Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
गंगा किनारे बसे राज्य 'उत्तरप्रदेश की खबरें' पॉडकास्ट में सुनेंगे, इस राज्य के छोटे शहर इटावा से लेकर राजधानी लखनऊ, चमड़े के शहर कानपूर, राम की नगरी अयोध्या जैसे सभी शहरों से जुड़ी राजनीतिक, विकास, मनोर... more
FAQs about Uttar Pradesh ki Khabrein:How many episodes does Uttar Pradesh ki Khabrein have?The podcast currently has 255 episodes available.
September 28, 2023Anupriya Patel Husband Accident: Cabinet Minister Ashish Patel का एक्सीडेंट कैसे हुआ| accident Videoउत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल बुधवार की दोपहर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। मिर्जापुर- प्रयागराज मार्ग पर प्रयागराज के करछना थाना अंतर्गत कचरी गांव के समीप बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनकी इनोवा फ्लीट के ही वाहन से ही टकरा गई। उनके सीने, हाथ, पैर में चोटें आईं हैं। इलाज के लिए उन्हें मिर्जापुर स्थित ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां इमरजेंसी में चिकित्सकों ने जांच की। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरबी कमल ने बताया कि उनके सीना, बाएं हाथ की हथेली और कलाई में और दोनों घुटनों में चोट आई है। मांसपेशियों में खिंचाव है। कोई गंभीर चोट नहीं है। सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ....more4minPlay
September 27, 2023Maneka Gandhi on ISKCON: BJP MP का बड़ा आरोप, सफाई में क्या बोला इस्कॉन? Cow Slaughterबीजेपी सांसद मेनका गांधी ने इस्कॉन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मेनका गांधी ने दावा किया है कि इस्कॉन अपनी गौशाला की गायों को कसाइयों को बेचता है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट मेनका गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह कह रही हैं कि इस्कॉन सबसे बड़ा धोखा है. ये लोग गौशाला की देखरेख करते हैं और सरकार इन्हें हर तरीके से मदद देती है, जिसमें जमीन भी शामिल है. इसके बावजूद जो गाय दूध नहीं देतीं, उन्हें कसाइयों के हवाले कर देते हैं....more5minPlay
September 27, 2023Rahul Gandhi Ayodhya Visit: राहुल गांधी आ सकते हैं अयोध्या, संतों से मिली उनकी टीम | Ram Mandirकांग्रेस नेता राहुल गांधी अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर का दर्शन करने जा सकते हैं। राजीव गांधी फाउंडेशन के सीईओ विजय महाजन की अयोध्या में कुछ संतों से हुई मुलाक़ात के बाद ये जानकारी सामने आई है। विजय महाजन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये मुलाकात क़रीब 10 दिन पहले हुई है। मुलाकात के दौरान राहुल गांधी के राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन पर भी चर्चा हुई है।...more5minPlay
September 26, 2023Muzaffarnagar Slapping Case: Supreme Court ने UP Police, Yogi Govt को लगाई फटकार | Tripta Tyagiसुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरनगर के निजी स्कूल में एक मुस्लिम छात्र की अन्य छात्रों से पिटाई करवाने के मामले में तीखी टिप्पणी की है। शीर्ष अदालत ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जांच में ढिलाई के लिए यूपी सरकार की खिंचाई की है। साथ ही मामले की जांच एक सीनियर आईपीएस अफसर के नेतृत्व में कराने का आदेश दिया। अदालत ने ये भी कहा है कि अगर आरोप सही हैं तो इस घटना से सरकार की अंतरात्मा हिल जानी चाहिए।...more5minPlay
September 26, 2023Lok Sabha Election 2024: Ajay Rai ने Keshav Prasad Maurya और Om Prakash Rajbhar को सुनाया | Congressलोकसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी गुणाभाग लगाया जा रहा है. इस बीच यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी पर करारा वार किया. अजय राय ने केशव प्रसाद मौर्या और ओपी राजभर को घेर लिया...more6minPlay
September 25, 2023Lok Sabha BJP MP Ramesh Bidhuri ने जिन Danish Ali को कहे अपशब्द, जानें उनके बारे में सबकुछलोकसभा में बीजेपी के सांसद रमेश बिधूड़ी ने बीएसपी के एमपी कुंवर दानिश अली को अपमानजनक शब्द कहे, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया है. आइए जानते हैं कि दानिश अली कौन हैं?...more6minPlay
September 25, 2023PM Modi Varanasi Visit: Cricket Stadium Inauguration पर पीएम ने युवाओं को दिया संदेश | UP | CM Yogiप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर वाराणसी पहुंचे। पीएम मोदी ने गंजारी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक बार फिर वाराणसी आने का मौका मिला है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने खेल को विषय के रूप में पढ़ाने की योजना बनी है। इसके तहत साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स की तर्ज पर स्पोर्ट्स के विषय की पढ़ाई हो रही है।...more6minPlay
September 25, 2023BSP MP Danish Ali के बहाने INDIA से जुड़ेंगी Mayawati, Rahul Gandhi ने दिए संकेत | Ramesh Bidhuriबसपा सांसद दानिश अली पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की गालियों ने विपक्ष का सुर एक कर दिया है। दानिश अली से मुलाकात के बाद गले लगाकर राहुल गांधी ने बड़ा संकेत दिया है। राहुल की हमदर्दी के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि दानिश अली 2019 में सपा-बसपा गठबंधन में चुनाव जीते थे, वह समाजवादी पार्टी के भी हैं। बीजेपी और बीएसपी के सांसद की लड़ाई से यूपी में इंडिया गठबंधन में मायावती की एंट्री को लेकर अटकलें लगने लगी हैं...more6minPlay
September 25, 2023BJP MP Ramesh Bidhuri के दिए बयान पर Danish Ali पर ही भड़के Brij Bhushan Singh | Lok Sabha Newsगालीबाज MP रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर अब सियासी बवाल हो रहा है. इस बीच कैसरगंज के सांसद बृजभूषण सिंह का बयान सामने आया है. बृजभूषण सिंह बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी का बचाव करते दिख रहे है. साथ ही दानिश अली पर फायर हो रहे है. क्या कुछ कहा सुन लीजिए।...more4minPlay
September 25, 2023Brij Bhushan Sharan Singh video: मीडिया कर्मियों पर भड़के सांसद बृजभूषण सिंह | BJP MP | BarabankiBJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बाराबंकी में अपना रसूख उस वक्त दिखा दिया जब उनसे टिकट कटने का सवाल किया गया। इस सवाल पर ब्रज भूषण शरण सिंह भड़क गए और कहने लगे, "कौन कटवा रहा है मेरा टिकट... उसका नाम बताओ... आप काटोगे... काट पाओ तो काट लेना!" इसके बाद उन्होंने मंच से चुटीले लहजे में कहा कि वह क्रिकेट, कबड्डी, बालीवॉल, बैडमिंटन समेत सारे गेम्स खेल सकते हैं और अगर जरूरत पड़ गई तो वह मारपीट भी कर सकते हैं।...more4minPlay
FAQs about Uttar Pradesh ki Khabrein:How many episodes does Uttar Pradesh ki Khabrein have?The podcast currently has 255 episodes available.