुई होतीं।...more3minPlay
February 28, 2022Jaya Bachchan के कहने पर डैनी ने बदल दिया था अपना नाम, अमिताभ के साथ काम करने से हट जाते थे पीछेफिल्म ‘अग्निपथ’ में अमिताभ बच्चन ने विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका और डैनी डेन्जोंगपा को कांचा चीना के किरदार में देखा गया था। वहीं डैनी ने फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने फिल्म को याद करते हुए कहा था ‘जब मुकुल आनंद ने मुझे अग्निपथ में अमित जी के साथ कांचा चीना की भूमिका के बारे में बताया, तो मुझे पता था कि मेरे किरदार पर किसी का भी ध्यान नहीं जाएगा’।...more4minPlay
February 27, 2022Madhubala के आखिरी दिनों में अस्पताल मिलने पहुंचे थे Dilip Kumar, कही थी ये बातMadhubala-Dilip Kumar: हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार मधुबाला (Madhubala) न सिर्फ अदाकारी के लिए बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती थीं. सुपरस्टार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के साथ मधुबाला (Madhubala) की लव स्टोरी को लोग आज भी पढ़ना पसंद करते हैं. दोनों कई सालों तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे लेकिन मधुबाला (Madhubala) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) शादी के बंधन में न बंध सके. दिलीप कुमार (Dilip Kumar) से अलग होने के बाद मधुबाला (Madhubala) ने मशहूर सिंगर किशोर कुमार (Kishore Kumar) से शादी की थी. हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही मधुबाला (Madhubala) को अपनी दिल की बीमारी वेंट्रिकुलर सेप्टल (दिल में छेद) का पता चला....more4minPlay
February 26, 2022Rajesh Khanna को किस फिल्म को न करने का रहा जीवन भर मलाल और क्यों?राजेश खन्ना ने शक्ति सामंत की पूरी परेशानी सुनी और उनकी बातों को समझा. इसके बाद ‘अमानुष’ के हिंदी वर्जन के लिए भी उत्तम कुमार को साइन कर लिया गया. इसके बाद ये फिल्म टाइम पर बनकर रिलीज हुई और दर्शकों को काफी पसंद भी आई. भले ही राजेश खन्ना ने हंसते हुए शक्ति सामंत के कहने पर इस फिल्म से अपने कदम पीछे खींच लिए थे, लेकिन इस सुपरस्टार को जिंदगी भर ये मलाल रहा कि वो इतनी शानदार और कल्ट फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए....more5minPlay
February 25, 2022वो एक्टर जिसने एक विधवा औरत पर रहम खाकर की थी उसकी बेटी से शादीओमप्रकाश को ‘दासी’ फिल्म के जरिये पहला ब्रेक मिला, इसके बाद उन्होंने मुड़कर नहीं देखा। ओमप्रकाश ने अपने करियर में आजाद,मिस मैरी, हावड़ा ब्रिज, दस लाख, प्यार किए जा, खानदान, साधु और शैतान, गोपी, दिल दौलत दुनिया समेत कई फिल्मों में काम किया। हर फिल्म में उनका किरदार पहले से जुदा होता था। वे डायरेक्टर भी रहे। राजकपूर और नूतन जैसे स्टार्स को उन्होंने ‘कन्हैया’ में डायरेक्ट किया था।...more4minPlay
February 23, 2022जब Shatrughan Sinha को फ़िल्म से हटाने पर अड़ गए डायरेक्टर, इस एक्ट्रेस ने दे दी थी धमकीजब ये बात मुमताज़ को पता चली तो उन्होंने डायरेक्टर को धमकी दे दी कि अगर शत्रुघ्न को फिल्म से निकाला गया तो वो इस फिल्म में काम नहीं करेंगी. वो लीड एक्ट्रेस थीं और उस वक्त मुमताज़ हिंदी सिनेमा में हिट हो चुकी थीं, इसीलिए डायरेक्टर ने अपना फैसला बदल दिया. आपको बता दें कि फिल्म 'खिलौना' साल 1970 में रिलीज़ हुई थी जिसमें मुमताज़ और शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा संजीव कुमार लीड रोल में थे....more3minPlay
February 23, 2022Rajesh Khanna के साथ बाइक पर शूटिंग को लेकर डरी हुई थीं Hema Malini, खुद बताई वजहहेमा मालिनी ने कहा, 'मैं इस बात को लेकर परेशान थी कि राजेश खन्ना को बाइक चलानी आती भी है या फिर नहीं? डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने एक दिन बताया कि ये गाना बाइक पर शूट होगा. मैं डर गई और ये सोचने लगी कि अब क्या होगा? जब मैं पहली बार राजेश खन्ना के पीछे बाइक पर बैठी तब उनसे मैंने पूछा कि आपको बाइक चलानी आती भी है या फिर नहीं?'...more3minPlay
February 22, 2022जब चार शब्द ढंग से नहीं बोल पाए थे राजेश खन्ना, नाराज हो गए थे डायरेक्टर, रोते हुए घर लौटे थे काकाउनके कॉलेज के दिनों का एक दोस्त मुंबई के बहुचर्चित आईएनटी ड्रामा कंपनी से जुड़ा हुआ था। राजेश खन्ना अपने दोस्त के साथ हर शाम आईएनटी ड्रामा कंपनी की रिहर्सल के वक्त वहां पहुंच जाते। एक कोने में बैठ जाते और चुपचाप रिहर्सल कर रहे अभिनेताओं को घूरते रहते और अपने मन में तमाम ख्वाब पालते रहते।...more4minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.