यूं तो वीरेंद्र आज राज का मुंह काला करके उसे पूरे कॉलेज में घुमाने वाला था, लेकिन जैसे ही वह उसके मुंह पर काला रंग लगाने वाला था वहां वीरेंद्र को मारने के लिए गुंडे आ गए और उसे बहुत मारा। क्या वो गुंडे राज को बचाने आए थे या उनकी वीरेंद्र से कोई दुश्मनी थी?
आज राज के कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी है और आज ही वह दिन है जिस दिन के लिए वीरेंद्र ने राज को धमकी दी थी इसका मुंह काला करके पूरे कॉलेज में घुमाने की। राज Mr.Fresher बन गया और वीरेंद्र का गुस्सा उसके लिए और ज्यादा बढ़ गया।
आज थी राज के कॉलेज में उनकी फ्रेशर्स पार्टी और पार्टी में रैंडमली बनने वाले थे पार्टनर्स। क्या लगता है आपको? आखिर कौन बनेगी राज की पार्टनर? वृंदा, नविषा या कोई और?
वीरेन्द्र अपने दोस्तों के साथ उसी होटल में खाना खाने जाता है, जहां राज काम करता था। वहां वह राज का मजाक बनाता है और नशे में दो आदमियों से झगड़ा करके वहां से चला जाता है।
राज जब कॉलेज आया तो पहले दिन ही कॉलेज के सबसे बिगड़े लड़के वीरेंद्र से उसका टकराव हो गया था। वीरेंद्र ने राज को 14 दिन का समय दिया कॉलेज छोड़ने का। राज जब शाम को होटल पहुंचा, तो वीरेंद्र और उसके दोस्त उसी होटल में आ गए। अब वो वहां राज को देख कर क्या रिएक्ट करते हैं? देखिए।
राज का कॉलेज में पहला दिन और पहले दिन ही कॉलेज के बिगड़े हुए लड़कों ने राज को परेशान किया और इसी बीच राज ने एक लड़की को बचाने के लिए कॉलेज के एक बिगड़े लड़के को हाथ से रोक कर पीछे कर दिया और पहले दिन ही नई दुश्मनी मोल ली।
राज जिस बस्ती के लोगों को अपना परिवार मानता था, वो सरकार के उनकी बस्ती तोड़ देने की वजह से शहर छोड़ कर जा चुके थे और अब राज इस शहर में अकेला था। इस अकेले शहर में ऊपर वाले के चमत्कार से राज को एक बूढ़ी औरत मिली, जिसे वह दादी मानने लगा।
डॉक्टर के अनुसार जो लड़का कुछ ही वक्त तक ज़िंदा रहने वाला था और जिसे उसके पिता ने कचरे के ढेर में फेंक दिया था, उसी लड़के को उस सफाई कर्मी ने पाल पोस कर बड़ा किया और अच्छे स्कूल में एडमिशन कराया। वह लड़का उस सफाई कर्मी को ही अपना पिता मानता था। उसके पिता के दुनिया छोड़ जाने के बाद उसने अपनी 12th की पढ़ाई पूरी की और अब उसका एडमिशन कॉलेज में होने वाला है।
9 min
About The Storyteller
From the publisher's feed
My channel is about my own written and spoken audio books.