Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
January 27, 2022Nutan ने बीस साल तक अपनी मां Shobhna Samarth से बात नहीं की, कोर्ट में मुकदमा भी लड़ाइससे इतर नूतन एक बार बॉलीवुड एक्टर संजीव कुमार को थप्पड़ मारने के लिए भी चर्चा में रह चुकी हैं। नूतन ने इस मामले को लेकर कहा था कि मुझे उन्हें उनकी जगह दिखानी पड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संजीव कुमार ने अपने और नूतन के अफेयर की खबरें फैलाई थीं, जिससे एक्ट्रेस को काफी गुस्सा आ गया था और उन्होंने ‘देवी’ के सेट पर ही संजीव कुमार को चांटा मार दिया था।...more3minPlay
January 26, 2022जब Dharmendra और Sunil Dutt की वजह से Mumtaz से नाराज हो जाते थे Rajesh Khannaइसके अलावा मुमताज़ ने आगे बताया, 'उन्हें लगता था कि मुझपर उनका हक है, हमने एक साथ बहुत सी फिल्मों में काम किया है, जो सभी हिट हुईं. वो मुझसे कहा करते थे, 'ज्यादा फिल्में साइन करने की आपको क्या जरूरत है?' मैं भी उनसे कहती, आपने क्यों इतनी फिल्में साइन की हैं? ऐसे ही बातों-बातों में हमारा पैचअप भी हो जाता था'....more3minPlay
January 25, 2022हिंदी फिल्मों में निगेटिव रोल करने वाली बिंदु कभी मां क्यों नहीं बनीं?बिंदू ने पहली बॉलीवुड फिल्म 'अनपढ़' (1962) तब की थी, जब वे महज 11 साल की थीं। इस फिल्म में उन्होंने माला सिन्हा की बेटी का रोल किया था। उनके असली बॉलीवुड करियर की शुरुआत शादी के बाद ही हो पाई थी। शादी के एक साल बाद उन्होंने राजेश खन्ना के साथ 'दो रास्ते' (1969) साइन की। जब वे इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तभी उनके हाथ में 'इत्तेफाक', 'डोली' और 'आया सावन झूम के' जैसी फिल्में आ गईं।...more5minPlay
January 24, 2022जब फिल्म के पहले दिन Raj Kumar ने रुकवा दी शूटिंग, ज़ेवरात को लेकर हुआ था हंगामाऐसे में अपनी ज़िद पर अड़े राजकुमार शूटिंग करने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे. राजकुमार को सबने मनाने की कोशिश की लेकिन सब बेकार गई. थक हारकर फिल्म के निर्माता को राजकुमार की ज़िद माननी पड़ी और उनके लिए असली आभूषण मंगाए गए. राजकुमार का मानना था कि दर्शकों को बड़े पर्दे पर सब कुछ रियल दिखना चाहिए. टाइम के लंबे नुकसान के बाद सेट पर जब असली आभूषण आए तब जाकर राजकुमार ने फिल्म का पहला सीन शूट किया....more3minPlay
January 24, 2022Pushpa Unknown Facts: 300 गाड़ियां, 1500 लोग, चौंका देंगी 'पुष्पा' की शूटिंग से जुड़ी ये 8 बातेंअल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa: The Rise) कोरोना काल में रिलीज होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर छा गई। साउथ हो या नॉर्थ, देश के कोने-कोने में इस फिल्म को पसंद किया गया। दर्शकों की भारी डिमांड के बाद इसे ओटीटी पर भी रिलीज किया गया। बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा: द राइज' ने 300 करोड़ (Pushpa Box Office Collection) से भी ज्यादा रुपये कमाए। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अपोसिट रश्मिका मंदाना नजर आईं। सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा' की न केवल कहानी बल्कि एक-एक गाना और डायलॉग खूब लोकप्रिय हुआ। आइए 'पुष्पा: द राइज' से जुड़े अनसुने किस्से (Pushpa Unknown Facts) सुनाते हैं जिनसे शायद आप अभी तक अंजान होंगे।...more5minPlay
