Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
गंगा किनारे बसे राज्य 'उत्तरप्रदेश की खबरें' पॉडकास्ट में सुनेंगे, इस राज्य के छोटे शहर इटावा से लेकर राजधानी लखनऊ, चमड़े के शहर कानपूर, राम की नगरी अयोध्या जैसे सभी शहरों से जुड़ी राजनीतिक, विकास, मनोर... more
FAQs about Uttar Pradesh ki Khabrein:How many episodes does Uttar Pradesh ki Khabrein have?The podcast currently has 255 episodes available.
September 11, 2023Lappu Sa Sachin कहने वाली Mithlesh Bhati का एक और Video Viral, जानिए किस पर निकाली भड़ास ? Seemaलप्पू सा सचिन कहकर सोशल मीडिया पर रातों रात सुर्खियों में आईं मिथिलेश भाटी किसानों के समर्थन में आ गई हैं। ग्रेटर नोएडा में किसान मोटो जीपी बाइक रेस का विरोध कर रहे हैं। मिथलेश ने अपने बयान में कहा कि जो मन में आता है, वो करता है। सुन लो प्राधिकरण वालों... तुम में कुछ भी नहीं है। लप्पू सा ये प्राधिकरण है, झींगुर से इसके अधिकारी हैं। तिनका जैसा काम करते हैं। किसान तक जाते जाते हवा में उड़ जाता है। सुधर जाओ भईया।...more5minPlay
September 11, 2023G20 Summit को लेकर Akhilesh Yadav ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, कहा- विदेशी मेहमानों को छप्पन भोग...समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जी-20 समिट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा-" विदेशी मेहमानों को सोने की थाली में छप्पन भोग परोसे…और देश के करोड़ों लोग है बस पाँच किलो अनाज के भरोसे! अगला चुनाव इसी भेद को मिटाने के लिए लड़ा जाएगा. दिखावा भी छलावा होता है या कहिए जुमले का पर्यायवाची. भाजपा के दिखाए झूठे स्वर्णिम स्वप्न की नींद से जनता जाग गयी है, वैसे भी भूखी आँख को सुनहरे सपने नहीं आ सकते…"...more4minPlay
September 11, 2023Lok Sabha Election 2024: Sanjay Singh ने INDIA Alliance की जीत को लेकर किया बड़ा दावा | Ghosiघोसी विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत से इंडिया गठबंधन उत्साहित है. घोसी जीत को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक बड़ा बयान दिय़ा है. उन्होंने कहा कि 2024 में इंडिया जीतेगा एनडीए हारेगा...more6minPlay
September 11, 2023Ghosi By Election Result: Shivpal Yadav ने बताया कैसे मिली जीत, Rajbhar, Sanjay Nishad पर कसा तंज!घोसी उपचुनाव में जीत के बाद समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद पर तंज कसा। शिवपाल बोले- राजभर और संजय निषाद के प्रचार से SP को ही फायदा हुआ। 2024 चुनाव को लेकर शिवपाल यादव बोले- समाजवादी पार्टी की जीत से जनता उत्साहित है।...more6minPlay
September 08, 2023Ghosi By Election Result: Sudhakar Singh ने EVM Counting पर उठाए सवाल | Akhilesh Yadav | BJP vs SPउत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को वोटिंग हुई. इसके बाद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई, शुक्रवार 8 सितंबर को वोटों की गिनती होगी, जिसके बाद पता चलेगा कि घोसी विधानसभा क्षेत्र की जनता का अगला विधायक कौन होगा, इस बीच सपा के कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की रखवाली कर रहे हैं. इसके बाद भी उम्मीदवार सुधाकर सिंह की ओर से निष्पक्ष काउंटिंग को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. सुधाकर सिंह से जब एक मीडिया चैनल के रिपोर्टर ने निष्पक्ष काउंटिंग को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इसे घुमा-फिरा कर ओसामा बिन लादेन से जोड़ दिया और योगी सरकार की तुलना अमेरिकी सरकार से कर दी....more5minPlay
September 08, 2023Ghosi By Election Result: Shivpal Singh के लिए क्यों अग्निपरीक्षा Ghosi By Election | Akhilesh Yadavलोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने सपा को मजबूत करने का फैसला लिया है, उन्होंने पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी चाचा शिवपाल यादव को सौंपी है. चाचा भी भतीजे के भरोसे पर पूरा उतरने की कोशिश में जी जान से जुटे हैं, उन्होंने घोसी उपचुनाव की कमान संभालकर दर्शा दिया है, संगठन को धार देने की कवायद में जुटे शिवपाल यादव सुधाकर सिंह के साथ खड़े नजर आए, सपा ने दमखम के साथ घोसी की लड़ाई लड़ी, चुनाव की रणनीति बनाने में शिवपाल यादव फिलहाल सफल दिखाई दे रहे हैं।...more4minPlay
September 08, 2023Udhayanidhi Stalin के Sanatan Dharma पर विवादित बयान को लेकर भड़कीं Aparna Yadav। INDIA। PM Modiसनातन धर्म पर उदयनिधि के विवादित बयान पर बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने निशाना साधा। अपर्णा बोलीं- ताओं को अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। सनातन धर्म अजर और अमर है।...more5minPlay
September 08, 2023Ghosi By Election Result: Shivpal Singh को रिजल्ट को लेकर सताया बड़ा डर | BJP vs SP | Ghosi Resultउत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने घोसी उपचुनाव से लेकर आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। ओपी राजभर द्वारा उनके भाजपा में शामिल होने को बयान पर भी उन्होंने जवाब दिया।...more6minPlay
September 08, 2023Ghosi By Election Result से पहले OP Rajbhar और Bhupendra Chaudhary की मुलाकात के क्या मायने। BJPघोसी उपचुनाव के नतीजों का एलान 8 सितंबर को होने वाला है, लेकिन इससे पहले ही सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिसे लेकर यूपी की सियासत में हलचलें तेज हो गई हैं, राजभर ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ तस्वीरें शेयर की, जिसके बाद ये माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें योगी आदित्यनाथ की सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।...more5minPlay
September 08, 2023India vs Bharat: Aparna Yadav ने Mulayam Singh Yadav का जिक्र कर 'INDIA' पर कसा तंज। Akhilesh Yadavइंडिया या भारत नाम को लेकर जारी विवाद के बीच बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने विपक्ष को नसीहत दी हैं। अपर्णा बोलीं- भारत का विरोध करने वाले आपस में खुद खंडित है। अगर आज नेता जी मुलायम सिंह यादव जिंदा होते तो वो भारत का ही पक्ष लेते।...more5minPlay
FAQs about Uttar Pradesh ki Khabrein:How many episodes does Uttar Pradesh ki Khabrein have?The podcast currently has 255 episodes available.