Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
February 05, 2022Gangubai Kathiawadi Real Story: मर्दों की 'बदचलन दुनिया' की रानी थी गंगूबाई, सुनिए असली कहानीगंगूबाई ने अपने जीवन में न सिर्फ सेक्स वर्कर्स के लिए काम किया, बल्कि अनाथ बच्चों के लिए भी सहारा बनी। गंगूबाई ने कई बच्चों को गोद लिया। ये बच्चे या तो अनाथ थे या बेघर। इन बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी गंगूबाई की थी। गंगूबाई ने सेक्स वर्कर्स के अधिकार और हितों के लिए अपनी आवाज खूब बुलंद की। मुंबई के आजाद मैदान में सेक्स वर्कर्स के हक में गंगूबाई का भाषण वहां के हर छोटे-बड़े अखबारों की सुर्खियां बनीं। हुसैन जैदी की किताब में जिक्र है कि गंगूबाई उस वक्त देश के प्रधानमंत्री रहे जवाहरलाल नेहरू से भी मिली थीं।...more7minPlay
February 04, 2022'ना कजरे की धार, ना मोतियों के हार' वाली हीरोइन Poonam Jhawar जो मशहूर होकर गायब हो गईं2012 में एक फिल्म आई, ‘ओह माय गॉड’. अक्षय कुमार-परेश रावल की बहुचर्चित फिल्म. जिसमें ईश्वर पर केस ठोक देने वाले आम आदमी की कहानी थी. फिल्म बहुत हिट रही. साथ ही हिट रहे उसके किरदार. मिथुन चक्रवर्ती और गोविन्द नामदेव कैसे कद्दावर अभिनेताओं ने इसमें धर्मगुरुओं का रोल किया था. ऐसा ही एक रोल पूनम के हिस्से भी आया था. गोपी मैया नाम की एक साध्वी का रोल. ये रोल कंट्रोवर्शियल साध्वी राधे मां से सीधे-सीधे प्रेरित मालूम पड़ता था....more5minPlay
February 02, 2022जब काम मांगने के लिए Rajesh Khanna ने किया टीवी का रुख, Dheeraj Kumar ने सुनाया किस्साराजनीति से मोह भंग होने के बाद राजेश खन्ना एक बार फिर फिल्मों में लौटना चाहते थे, लेकिन अब कोई भी निर्माता निर्देशक काका को लेने के लिए तैयार नहीं था. टीवी के मशहूर निर्माता निर्देशक धीरज कुमार ने तब राजेश खन्ना को छोटे पर्दे पर आने की सलाह दी...more5minPlay
February 02, 2022Anand Mahindra ने सुनाया 50 साल पुरानी फिल्म 'आराधना' का किस्साराजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की 1969 की ‘आराधना’ फिल्म किसे याद नहीं होगी. लेकिन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) का इस फिल्म से खास लगाव है. इसलिए अब उन्होंने इस फिल्म से जुड़े एक खास किस्से के शेयर किया है....more3minPlay
February 01, 2022OP Nayyar और Lata Mangeshkar की बीच क्या थी झगड़े की वजह, दोनों ने कभी साथ में काम नहीं कियाओ.पी. के संगीत का सबसे खास पहलू उनकी रिदम पर पकड़ है. पंजाब के ढोल पर बजने वाले लोक गीतों को उन्होंने बड़ी खूबसूरती से इस्तेमाल किया. ‘उड़े जब-जब ज़ुल्फें तेरी’, ‘रेशमी सलवार कुर्ता जाली दा’, ‘कजरा मोहब्बतवाला’. अंग्रेज़ी की मार्च (हॉर्स बीट) को उन्होंने 50 और 60 के दशक के संगीत की पहचान बना दिया. चलते हुए तांगे की फील देने वाली ये रिदम आपने ‘दीवाना हुआ बादल’ और ‘जिसने तुम्हें बनाया’ में सुनी होगी....more7minPlay
January 31, 202251 Years Of Kati Patang: Rajesh Khan के साथ ऐसा रोल करने का Asha Parekh ने लिया रिस्कफिल्म सुप्रसिद्ध उपन्यासकार गुलशन नंदा ने इस फिल्म को लिखा था. इसकी कहानी हॉलीवुड की फिल्म ‘आई मैरिड एक डेड मैन’ (I married a dead Man) से ली गई थी. फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है कि ‘कटी पतंग’ की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो कई नाजुक परिस्थितियों में घिरी है. फिल्म के बनने से पहले गुलशन नंदा की लिखी ‘कटी पतंग’ उपन्यास बाजार में आ गया और यह उस समय का सबसे ज्यादा बिकने वाला उपन्यास साबित हुआ था...more4minPlay