January 23, 2022जब Madhubala ने Dilip Kumar को कोर्ट में घसीटा, गवाही के लिए कोर्ट में लगी हाज़िरीफिल्म के प्रमोशन के लिए अखबार में तस्वीर छपवाई गई। जिसमें मधुबाला (Madhubala) को हटाया दिया गया था। उनकी जगह वैजयंतीमाला की तस्वीर थी। बात इतनी बिगड़ गई कि मधुबाला ने इस मुद्दे को कोर्ट तक घसीटा। जिसके लिए दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को भी गवाही के लिए कोर्ट में पेश होना पड़ा। दोनों के बीच और दरार आ गई और कुछ ही समय बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।...more4minPlay
January 22, 2022Afghanistan की इकलौती Porn star Yasmeena Ali ने Taliban को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे| PODCASTअफगानिस्तान की इकलौती और प्रसिद्ध पॉर्न स्टार यासमीना अली ने तालिबान राज को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। तालिबान के पहले शासनकाल के दौरान कुछ सालों की रही यासमीना अली ने खुलासा किया है, कि कैसे तालिबान खुद को उसके शरीर का मालिक समझते हैं। एक वक्त तालिबान के डर से खौफजदा रहने वाली यासमीना अली के तालिबान पर खुलासे रोंगटे खड़े करने वाले हैं।...more6minPlay
January 21, 2022जब Amjad Khan ने एक 14 साल की लड़की से कहा - बड़ी हो जाओ, तुमसे शादी करनी हैएक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता की पत्नी शेहला खान ने कहा, अमजद खान ने मेरे घर शादी का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन इस दौरान मेरे परिवार के सदस्यों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया क्योंकि मैं शादी करने के लिए बहुत छोटा था, लेकिन उनका प्यार बरकरार रहा और वे कई सालों तक गुपचुप तरीके से मिले और एक दिन हमारे परिवार वालों ने हमारी शादी के लिए हामी भर दी, इस जोड़े ने 1972 में शादी कर ली और एक साल बाद 1973 में, दंपति का एक बेटा शादाब हुआ।...more4minPlay
January 21, 2022जब Rekha से उलझ गईं Mausmi Chatterjee, फिल्म में नाम को लेकर हुआ था विवादसाल 1978 में फिल्म रिलीज़ हुई थी जिसका नाम था 'भोला-भाला'. इस फिल्म की वजह से मौसमी, रेखा से उलझ गईं थीं. दरअसल, फिल्म के मेकर्स ने इसके नेम टाइटल में रेखा का नाम मौसमी से पहले रखा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बात मौसमी को पसंद नहीं आई और वो भड़क गईं. इतना ही नहीं उन्होंने मेकर्स पर अपना नाम रेखा से आगे लिखवाने के लिए दबाव बनाया. हालांकि, उनके दवाब डालने का कोई असर नहीं हुआ, क्योंकि नेम टाइटल में रेखा का नाम ही पहले रखा गया....more3minPlay
January 21, 2022Rajesh Khanna को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वो रिकॉर्ड जिसे Amitabh Bachchan भी नहीं तोड़ पाएराजेश खन्ना ने साल 1969 से 1971 तक लगातार 15 सुपरहिट फिल्में दी थीं. जो अपने आपमें एक रिकॉर्ड है. इस रिकार्ड को अमिताभ बच्चन भी तोड़ नहीं पाए हैं. काका ने साल 1966 में अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी लगभग 74 फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर 'गोल्डन जुबली' और 22 फिल्मों ने 'सिल्वर जुबली' मनाई थी. राजेश खन्ना को 3 बार बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. इसके अलावा उन्हें साल 2005 में फिल्मफेयर का 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिया गया था. उन्हें ये अवॉर्ड अमिताभ बच्चन ने ही दिया था...more3minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.