परिवार बना दुश्मन
बॉलीवुड एक्ट्रेस हाजी मस्तान की दूसरी पत्नी थी, जब तक अंडरवर्ल्ड डॉन जिंदा रहा, तब तक तो किसी की हिम्मत नहीं हुई, कि उनसे ऊंची आवाज में बात कर लें, उनकी मौत के बाद जहां एक तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस एक-एक रुपये की मोहताज हो रही थी, वो कमाई का जरिया तलाश रही थीं, तो दूसरी तरफ हाजी मस्तान का परिवार भी उनका दुश्मन बन गया था। मुंबई अंडरवर्ल्ड के राजा कहे जाने वाले हाजी मस्तान का बॉलीवुड से बेहद लगाव था, मुंबई के पुराने लोग बताते हैं कि मस्तान ने अपनी पत्नी सोना की वजह से कई फिल्मों में पैसा लगाया, हालांकि उनकी फिल्में नहीं चल सकी। लेकिन उन्होने अपनी तरफ से उन्हें हिट बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी।