The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

By The Bollywood RadioTV & Film
Download on the App Store

The Bollywood Radio episodes

  • जयाप्रदा ने सुनाया राजेश खन्ना का किस्सा, आते ही पहले वड़ा पाव खाते थे काका
    यासिर उस्मान की किताब में किस्से के बारे में आगे लिखा है, 'राजेश खन्ना लोगों की डांट से परेशान हो गए थे. इसी वजह से उन्होंने सबके सामने ही कह दिया, 'देखिए करियर और ऐक्टिंग की ऐसी की तैसी. किसी भी चीज़ के लिए मैं अपनी लाइफ-स्टाइल को नहीं बदलूंगा'. राजेश खन्ना की ऐसी बातें सुनकर सेट पर मौजूद हर कोई हैरान और खामोश हो गया था.
    4 min
  • जब Rekha ने खुद को बताया Amitabh Bachchan की दूसरी औरत, रो पड़ी थीं Jaya Bachchan
    रेखा, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की कहानी जितनी फिल्मी है उतनी ही हकीकत भी है. सत्तर के दशक में रेखा ने स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में बहुत से चौंकाने वाले खुलासे किए थे.
    5 min
  • जब चुनावी अखाड़े में उतरे Rajesh Khanna, Lal Krishna Advani से मिली थी हार
    ये उन दिनों की बात है जब दिल्ली में राजेश खन्ना की महफिले सजने लगीं थी, दिल्ली राजेश खन्ना का दूसरा घर हो गया था. यहीं से लाल कृष्ण आडवाणी के खिलाफ राजेश खन्ना चुनाव लड़ रहे थे मगर काका की ये राह इतनी आसान नहीं थी.
    5 min
  • जब Rajesh Khanna बीमार हुए और फैंस ने शुरू कर दी 'काका' की फोटो की सिकाई
    सिकाईएक बार राजेश खन्ना बीमार पड़े, तेज बुखार से पीड़ित थे. राजेश खन्ना के बीमार होने की खबर जैसे ही फैंस को मिली तो कोई पूजा पाठ करने लगा कोई मंदिर-मस्जिद मत्था टेकने लगा. वहीं कुछ लड़कियां इस तरह परेशान हो गई थीं कि राजेश के पोस्टर पर बर्फ से सिकाई करने लगी. ऐसा करके वो एक्टर के बुखार को उतारने की कोशिश करने लगी. हैरानगी की हद तक ऐसा क्रेज किसी स्टार के बारे में कभी नहीं सुना गया. लड़कियां जब उनकी फिल्म देखने सिनेमाहाल में जाती थीं तो हर लड़की को यही लगता था कि स्क्रीन पर भले ही कोई हीरोइन हो रोमांस वो उसके साथ ही कर रहे हैं.
    4 min
  • जब Shatrughan Sinha ने सालों तक Asha Parekh से नहीं की बात, सुनिए क्या थी वजह?
    इस फिल्म की शूटिंग के वक्त शत्रुघ्न सिन्हा और आशा पारेख का किसी बात पर विवाद हो गया था. बात इतनी बढ़ गई कि आशा ने शॉटगन पर अभद्रता का आरोप लगा दिया था. इस बात से नाराज़ होकर शत्रुघ्न सिन्हा ने आशा पारेख से कई सालों तक बात नहीं की थी. कई साल बाद शत्रुघ्न सिन्हा एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा था कि, 'वैसे तो इंडस्ट्री में उनकी सभी कलाकारों से अच्छी बनती थी मगर उनकी नासमझी की वजह से एक विवाद हो गया था'.
    3 min
  • गंगूबाई काठियावाड़ी' में Ajay Devgn बने 'करीम लाला', सुनिए असली गैंगस्टर की कहानी
    मुंबई का सबसे पहला माफिया डॉन करीम लाला ही था, जिसे अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान भी रियल डॉन मानते था. कहा जाता है कि मुंबई में करीम लाला के नाम का बोल बोला था. वो जहां भी कदम रख दे, लोग डर से थर-थर कांपने लगते थे. मुंबई डॉन रहते हुए उसका नाम कई गैर-कानूनी कामों में शुमार था. यही नहीं, कहते हैं कि करीम लाला इतना पावरफुल था कि उसने एक बार बीच बजार दाऊद इब्राहिम की पिटाई कर दी थी.
    4 min
  • जब Lata Mangeshkar ने ठुकरा दिया Meena Kumari के घर आने का न्यौता
    लता मंगेशकर ने आगे कहा, 'मीना कुमारी को अपने बालों पर गर्व था. मेरे बाल देखकर वो बोलीं, 'कितने लंबे बाल हैं आपके'. तब मैंने भी कहा कि इन्हें मैंने कभी नहीं काटा'. आपको बता दें कि फिल्म 'पाकीजा' में लता मंगेशकर ने मीना के लिए गाए हैं. फिल्म के गानों की रिहर्सल के दौरान मीना कुमारी लता मंगेशकर के घर भी जाती थीं.
    3 min
  • Dharmendra को जब Lata Mangeshkar ने दी जीने की हिम्मत, एक्टर के बुरे दिनों की साथी रही थीं गायिका
    लता मंगेश्कर (Lata Mangeshkar) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। धर्मेंद्र (Dharmendra), लता के जाने से बेहद सदमे हैं। लता मंगेश्कर एक्टर के सुख-दुख की साथी थीं। लता मंगेश्कर संग धर्मेंद्र का रिश्ता कैसा था, चलिए जानें।
    3 min
  • Lata Mangeshkar Death: लता मंगेशकर का डूंगरपुर के महाराजा से था खास रिश्ता, क्यों नहीं हो पाई शादी?
    लता मंगेशकर ये प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई। शायद इसीलिए लता ने आज तक शादी नहीं की। लता मंगेशकर को डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से लता मंगेशकर बेहद प्यार करती थीं। ये महाराजा लता के भाई ह्रदयनाथ मंगेशकर के दोस्त भी थे। कहा जाता है कि राज सिंह ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वो किसी भी आम घर की लड़की को उनके घराने की बहू नहीं बनाएंगे। राज ने यह वादा मरते दम तक निभाया।
    3 min
  • Lata Mangeshkar का निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली आखिरी सांस
    ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने लता मंगेशकर के निधन के कारण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक बयान में कहा कि मंगेशकर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते उनका निधन हुआ। उन्हें जनवरी में निमोनिया और कोरोना वायरस से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
    4 min

About The Bollywood Radio

From the publisher's feed

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।

More shows like The Bollywood Radio

Ravi Choudhary by Ravi Choudhary

Ravi Choudhary

8 Listeners

SRMN by SRMN

SRMN

18 Listeners

Hit Bollywood Songs by lokesh B

Hit Bollywood Songs

25 Listeners

Songs by Subhash Yadav

Songs

1 Listeners

olivia rodrigo unrealesed songs by cami

olivia rodrigo unrealesed songs

808 Listeners

Ishq- by Muzammil Jit

Ishq-

3 Listeners