Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
गंगा किनारे बसे राज्य 'उत्तरप्रदेश की खबरें' पॉडकास्ट में सुनेंगे, इस राज्य के छोटे शहर इटावा से लेकर राजधानी लखनऊ, चमड़े के शहर कानपूर, राम की नगरी अयोध्या जैसे सभी शहरों से जुड़ी राजनीतिक, विकास, मनोर... more
FAQs about Uttar Pradesh ki Khabrein:How many episodes does Uttar Pradesh ki Khabrein have?The podcast currently has 255 episodes available.
October 09, 2023Deoria Murder Case Update: देवरिया में जिसकी जमीन के लिए हुई छह की हत्या, पुलिस ने ढूंढ निकालादेवरिया के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोला में हुये सामूहिक हत्याकांड में मारे गये सत्यप्रकाश दुबे के छोटे भाई ज्ञान प्रकाश दुबे को पुलिस ने ढूंढ निकाला है... उनकी तलाश के लिए निकली यूपी की पुलिस टीम को उनकी लोकेशन गुजरात में मिली है... जिसके बाद पुलिस ने उनसे मोबाइल फोन पर बातचीत भी की है..खबर है कि फोन पर भाई और उनके परिवार की हत्या की जानकारी मिलने पर ज्ञानप्रकाश फूट-फूट कर रोए.....more6minPlay
October 09, 2023Akhilesh Yadav ने ED-CBI की छापेमारी पर Modi Govt को घेरा, जानें क्या कहा? Samajwadi Party| UP Newsसपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर ED और CBI जांच को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि इंडिया गठबंधन को बदनाम करने की कोशिश हो रही है....more4minPlay
October 06, 2023Deoria Murder Case: Rudrapur नरसंहार पर गुस्से में Akhilesh Yadav | CM Yogi | Dubey | Prem Yadavदेवरिया हत्याकांड के बाद से गांव में दहशत बरकरार है. वहीं सियासी वार पलटवार का दौर भी जारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी के बॉस अखिलेश यादव ने देवरिया पर योगी को घेर लिया, उन्होंने कहा कि 6 लोगों की हत्या के लिए सरकार जिम्मेदार है....more5minPlay
October 06, 2023Deoria Hatyakand: देवरिया हत्याकांड में CM Yogi का एक्शन, SDM, CO और तहसीलदार समेत 15 पर कार्रवाईयूपी के देवरिया में हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले एसडीएम, सीओ, दो तहसीलदार, कोतवाल समेत 15 कर्मियों पर कार्रवाई हुई है। कुछ कर्मियों को सस्पेंड किया गया है तो कुछ का ट्रांसफर हुआ है। वहीं कुछ लोगों को विभागीय कार्रवाई का दंड मिला है। पूरी घटना की समीक्षा के बाद सीएम योगी ने ये कार्रवाई की है।...more6minPlay
October 06, 2023Deoria Hatyakand Update: देवरिया कांड में UP Police ने 10 साल की बच्ची को बनाया आरोपी | Prem Yadavउत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में 2 अक्टूबर की सुबह 35 मिनट में दो परिवार के छह लोगों की हत्या कर दी गई। महज दस बीघा जमीन को लेकर जारी विवाद में पहले एक हत्या हुई, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने पूरे परिवार का नरसंहार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक 20 नामजद आरोपी जेल भेजे चुके हैं। वहीं सात की तलाश में दबिश जारी है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं।...more6minPlay
October 05, 2023Prayagraj की Teacher Archana Mishra ऐसे बदल रही गांव की Females की किस्मतकहते हैं कि एक अच्छा गुरू मिली तो बदकिस्मत इंसान की भी किस्मत चमक जाती है… एक गुरु अपने प्रयास से शिष्य की भाग्यरेखा बदलने की ताकत रखता है..इस बात को एक बार फिर साबित कर दिखाया है टीचर अर्तना मिश्रा ने…प्रयागराज जिले में बहरिया विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय हैदरा की शिक्षिका अर्चना मिश्रा न केवल स्कूली छात्राओं को पढ़ाकर उन्हें साक्षर कर रही हैं बल्कि इन छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं…...more5minPlay
October 05, 2023Deoria Hatyakand: देवरिया में एक थप्पड़ के कारण 6 लोगों की मौत! | Prem Yadavउत्तर प्रदेश के देवरिया में हुई 6 लोगों की हत्या के बाद से पूरा इलाका सहमा हुआ है। महज दस बीघा जमीन के लिए हुए विवाद में पहले एक हत्या हुई, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने पूरे परिवार का नरसंहार कर दिया। देवरिया की इस घटना से पूरा गांव सहमा हुआ है। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।...more4minPlay
October 05, 2023Deoria Murder case Update: देवरिया हत्या कांड की दिल दहला देने वाली कहानीउत्तर प्रदेश के देवरिया में दिल दहलाने वाले हत्या कांड की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। जमीन विवाद के कारण हुए इस हत्याकांड ने पूरे उत्तर प्रदेश में तहलका मचा दिया है। जमीन विवाद में सबसे पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की मौत हुई। इसके बाद प्रेम यादव के समर्थकों ने सत्य प्रकाश दुबे समेत उसके परिवार के 5 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया।...more6minPlay
October 04, 2023Bihar Caste Census News: Mayawati के बाद Congress के Ajai Rai ने UP में जातीय जनगणना की डिमांड कीबिहार में जातीय जनगणना की रिपोर्ट आने के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश में भी जातीय जनगणना की मांग उठ रही है. पहले बीएसपी प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश में जातीय जनगणना की मांग रखी है इसके बाद कांग्रेस ने भी मायावती वाली मांग रख दी. यूपी कांग्रेस के बॉस अजय राय ने जातीय जनगणना की मांग रखी है. साथ ही मायावती पर क्या बोले सुन लीजिए....more5minPlay
October 04, 2023Bihar Caste Based Survey 2023: जाति जनगणना के आंकड़ों BSP क्यों खुश, Mayawati को दिख रहा फायदानीतीश सरकार ने बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़े जारी कर दिए हैं, जिसको लेकर सियासी बहस शुरू हो गई. बिहार के आंकड़ों सामने आने के बाद विपक्षी पार्टियां देशभर में जाति आधारित जनगमना कराने की मांग कर रहीं हैं. बीएसपी चीफ मायावती भी जातिय जनगणना के मुद्दे पर विपक्ष के सुर में सुर मिला रही हैं. बीएसपी ने भी बिहार की तर्ज पर पूरे देश में जातिय जनगणना की मांग कर दी है. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि कई मुद्दों पर विपक्ष से अलग राह चुनने वाली मायावती जातीय जनगणना के मुद्दे पर कैसे विपक्ष के साथ खड़ी हो गई....more4minPlay
FAQs about Uttar Pradesh ki Khabrein:How many episodes does Uttar Pradesh ki Khabrein have?The podcast currently has 255 episodes available.