January 30, 2022Jaya Bachchan के लिए फिल्म सिलसिला करने के लिए तैयार हो गए थे Sanjeev Kumarयश चोपड़ा ने जब स्क्रिप्ट को समझाना शुरू किया तो एक ऐसे सीन के बारे में बताया गया जहां रेखा, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और संजीव कुमार एक ही टेबल पर बैठे होते हैं और जया के सामने अमिताभ बच्चन रेखा को डांस करने ले जाते हैं। उस सीन के बारे में सुनते ही संजीव कुमार ने यश जी को रोक दिया और कहा कि मैं ये फिल्म करूंगी। किसी और के लिए नहीं बल्कि उस टेबल पर बैठकर जया का साथ निभाने के लिए।...more5minPlay
January 29, 2022जब Raj Kapoor ने कहा, 'अब मैं ठीक नहीं होऊंगा, मुझे मरने दो', राष्ट्रपति भवन का वो दर्दनाक किस्सायह भी संयोग था कि राज कपूर के तीन बेटों रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर सहित उनका भरा पूरा परिवार है. लेकिन उनके अंतिम समय में विधाता ने मुझे इस महान हस्ती की सेवा का मौका दिया. क्योंकि तब कोई भी दिल्ली में नहीं था. हां इस बीच कृष्णा जी आईसीयू से बाहर निकलकर मुंबई में अपने परिवार में फोन करके ये खबर दे आयीं. जहां तक मुझे याद आ रहा है तब रणधीर तो मुंबई में थे, लेकिन ऋषि तब शायद नेपाल में किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. कृष्णा जी फोन करके लौटकर रूम में आयीं ही थीं कि तभी डॉक्टर ने कहा इनको निमोनिया हो गया है और वह कोमा में चले गए हैं. यह सुन हम विचलित हो गए. राज कपूर पूरे एक महीना कोमा में रहे और दो जून को वह चल बसे....more6minPlay
January 29, 2022Rajesh Khanna एक साथ बीस फिल्मों में करते थे काम, हर फिल्म हो रही थी फ्लॉपराजेश खन्ना उस समय करीब बीस फिल्मों में एक साथ काम कर रहे थे, ये काम के बोझ और ओवर एक्सपोजर का चरम था. इनमें से ज्यादा फिल्मों में वो सोलो हीरो थे. इन फिल्मों का सब्जेक्ट भी वही रोमांटिक फिल्में थीं.एक्शन फिल्मों को लेकर राजेश खन्ना शायद असहज महसूस करते थे....more7minPlay
January 28, 202250 साल की हुई Rajesh Khanna और Sharmila Tagore की 'अमर प्रेम', 'पुष्पा, आई हेट टीयर्स का किस्सराजेश खन्ना के मशहूर डायलॉग के पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है. इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने में एक नहीं बल्कि दो-दो राइटर ने काम किया था. हुआ यूं कि ‘अमर प्रेम’ की स्किप्ट लिखने वाले अरविंद मुखर्जी को हिंदी बहुत अच्छी तरह से नहीं आती थी, इसलिए फिल्म का स्क्रीनप्ले उन्होंने अंग्रेजी में लिखा. फिर उनके लिखे को रमेश पंत ने हिंदी में ट्रांसलेट किया. लेकिन रमेश ने ‘पुष्पा आई हेट टीयर्स’ वाले डायलॉग को ट्रांसलेट किया तो कुछ बेहतर हिंदी नहीं बन पा रही थी तो उन्होंने उसे यूं ही छोड़ दिया. अच्छा ही हुआ, अगर हिंदी में कुछ ट्रांसलेट कर बनाया होता तो शायद आज हम इस आइकॉनिक डायलॉग का आनंद नहीं उठा पाते....more5minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.